मुख्यमंत्री साय ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं : रंगों का त्यौहार होली आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आये – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : होली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना सन्देश में उन्होंने कहा – हर्ष, उल्लास और उमंग के रंगों से भरपूर होली का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आये। होली एक दूसरे के लिए प्रेम-भाव और सहयोग को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है। मैं आप सभी से प्रेम एवं सद्भावना के साथ सुरक्षित ढंग से होली खेलने और मनाने की अपील करता हूँ। आप सभी प्रदेशवासियों को होली त्यौहार की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनायें।

रायपुर : बगिया प्रवास के पूर्व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास के सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों संग होली खेलकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षाकर्मियों और कर्मचारियों का सहयोग मुझे सदैव मिलता रहता है, आप सभी हर्षोल्लास के साथ अपने परिवारजनों और मित्रों संग होली का यह पर्व मनायें। होली का यह पर्व आप सभी के लिए मंगलमय हो, उन्होंने कहा आप सभी मेरा परिवार हैं।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!