जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में निगरानी हेतु टास्क फोर्स गठित

जशपुर/ कलेक्टर रोहित व्यास ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान खरीदी केन्द्रों में अन्य राज्यों के अवैध धान की विक्रय व परिवहन एवं अवैध संग्रहण तथा कोचियों एवं बिचौलियों के द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में धान खपाने आशंका होने करने पर जांच एवं प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्यवाही किए जाने व सतत निगरानी हेतु टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

जिसमें जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी और फसाबहार विकासखण्ड क्षेत्रों में निगरानी हेतु खाद्य अधिकारी जशपुर आशीष चतुर्वेदी, जिला प्रबंधक, नागरिक आपूर्ति निगम अनिल सहारे, जिला विपणन अधिकारी जशपुर अजय ठाकुर, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाये अनिल कुमार तिर्की, सचिव मंडी जशपुर अशोक कुमार सिन्हा, मंडी उपनिरीक्षक जशपुर पोलिना खलखो, मंडी उपनिरीक्षक बेरियर लोदाम नर्मदा प्रसाद यादव एवं मंडी जशपुर सहा. ग्रेड-03 सुधीर सिंह टास्क फोर्स में सम्मिलित हैं।

इसी प्रकार बगीचा, कांसाबेल और पत्थलगांव विकाखण्ड क्षेत्रों में निगरानी हेतु खाद्य निरीक्षण पत्थलगांव अजय प्रधान, खाद्य निरीक्षक कांसाबेल अनूप कुजूर, खाद्य निरीक्षक बगीचा हेमप्रकाश भारद्वाज, मंडी सचिव पत्थलगांव अशोक विश्वकर्मा, क्षेत्र सहायक मार्कफेड उत्सव नन्दे, क्षेत्र सहायक मार्कफेड श्रीमती शोभा यादव, मंडी पत्थलगांव सहा.ग्रेड-03 विक्रांत एवं तरूण टास्क फोर्स में सम्मिलित हैं।  

Related posts