रायपुर, 31 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक नई और अभिनव पहल की है। ‘दीदी के गोठ‘ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण 31 अगस्त को दोपहर 12.15 बजे आकाशवाणी रायपुर केंद्र सहित राज्य के सभी आकाशवाणी केंद्रों से एक साथ किया गया। इस कार्यक्रम को प्रदेशभर में उत्साहपूर्वक सुना गया। इस कार्यक्रम के माध्यम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री तथा उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा की…
Read MoreTag: #महिलासशक्तिकरण
जशपुर में रजत महोत्सव कार्यक्रम : पोषण, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर हुई जागरूकता गतिविधियाँ, माताओं को योजनाओं का लाभ दिलाने की अपील
बच्चों को खेल खेल में बताए गए पोषण के लाभ, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के साथ किया गया पीएम मातृ वंदना योजनांन्तर्गत पंजीयन जशपुर 28 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके तहत एकीकृत बाल विकास परियोजना बगीचा में रजत महोत्सव कार्यक्रम के तहत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, महिला सुरक्षा महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित गतिविधि का आयोजन शासकीय कन्या छात्रावास बगीचा के प्रांगण में किया गया। जिसमें महिला और बच्चों को सोशल मीडिया की…
Read Moreजो महिलाएँ कभी 100 रुपये भी बचाने में थीं असमर्थ, वही आज लाखों कमा रही हैं – जशपुर के रीमा स्व सहायता समूह की प्रेरणादायक सफलता कहानी
स्व सहायता समूह की महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बनकर दूसरी महिलाओं के लिए बनी प्रेरणा जशपुर 28 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में बिहान योजना के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की महिलाएँ आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। कांसाबेल विकासखंड की रीमा स्व सहायता समूह इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। लगभग आठ वर्षों से सक्रिय यह समूह शुरुआती दौर में मात्र 100-100 रुपये की मासिक बचत से…
Read Moreचिड़ोरा की तारा बाई का कमाल : स्व सहायता समूह से जुड़कर तारा बाई ने बदली जिंदगी, स्वयं बनीं आत्मनिर्भर, 50-60 लाख का लेन-देन कर 9 हजार तक की आय, बनीं गांव की सच्ची सखी.
चिड़ोरा की तारा बाई स्व सहायता समूह से बनी आत्मनिर्भर बीसी सखी का कार्य शुरू कर ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएं पहुँचा कर बनी सच्ची सखी. प्रतिमाह 50-60 लाख का लेन-देन कर 8 से 9 हजार तक कर रही आय अर्जित. जशपुर. 26 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के छोटे से ग्राम चिड़ोरा की तारा बाई ने स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। बिहान योजना के अंतर्गत बीसी सखी का काम शुरू कर वह ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाएँ पहुँचा रही हैं। अब गांव वालों को बैंकिंग…
Read Moreजशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन, 109 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच कर दी गईं निःशुल्क दवाइयां
जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में ‘महतारी मेगा हेल्थ कैम्प’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। जहां चिकित्सकों द्वारा तत्समय जांच कर परामर्श करते हुए उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की। इस कैम्प में रक्तचाप, मधुमेह, मौसमी बुखार, ज़ुखाम जैसी बीमारियों की जांच की गई। शिविर में कुल 109 महिलाओं की स्वास्थ्य की जांच…
Read Moreमातृशक्ति का वंदन! महतारी सम्मेलन में विधायक रायमुनी भगत बोलीं – नारी दुर्गा भी है, रणचंडी भी, समाज की दशा और दिशा तय करने वाली शक्ति भी
छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महतारी सम्मेलन का हुआ आयोजन जशपुर, 23 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती वर्ष होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को महतारी सम्मेलन का आयोजन जशपुरनगर के वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल में किया गया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत कार्यक्रम में शामिल हुए। इस महतारी सम्मेलन में आयी महिलाओं को स्थानीय सादरी भाषा में संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने…
Read More5 साल में हर पंचायत में होगा महतारी सदन, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले– महिलाओं की शक्ति ही बनेगी नए भारत का आधार
166 महतारी सदन की मिली स्वीकृति, 25 सौ वर्गफुट में बनेगा महतारी सदन, 49 करोड़ 80 लाख रुपये जारी अब तक 368 महतारी सदन की स्वीकृति, 50 से अधिक महतारी सदन पूर्ण महतारी सदन में कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी होंगी सुविधायें रायपुर, 22, अगस्त, 2025 : प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी…
Read Moreदेरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: जशपुर के रेंगले, बागबहार और केरसई में महतारी सदन का निरीक्षण, ठेकेदारों को चेतावनी
अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने महतारी सदन निर्माण के कार्यों का किया निरीक्षण जशपुर, 22 अगस्त 2025/ सरगुजा संभाग के अधीक्षण अभियंता जी.एन. सिंह तंवर ने गुरुवार को जशपुर जिले में निर्माणाधीन महतारी सदन भवनों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बगीचा विकासखंड के रेंगले, पत्थलगांव के बागबहार और फरसाबहार के केरसई में निर्माणाधीन भवनों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने…
Read Moreजशपुर: कुनकुरी, केराडीह और फरसाबाहर में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, बच्चों व महिलाओं ने लिया लाभ
छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत बच्चों एवं महिलाओं के लिए कार्यक्रमों का हो रहा आयोजन जशपुर, 21 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में महिला बाल विकास विभाग द्वारा गुरुवार को कुनकुरी, केराडीह एवं फरसाबाहर परियोजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों में टॉय मेकिंग वर्कशॉप एवं महतारी मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बच्चों के स्वास्थ्य की…
Read Moreजशपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ की ऐतिहासिक बैठक, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथग्रहण और हड़ताल की रूपरेखा घोषित
जशपुर बैठक में 1 सितंबर से हड़ताल और 19 सितंबर रायपुर घेराव का ऐलान बैठक में मानदेय वृद्धि, पेंशन और ग्रेच्युटी जैसी प्रमुख मांगों पर दिया गया जोर जशपुर, 17 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ पंजी.409 का महत्वपूर्ण बैठक जशपुर में आयोजित हुआ,भागलपुर के सामुदायिक भवन में आयोजित इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय संरक्षक देवेंद्र पटेल मौजूद रहे। बैठक के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का परिचय पर उनका शपथ ग्रहण कराया गया,वहीं जिला कार्यकारिणी के लिए सभी परियोजना अध्यक्ष अपने परियोजना से सक्रिय लोगों…
Read More