शिक्षा की रौशनी से चमका तरौद का स्कूल, युक्तियुक्तकरण से मिले चार नए शिक्षक

शिक्षकों की पदस्थापना की खबर पाकर खुश हैं गांव के बच्चे बच्चों के चेहरे पर दिखने लगी पढ़ाई की ललक रायपुर, 06 जून 2025/ कभी शिक्षक की कमी से जूझ रहा बालोद ज़िले का छोटा-सा गांव तरौद में शिक्षा की एक नई उम्मीद जगी है। जहां पहले सिर्फ एक ही शिक्षक के भरोसे पूरा स्कूल चल रहा था, अब यहां चार विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की नियुक्ति की खबर से गांव में उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल ने बच्चों, अभिभावकों और पूरे गांव में शिक्षा को लेकर…

Read More

जशपुर में शिक्षा की नई उड़ान,  नवसंकल्प के छात्रों ने SET पास कर बढ़ाया जिले का मान

10 छात्रों ने क्वालीफाई किया SET 2024, नवसंकल्प संस्थान बना सफलता की राह जशपुर, 5 जून 2025 : जिले के नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 10 छात्रों ने छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (SET 2024) में शानदार सफलता हासिल की है। यह परीक्षा उच्च शिक्षण संस्थानों में सहायक प्राध्यापक (Assistant Professor) पद के लिए आवश्यक होती है। जिले में संचालित इस संस्थान की सफलता से छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी की लहर है। यह उपलब्धि जिला कलेक्टर रोहित व्यास और जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संभव हो पाई…

Read More

शिक्षा का अधिकार अधिनियम शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण का आधार : शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की गुणवत्ता और उपस्थिति की भ्रांतियों को किया दूर

रायपुर, 20 मई 2025/ छत्तीसगढ़ में प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के लिए किए जा रहे युक्तियुक्तकरण को लेकर विभिन्न शैक्षिक संगठनों द्वारा उठाए गए सवालों के संबंध में शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, शिक्षकों के संतुलित वितरण और शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुपालन के उद्देश्य से की जा रही है। शिक्षा विभाग का मानना है कि 2008 के सेटअप की प्रासंगिकता नहीं रही, अब शिक्षा का अधिकार अधिनियम ही युक्तियुक्तकरण का आधार है। 2008…

Read More

जशपुर में गर्मी का तूफान नहीं, प्रतिभा की बहार! समर कैंप में हर गतिविधि में दिखा बच्चों का उत्साह

समर कैंप में छोटे से लेकर बड़े बच्चे तैराकी, क्रिकेट और अन्य गतिविधियों में उत्साह से ले रहे भाग जशपुर, 11 मई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में ग्रीष्म कालीन समर कैंप का आयोजन शिक्षा विभाग के अंतर्गत जिले के सभी विकास खंडों में किया जा रहा है। आगामी 1 मई 2025 से जशपुर जिले के सभी विकास खंड में समर कैंप की शुरुआत की गई है। जहां बच्चों को कला एवं संस्कृति, खेल प्रतिस्पर्धा, शिक्षा सीखना समझना और संवारना, एक्सपोजर विजिट अभ्यास से अनुभव, कौशल विकास, पर्यावरण…

Read More

जशपुर में शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव! कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर स्कूलों की लैब और लाइब्रेरी होंगी अत्याधुनिक

व्यक्तित्व विकास सहित पढ़ने की रूचि बढ़े इसके लिए बच्चों को बुक जारी करने और इससे क्या सीखा इस पर गतिविधि आयोजित कराने को कहा जशपुर, 22 अप्रैल 2025/ छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल के माध्यम से विज्ञान की गतिविधियों को और भी बेहतर तरीके से समझ सके इसके लिए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर स्कूलों में लैब रूम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खासकर हायर सेकेंड्री स्कूलों में फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के प्रैक्टिकल के लिए लैब रूम में तमाम उपकरण की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजा पांडेय के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, कहा- शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र

रायपुर /  शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। एक पढ़े-लिखे व्यक्ति और अनपढ़ व्यक्ति के जीवन में जमीन आसमान का अंतर होता है। स्कूली बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने में पाठ्य पुस्तक निगम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह बातें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजा पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में…

Read More

बस्तर जिले को शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग द्वारा 3 करोड़ रुपये का पुरस्कार, मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने दी बधाई

रायपुर, 7 मार्च 2025 – बस्तर जिले ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षण को अधिक रोचक और प्रभावी बनाने, नवीन शैक्षणिक तकनीकों के सफल क्रियान्वयन और शिक्षक-छात्र संबंधों को मजबूत करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नीति आयोग ने बस्तर जिले को 3 करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बधाई देते हुए कहा कि बस्तर जिले के विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और हमारी सरकार की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के…

Read More

शिक्षा के नए अवसर : आदिम जाति और अनुसूचित जाति विद्यार्थियों के लिए उत्कर्ष योजना में आवेदन की अंतिम तिथि 14 फरवरी

जशपुर 16 जनवरी 25/ अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के ग्रामीण प्रतिभावना छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, नई सोच के साथ बेहतर कैरियर चयन का अवसर प्रदान करते हुए प्रतिस्पर्धी बनाने तथा बहुमुखी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान कराने के लिए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित 2021) लागू किया गया है। इसके अन्तर्गत छ.ग. राज्य के चयनित उत्कृष्ट निजी आवासीय विद्यालयों के कक्षा 6वीं में प्रवेश कराया जाता है तथा कक्षा 12वीं तक शाला का सम्पूर्ण शुल्क विभाग द्वारा वहन किया जाता…

Read More