योग ना केवल शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी लाभकारी, बनाएं दिनचर्या का हिस्सा – स्मृति साय समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज विश्वभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इसी क्रम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जशपुर योग महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन में लगभग 100 गर्भवती महिलाओं ने सामूहिक रूप से योग किया। गर्भवती महिलाओं के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग अत्यंत महत्वपूर्ण है। योग के इसी महत्व को ध्यान में रखते हुए गर्भवती महिलाओं को योग कराया गया। जशपुर योग महोत्सव…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ संदेश के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का हुआ आयोजन : जिला मुख्यालय में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सांसद राधेश्याम राठिया
जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और नगर वासियों ने रणजीता स्टेडियम में किया योग योग से तन और मन स्वस्थ रहता है, नियमित करें योगाभ्यासः सांसद श्री राठिया जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पद्मश्री जागेश्वर यादव सहित अन्य लोग रहे उपस्थित जिले के विकासखण्डों में भी किया गया योगाभ्यास समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज दशम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित रणजीता स्टेडियम में जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस योगा कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा सांसाद राधेश्याम राठिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वही अति…
Read Moreदोकड़ा के आत्मानंद स्कूल में योग दिवस के कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं सीएम मैडम कौशल्या साय, कहा – स्वस्थ जीवन के लिए योग और व्यवस्थित दिनचर्या जरूरी…!
कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों सहित विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भी किया योग. समदर्शी न्यूज़ – दोकड़ा/कुनकुरी : शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर यहां के आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय दोकड़ा में सामूहिक योगाभ्यास का कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीएम मैडम श्रीमती कौशल्या साय सम्मिलित हुईं, साथ ही विशेष अतिथि के रूप में कमला पवार एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष मदन चौधरी, मंडल अध्यक्ष दिनेश चौधरी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका संस्था प्रमुख सलमोन तिर्की ने स्वागत किया। मां शारदे की अराधना…
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कोनपारा निवासी गंजन राम का डेम के पानी में डुबने से 25 सितंबर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी श्रीमती सुकमनी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम डुमरिया निवासी गोरसो राम का कुआं के…
Read Moreअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा पुलिस परिवार से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना गया, उचित निराकरण हेतु प्रयास का दिया आश्वासन
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : परिवार की समस्याओं, सुझाओं को सुनना एवं उसका उचित निराकरण हेतु प्रयास करना पुलिस विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी है, इसी को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देशन में रक्षित केन्द्र जशपुर स्थित सभाकक्ष में दिनांक 19.06.2023 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल सोनी एवं रक्षित निरीक्षक जशपुर अमरजीत खूंटे द्वारा पुलिस परिवार की मीटिंग आयोजित की गई, इस मीटिंग में रक्षित केन्द्र परिसर एवं वायरलेस पुलिस लाईन स्थित शासकीय आवास में निवासरत महिलायें एवं बच्चे अत्यधिक संख्या में उपस्थित हुये। …
Read Moreसिकलसेल पीड़ित प्रसूता को रेफर होने के बाद घंटों नहीं मिली एंबुलेंस : जिला चिकित्सालय में लापरवाही पर भड़के विधायक रायमुनि और कृष्ण कुमार राय
समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : सिकलसेल की बीमारी से जूझ रही प्रसूता के पेट में बच्चे की मृत्यु हो गई। प्रसूता की जान बचाने के लिए चिकित्कों ने आपरेशन के लिए प्रसूता को अंबिकापुर रेफर कर दिया। लेकिन जिला चिकित्सालय के पास रेफर की गई प्रसूता को अंबिकापुर भेजने के लिए एंबुलेंस ही नहीं था। एंबुलेंस उपलब्ध कराने के लिए विधायक रायमुनि भगत और पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय जिला चिकित्सालय पहुंचे और यहां व्याप्त अव्यवस्था पर जम कर नाराजगी जताई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले…
Read Moreब्लॉक मुख्यालय में करोड़ो रुपये से बना सरकारी आवास भवन हो रहा है खंडहर, ब्लॉक मुख्यालय अधिकारी रह रहे हैं दूसरे ब्लॉक में
समदर्शी न्यूज़, फरसाबहार : जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड मुख्यालय में सरकारी कर्मचारी एवं अधिकारियों के लिए करोड़ों रुपए से आवास बनाया गया है। किंतु वँहा रहने वाला कोई नही है। बल्कि इस विकासखंड मुख्यालय के अधिकारी अपने मुख्यालय में न रहकर दूसरे ब्लॉक में ज कर रहते है। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र के अधिकारी अपने मर्जी के मालिक है। जब मन करेगा तो मुख्यालय में रहेंगे नही तो कंही भी जा कर रहेंगे। उन्हें इस बात से भी फर्क नही पड़ता की वे मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में है।…
Read Moreजशपुर : जिला पंचायत सभागार में हुआ विश्व सिकलसेल दिवस का आयोजन, उपचार एवं बचाव के बारे में जानकारी देकर किया गया जागरूक
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत की उपस्थिति में जिला पंचायत सभागार में विश्व सिकलसेल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सिकलसेल मरीजों को आमंत्रित कर सिकलसेल से उपचार एवं बचाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया और सिकल सेल कार्ड का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 01 जुलाई 2023 को सिकलसेल एनीमिया उन्मूलन मिशन प्रारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत जिला जशपुर में लक्षित…
Read Moreसामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित
बालिकाओं एवं महिलाओं सहित कुल 150 ग्रामीणों का किया गया सिकल सेल व स्वास्थ्य जांच समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कांसाबेल विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सह अध्यक्ष जिला स्थायी कृषि समिति जशपुर श्री सालिक साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल दिवस कार्यक्रम के दौरान 150 से ज्यादा बालिकाओं, महिलाओं एवं ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच सहित सिकल सेल टेस्ट किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को सिकल सेल से…
Read Moreजशपुर : सीईओ ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की ली बैठक
रंजीता स्टेडियम जशपुर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2024 को होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिला पंचायत सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। सांसद राधेश्याम राठिया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम रंजीता स्टेडियम जशपुर में सुबह 7.00 बजे से सामूहिक योगाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों सहित एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाईड के विद्यार्थियों…
Read More