प्रधानमंत्री आवास योजना से पक्के मकान के सपने हो रहे पूरे, शिशुपाल मंडावी का भी पूरा हुआ सपना !

हितग्राही ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति ज्ञापित किया है धन्यवाद. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : प्रधानमंत्री आवास योजना से कई लोगों के पक्के मकान के सपने पूरे हो रहे हैं, अपने खुद के पक्के मकान पाकर लोगों में खूशी की लहर साफ दिखाई दे रही है। हर व्यक्ति का अपना एक सपना होता है कि सर पर एक पक्की छत रहे, ताकि अपने परिवार के साथ हंसी खुशी जिन्दगी व्यतीत कर सके। शिशुपाल मंडावी भी उन्हीं में से एक हैं, जो डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अरसीटोला के निवासी है।…

Read More

सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों ने बृजमोहन अग्रवाल को सौंपा ज्ञापन.

परीक्षा परिणाम निरस्त करवाकर उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की गई है समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर अभ्यार्थियों ने विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा परिणाम निरस्त करवाकर उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है। इस संबंध में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी भाजपा सरकार युवाओं का भविष्य संवारने के लिए सदैव तत्पर है। पिछली सरकार के कार्यकाल में जो गड़बड़ियां हुई हैं, उनकी निश्चित तौर पर हम जांच…

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा : जरहागांव शिविर में 23 हितग्राहियों का बनाया गया आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना का भी मिला लाभ.

सीमा को अब खाना बनाने में नहीं होगी परेशानी समदर्शी न्यूज़ – रायपुर रायपुर : ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के अंर्तगत जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम जरहागांव के गांधी मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। जहां शासन की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगायी गई और लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में हितग्राहियों से पात्रतानुसार फॉर्म भराया गया। 500 से अधिक हितग्राहियों ने आवेदन किया। वहीं 23 लोगों का मौके पर आयुष्मान कार्ड बनाया गया तथा एक हितग्राही श्रीमती सीमा कश्यप को गैस चूल्हा…

Read More

पत्रकारों को अब आवास ऋण पर मिल सकेगा अनुदान, 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर प्रतिमाह 5% प्रतिशत तक मिलेगा ब्याज अनुदान, पांच वर्षों के लिए मिलेगा ब्याज अनुदान, योजना 1 अप्रैल 2023 के बाद क्रय मकानों पर होगी लागू.

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की घोषणा पर हुआ अमल : श्री ललित सुरजन संचार प्रतिनिधि आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना राजपत्र में प्रकाशित, समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में पत्रकार अब किफायती दर पर आवास का सपना पूरा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट में की गई घोषणा पर अमल करते हुए जनसंपर्क विभाग द्वारा ‘श्री ललित सुरजन संचार प्रतिनिधि आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना’ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है। योजना अंतर्गत 30 लाख तक के…

Read More

डेयरी संचालन से समूह की महिलाएं बनी सक्षम उद्यमी, समूह की 70 महिलाओं को मिला रोजगार !

आस-पास के 10 गावों के 76 पशुपालकों से लगभग 152 लीटर दूध की की जा रही है नियमित रूप से खरीदी. महिलाओं और पशुपालकों को बाजार मिलने से उनकी आय में भी हो रही है वृद्धि. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : दूरस्थ क्षेत्रों की महिलाएं, पशुपालक आज आजीविका से जुड़कर सशक्त हो रही हैं। उन्हें गांव में ही रोजगार मिलने से महिलाओं ने प्रसन्नता प्रगट की है। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर और राजपुर में स्व सहायता समूह की महिलाएं डेयरी व्यवसाय से जुड़कर दूध उत्पादन का कार्य कर रही…

Read More

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना : अब मिलेगी 25 लाख रुपए तक की सहायता, राज्य शासन ने जारी किया आदेश !

इस योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अधिकतम 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाएगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत अब राज्य के पात्र परिवारों को 25 लाख रुपए तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पूर्व में इस योजना के अंतर्गत चिन्हित दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को अधिकतम 20 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जाती थी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा के विगत मानसून सत्र में अनुपूरक…

Read More

विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया बहुल गांव मौहाभांठा से शुरू हुआ ‘स्वस्थ जच्चा सुरक्षित बच्चा’ अभियान : कुपोषण मुक्ति, एनीमिया, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और सही स्तनपान के बारे में लोगों को अभियान के अंतर्गत किया जाएगा जागरूक.

विशेष पिछड़ी जनजाति समूहों पर रहेगा विशेष ध्यान, महिलाओं एवं बच्चों का होगा विकास जिला प्रशासन के एक और नवाचारी अभियान से सामाजिक व्यवहार परिवर्तन की दिशा में होगा काम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, गरियाबंद. गरियाबंद : कलेक्टर श्री आकाश छिकारा की विशेष पहल से जिले में आज से ‘स्वस्थ जच्चा सुरक्षित बच्चा’ अभियान की शुरूआत हो गई है। अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे के कुपोषण मुक्ति, एनीमिया, टीकाकरण, संस्थागत प्रसव और सही स्तनपान के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। अभियान…

Read More

‘रीपा’ में महिलाएं तैयार कर रही आकर्षक श्रीगणेश मूर्ति, शहरों में स्टॉल लगाकर श्रीगणेश मूर्ति का किया जा रहा विक्रय !

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा ‘रीपा’ के माध्यम से युवाओं और महिलाओं को हुनरमंद बनाकर उद्योग से जोड़ने का किया जा रहा है सार्थक प्रयास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : गणेश चतुर्थी त्योहार आ रहा है ऐसे में रीपा से जुड़ी स्व सहायता समूह की महिलाएं सुंदर और आकर्षक श्रीगणेश भगवान की प्रतिमा बना रही है। पूरे देश में धूम धाम से गणेश चतुर्थी मनाया जाता है और 10 दिनों तक घरों और पंडालों में गणेश भगवान विराजमान होते हैं। त्यौहार के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रीगणेश भगवान की मूर्ति…

Read More

राजीव युवा मितान सम्मेलन : विकास प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक !

विकास प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के पौने पांच साल की उपलब्धियों को दिखाया गया. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : ’राजीव युवा मितान सम्मेलन’ के आयोजन के अवसर पर आज नवा रायपुर के मेला ग्राउंड में जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ मॉडल की झलक दिखाई दी। विकास प्रदर्शनी में प्रदेश सरकार के पौने पांच साल की उपलब्धियों को फोटो और चलचित्र के माध्यम से दिखाया गया। विकास प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं राजीव युवा मितान क्लब, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुख्यमंत्री हाट…

Read More

आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी : प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ से जुड़ी रोचक जानकारी लोगों को कर रही आकर्षित, स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए प्रदर्शनी सिद्ध हो रही उपयोगी.

प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता आंदोलनकारियों और शासकीय योजनाओं की विस्तारपूर्वक दी गई है जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा आजादी की 76 वीं वर्षगांठ पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का स्कूल एवं महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के सहित आम नागरिकों ने अवलोकन किया। वरिष्ठ शिक्षाविद इतिहासकार, साहित्यकार डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि आम लोगों के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के महान वीर सपूतों के बारे में…

Read More