रायपुर/11 जुलाई 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे समय बिजली नही दे पा रही है ऊपर से सरकार ने बिजली के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी कर दिया। घरेलू बिजली में 10 से 20 पैसे तथा गैर घरेलू बिजली में 25 पैसे की, कृषि पंप में 50 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी किया है, इसके पहले भी साय सरकार ने बिजली के दाम में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी किया था। यह जनता पर अत्याचार है। अभी तक सरकार…
Read MoreTag: #CongressVsBJP
रेडी टू ईट योजना में भेदभाव? कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने साय सरकार से पूछा—सिर्फ रायगढ़ की महिलाओं को ही क्यों मिला काम?
रायपुर/11 जुलाई 2025। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि आज सभी अखबारों में सरकार ने खबर छपवाया है कि सरकार ने महिलाओं को पोषक आहार रेडी टू ईट का काम दिया है। मोदी की गारंटी पूरी हो गयी। जबकि हकीकत यह है कि केवल रायगढ़ जिले में सिर्फ 10 महिला समूहों को यह काम दिया गया है। भाजपा ने चुनाव में प्रदेश भर में सभी जिलों पोषक आहार का काम स्व सहायता समूहो को देने का वायदा किया था। हमारी मांग है कि सरकार अपने वादे के अनुसार…
Read More“लखपति नहीं, बेरोजगार बना रही भाजपा!” – धनंजय सिंह ठाकुर बोले, महिलाओं को ठगने का नया जाल है लखपति दीदी योजना
रायपुर/ 09 जुलाई 2025। भाजपा सरकार के लखपति दीदी योजना पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि महतारी वंदन योजना की 1000 रु. की मासिक किस्त सभी महिलाओं को तो दे नहीं पा रहे हैं और अब महिलाओं को लखपति बनाने का सपना दिखा रहे हैं। महतारी वंदन योजना का लाभ आज भी 40 प्रतिशत महिलाओं को नहीं मिल रहा है और हर माह इस योजना से जुड़ी महिलाओं के नाम को काटा जा रहा है। वृद्धा पेंशन और परित्यक्ता पेंशन के…
Read More“बृजमोहन का अछूत बयान दलित समाज का अपमान है” — कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने फूंका भाजपाई नफरत के खिलाफ बिगुल
बृजमोहन अग्रवाल आज भी छुआछूत और भेदभाव को बढ़ावा दे रहे हैं यह इनकी नफरत की राजनीति रायपुर/08 जुलाई 2025। भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अछूत वाले बयान की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलित वर्ग से आते हैं बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस को अछूत बताकर देश भर के दलितों का अपमान किया है। बृजमोहन अग्रवाल को अपने इस नफरती बयान के लिए तत्काल माफी मांगना चाहिए। भारत के संविधान ने सभी को बराबरी का अधिकार…
Read More“मोदी गारंटी सिर्फ चुनावी धोखा!” सुरेंद्र वर्मा का हमला—सरकार ने न नौकरी दी, न डीए, उल्टा निकाल दिए कर्मचारी
वादाखिलाफी ही भाजपा का असल राजनैतिक चरित्र है, किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों सहित हर वर्ग को ठगा है रायपुर/08 जुलाई 2025। भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान मोदी की गांरटी के नाम पर प्रदेश के कर्मचारियों से किए गए वादे को छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरी तरह से पूरा नहीं किया, उल्टे उन्हें प्रताड़ित करने का काम कर रहे हैं। प्रदेश के अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन के भीतर नियमित करने…
Read More“भाजपा की चंदा दो-धंधा दो नीति का पर्दाफाश”—मेडिकल कॉलेजों की मान्यता में करोड़ों का लेनदेन, सुशील आनंद शुक्ला ने लगाए गंभीर आरोप
रायपुर/08 जुलाई 2025। देश भर में हुए मेडिकल कॉलेज की मान्यता देने, हुई लेनदेन पर सीबीआई की कार्यवाही पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि देशभर के कई मेडिकल कॉलेज को मान्यता देने के लिए करोड़ों रुपए की लेनदेन किया गया, जिसका भांडा फूटने के बाद कार्यवाही के नाम पर सिर्फ मेडिकल कॉलेजों पर कार्यवाही कर खाना पूर्ति किया जा रहा है। मगरमच्छ को बचाने के लिए छोटी मछलियों पर दिखावे की कार्यवाही की जा रही है। सीबीआई आखिर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री…
Read Moreशेर के दहाड़ने से सियार भागते है,सियारो के चिल्लाने से शेर नहीं भागते : खड़गे के बयान पर मंत्री कश्यप का करारा पलटवार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के दृढ़ इच्छा शक्ति से नक्सलवाद अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है – केदार कश्यप ‘खड़गे बताएँ कि जब घर न ससुराल तो राहुल बार-बार विदेश क्यों जाते हैं?’ रायपुर, 8 जुलाई 2025 : वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरों पर उठाए गए सवाल को कांग्रेस की स्तरहीन और ओछी राजनीतिक सोच का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री जैसी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे श्री शाह…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कांग्रेस की रणनीति तेज: मल्लिकार्जुन खड़गे और केसी वेणुगोपाल ने की पार्टी बैठक, तय की 4 माह की कार्ययोजना, आदिवासी-खाद संकट और स्कूल बंदी पर भाजपा को घेरा, जनआंदोलन की दी चेतावनी
रायपुर/07 जुलाई 2025। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रदेश कांग्रेस की दो महत्वपूर्ण बैठकें लिया। पहली बैठक वरिष्ठ नेताओं की प्रदेश पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की तथा दूसरी बैठक प्रदेश कांग्रेस कार्यकारणी की विस्तारित बैठक हुई। इन बैठकों में प्रदेश कांग्रेस के कार्यों आंदोलनों की समीक्षा की गई तथा आने वाले 4 महीने में पार्टी के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई। 30 सितंबर तक पार्टी के जिला, ब्लॉक, मंडल स्तर तक सभी नियुक्तियों को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया। बैठक का प्रमुख एजेण्डा राज्य एवं केंद्रीय एजेंसियों का…
Read Moreपूर्व मुख्यमंत्री का मोबाइल नंबर पोस्ट कर फंसे गृह मंत्री, कांग्रेस का तीखा हमला- “नाकामी छुपाने का तरीका है ये घटिया राजनीति”
रायपुर/05 जुलाई 2025। गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा अपने सोशल मीडिया पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का मोबाईल नंबर जारी करने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि संविधान की शपथ लेकर डिप्टी सीएम जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के द्वारा विपक्षी दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री का मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर डालना सीधे तौर पर उनके निजता के अधिकार का उल्लंघन कर रहे हैं, क्षमता और योग्यता से अधिक जिम्मेदारी मिल जाने…
Read Moreसंविधान पर हमलों के खिलाफ कांग्रेस की महाजंग: रायपुर में 7 जुलाई को मचेगा राजनीतिक घमासान, खड़गे और वेणुगोपाल करेंगे शंखनाद
छत्तीसगढ़ कांग्रेस की ‘किसान, जवान, संविधान’ सभा केंद्र की नीतियों के खिलाफ बनेगी ऐतिहासिक जन हुंकार – दीपक बैज रायपुर, 05 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हो रहे हमलों और प्रदेश में बिगड़ती सामाजिक-आर्थिक व्यवस्था के विरोध में एक बड़ी राजनीतिक पहल की है। इसी कड़ी में 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘किसान, जवान, संविधान सभा’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक…
Read More