सीएम जनदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिनी गोल्फ में कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य मुलाकात, दी बधाई

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज जनदर्शन में 37वें राष्ट्रीय खेल के दौरान मिनी गोल्फ में कांस्य पदक जीतकर लौटी महासमुंद निवासी चयन कुमारी और रायपुर की रंजीता खलको ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी उपलब्धि से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि आगामी 25-30 अगस्त तक दक्षिण कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल वुड बॉल में हिस्सा लेने के लिए वे लोग दक्षिण कोरिया जा रही हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने दोनों खिलाड़ियों की हौसल अफजाई करते हुए इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई…

Read More

सीएम जनदर्शन : मुख्यमंत्री ने राजनांदगांव एसपी को नंदकिशोर की गुमशुदा पत्नी की खोज-खबर करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित आज जनदर्शन में राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव के रहने वाले नंदकिशोर ने अपनी पीड़ा मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बताया। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी पिछले छह माह से लापता है। पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई गई है। लेकिन अब तक कुछ खबर नहीं मिल पाई है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनकी बातों को सुनकर तत्काल राजनांदगांव के एसपी को फोन किया और नंदकिशोर की पत्नी की खोज-खबर करने के निर्देश दिए है।

Read More

एक उम्मीद की कहानी : दिव्यांग कोमल लहरे का संघर्ष और नई शुरुआत

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अगस्त 2024/ संघर्ष की धरती पर उगता एक नया सूरज। यह कहानी है ग्राम सेरीखेड़ी के दिव्यांग कोमल लहरे की जो जीवन की हर कठिनाई का सामना कर अपने परिवार के लिए एक बेहतर कल की उम्मीद जगा रहे हैं। दिव्यांग कोमल लहरे एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं, जिनकी जीवनयापन का साधन गाँव के ही बाज़ार में आलू-प्याज बेचकर चलता था। लेकिन उनका जीवन हमेशा से इतना सरल नहीं था। कोमल 80 प्रतिशत दिव्यांगता के साथ जन्मे थे, और उनका हर दिन जीवन…

Read More

सीएम जनदर्शन : पडवानी गायिका शांति बाई चेलक जनदर्शन में आईं, पद्मश्री के लिए अनुशंसा करने किया आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडवानी एवं लोक कलाओं को आगे  बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज पंडवानी गायिका शांति बाई चेलक भी आईं। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से पंडवानी की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है और इसके लिए उन्होंने विभिन्न मंचों में प्रदर्शन किया है। पंडवानी की कला को समृद्ध करने के लिए हर संभव प्रयास वे कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि पंडवानी में छत्तीसगढ़ में…

Read More

सीएम जनदर्शन : सड़क निर्माण के दौरान गई जमीन, नहीं मिला मुआवजा

मुख्यमंत्री ने बालोद कलेक्टर को दिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए बालोद निवासी श्री बोधनलाल के भूमि के संबंध में मुआवजा प्रदान करने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने त्वरित कारवाई के निर्देश दिए। श्री बोधन लाल ने बताया कि उनकी जमीन अंडा सड़क निर्माण में ली गई है लेकिन अब तक भू अर्जन की राशि नहीं मिली है। मुख्यमंत्री ने इस पर बालोद कलेक्टर को त्वरित कार्रवाई कर भू अर्जन की राशि दिलाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने इसके साथ…

Read More

सीएम जनदर्शन : महतारी वंदन के पैसों से इस बार बहनों की रक्षाबंधन मनेगी शानदार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंची हैं। उनमें से कुछ महिलाएं अपनी समस्या लेकर पहुंची तो कुछ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को महतारी वंदन योजना के लिए धन्यवाद देने जनदर्शन में आई। राजिम से आई श्रीमती हेमलता तारक, श्रीमती पूर्णिमा बंजारे और श्रीमती पूर्णिमा ने बड़े हर्ष से बताया कि इस महीने जैसे ही महतारी वंदन का पैसा खाते में आया तभी सोच लिया कि इनसे अब धूमधाम से रक्षाबंधन मनाएंगे। भाईयों के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान का किया शुभारंभ : मुख्यमंत्री निवास “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” से गूंज उठा, देश भक्ति संगीत पर तिरंगा कॉन्सर्ट्स का होगा आयोजन

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान 9 से 15 अगस्त तक आयोजित होगी तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा मैराथन, स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जाएगा रायपुर, 08 अगस्त 2024/ देश की आजादी का प्रतीक तिरंगा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के हर घर में लहराएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आए लोगों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित कर ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान की शुरूआत की। जनदर्शन में उपस्थित नागरिकों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम”…

Read More

सीएम जनदर्शन : इलाज के लिए नियमित रूप से जाना पड़ता है अहमदाबाद, मुख्यमंत्री ने कहा – लक्ष्य के स्वास्थ्य का हम रखेंगे ध्यान

एस्ट्रोफी ऑफ ब्लैडर से पीड़ित है 8 साल का बच्चा लक्ष्य, बच्चे के इलाज के लिए चिंतित पिता की जनदर्शन में दूर हुई चिंता समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/रायपुर के फाफाडीह के रमण मंदिर वार्ड से आए रोशन साहू ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बेटे के इलाज के संबंध में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उनका बेटा 8 साल का लक्ष्य एस्ट्रॉफी ऑफ़ ब्लैडर बीमारी से पीड़ित है l इसके इलाज के लिए वह हर जगह गए। उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है लेकिन…

Read More

सीएम जनदर्शन : मुख्यमंत्री को बहनों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने कहा- रक्षाबंधन का देंगे उपहार

अनुकंपा नियुक्ति के संबंध में शीघ्र कारवाई के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अगस्त 2024/ आज मुख्यमंत्री जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने दो बहनें आईं। उन्होंने कहा कि  रक्षाबंधन से पहले जनदर्शन में आए हैं इसलिए पहले राखी बांधेंगी। रिशी अग्रवाल और सिद्धका गोस्वामी बिलासपुर और बेमेतरा से मुख्यमंत्री के लिए राखी लेकर आई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। रिशी ने बताया कि उनके पिता डॉ जे पी वर्मा शासकीय महाविद्यालय बिलासपुर में प्रोफेसर के पद पर थे। उनका निधन हो गया…

Read More

सीएम जनदर्शन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रम विभाग के 12 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक सौंपे

6 हजार 200 से अधिक श्रमिक परिवारों को 11 करोड़ 41 लाख रूपये की सहायता राशि के चेक मिले समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 08 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन में आज हजारों की तादाद में प्रदेशभर से लोग अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिलने पहुंचे हैं। रिमझिम फुहारों के बीच लोग पूरी उम्मीद और उत्साह के साथ मुख्यमंत्री श्री साय से मिल रहे हैं। इसी दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत 12 हितग्राहियों को प्रतीकात्मक रूप से…

Read More