जशपुर में हैवानियत की हदें पार: नाबालिग के साथ बार-बार दुष्कर्म और उसे धमकाने का मामला, आरोपी केरल से गिरफ्तार

महिला संबंधी अपराध पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, आरोपी सचिन राम के विरूद्ध धारा 363, 366, 376, 376(2)(एन) भा.द.वि. एवं 4, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध, फरार आरोपी के विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया था जशपुर/ जिले के एक ग्राम की 36 वर्षीय महिला ने दिनांक 06.07.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी बड़ी नाबालिग पुत्री जो 16 वर्ष 05 माह की है, वह एक दिन उल्टी कर रही थी। प्रार्थीया द्वारा इस संबंध में अपनी पुत्री से पूछने पर बताई कि…

Read More

जशपुर : केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आगडीह एयरपोर्ट पहुँचे, हुआ आत्मीय स्वागत

जशपुर, 13 नवम्बर 2024/ केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आगडीह एयरपोर्ट पहुँचे। उनके साथ केंद्रीय मंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा, महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी पहुँचे। एयरपोर्ट पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पत्थलगाँव विधायक श्रीमती गोमती साय, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत। केंद्रीय मंत्री श्री मांडविया भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर जशपुर में आयोजित भगवान बिरसा मुंडा…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे, जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत

जशपुर, 13 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस लाइन हेलीपैड जशपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ सांसद राधेश्याम राठिया भी आए हैं। हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री श्री साय और सांसद श्री राठिया का सरगुजा क्षेत्र विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती गोमती साय, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, राजा पाण्डेय, संभागायुक्त गोविन्दराम चुरेन्द्र, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस महानिरीक्षक अंकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत। मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर जशपुर में…

Read More

जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में निगरानी हेतु टास्क फोर्स गठित

जशपुर/ कलेक्टर रोहित व्यास ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी केन्द्रों में अन्य राज्यों के अवैध धान की विक्रय व परिवहन एवं अवैध संग्रहण तथा कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में धान खपाने आशंका होने करने पर जांच एवं प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने व सतत निगरानी हेतु टास्क फोर्स का गठन किया गया है। जिसमें जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी और फसाबहार विकासखण्ड क्षेत्रों में निगरानी हेतु खाद्य अधिकारी जशपुर आशीष चतुर्वेदी, जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम अनिल…

Read More

जशपुर : भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर आयोजित भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ में केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि के तौर पर होंगे शामिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

विशिष्ट अतिथि के तौर पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक और राज्य महिला आयोग की सदस्य रहेंगी मौजूद जशपुर/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर जशपुर में 13 नवंबर को आयोजित भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष के तौर पर विष्णुदेव साय शामिल होगें और 10 हज़ार से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स के साथ पदयात्रा करेंगे। भगवान बिरसा मुंडा ’’माटी के वीर पदयात्रा’’ में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वित्त, आवास…

Read More

जशपुर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रगान के साथ दिन की शुरुआत, अनुशासन पर जोर

जशपुर / कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रगान का गायन कर शासकीय कामकाज शुरुआत की जाती है। इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अनुशासन, समय की पाबंदी और अधिकारी-कर्मचारियों के बीच टीम स्पिरिट की भावना बढ़ाने के उद्देश्य से काम-काज प्रात: 10 बजे राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ करने के के निर्देशानुसार दिए हैं। जिसके परिपालन में कलेक्ट्रेट परिसर में संयुक्त विभागीय कार्यालयों के समन्वयन से कार्यालय की शुरुआत राष्ट्रगान जन-गण-मन के सामूहिक गायन के साथ की जाती है।  

Read More

जशपुर: आदिवासी विकास कार्यों में पारदर्शिता के लिए नई पहल, निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय पर्यक्षेण समिति गठित

जशपुर/ छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन अटल नगर के अधिसूचना 24 जून 2024 के अनुसार प्राधिकारण निधि नियम 2024 के नियम 6 में निहित प्रावधान के अनुसार कलेक्टर रोहित व्यास ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण निधि से स्वीकृत कार्यो के नियमित निरीक्षण के लिए जिला स्तरीय पर्यक्षेण समिति का गठन किया है। गठित समिति में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना जशपुर के कार्यपालन अभियंता, छ.ग. राज्य गृह निर्माण मण्डल जशपुर के कार्यपाल अभियंता एवं आदिम जाति कल्याण विभाग जशपुर के सहायक अभियंता राजीव पाठक शामिल हैं। जिला…

Read More

जशपुर : जनजातीय गौरव दिवस पदयात्रा के पूर्व में विभिन्न स्थानों में दो दिवसीय योगाभ्यास और स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम हुआ सम्पन्न

पूरे जोश और उत्साह के साथ अधिकारीगण, छात्रों, माई भारत युवा स्वयंसेवकों, स्थानीय नागरिकों ने किया योगाभ्यास और श्रमदान जशपुर/ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम, खेल, श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ जशपुर में 13 नवंबर को आयोजित जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 10 हज़ार से अधिक माई भारत यूथ वालंटियर्स पदयात्रा करेंगे। इस यात्रा की तैयारी के पूर्व कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार मंगलवार को दो दिवसीय योगाभ्यास और स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम के तहत विभिन्न्न…

Read More

जशपुर का हैवानियत भरा मामला : पत्नी ने गमछे से पति का गला घोंटा, जंगल में छिपाया शव, पुलिस ने किया गिरफ्तार

घर में रखे चावल को बेचने को लेकर दोनों के मध्य झगड़ा-विवाद हुआ था आरोपी महिला बिरसी बाई उम्र 41 साल निवासी चिरोटोली शैला चौकी सोनक्यारी थाना सन्ना के विरूद्ध भा.न्या.सं. की धारा 103(1) का अपराध दर्ज जशपुर / प्रार्थी मद्रास राम उम्र 50 साल निवासी चिरोटोली शैला ने दिनांक 11.11.2024 को चैकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपने ग्राम में रहकर मजदूरी एवं बांस का सामान बनाने का कार्य करता है, इसके घर के पास में ही इसके छोटे भाई वकील राम उम्र 45 साल का घर…

Read More

श्री श्याम बाबा का मनाया जाएगा कल भव्य जन्म दिवस : जशपुर की पावन भूमि से बाबा को मीठे-मीठे भजनों से लगाई जायेगी अरदास !

12 नवंबर को है श्याम प्रभु का जन्म उत्सव. जशपुर, 11 नवंबर / आदरणीय भक्तगणों आप सभी को जय श्री श्याम ! जैसा कि आप सभी को विदित होगा कि श्री श्याम प्रभु का जन्म उत्सव 12 नवंबर को है, सभी जशपुर वासियों की हार्दिक इच्छा पर कल 12 नवंबर को जशपुर की पावन भूमि पर बाबा श्याम का भव्य जन्म दिवस मनाकर सभी जशपुर में निवासरत जनों की खुशहाली के लिए बाबा को मीठे-मीठे भजनों से अरदास लगाए जाने का मन में निर्णय हुआ है। बाबा श्री श्याम के…

Read More