जशपुर में जल जीवन मिशन की सफलता : डांडपानी गांव में हर घर नल से जल, अब बीमारियों से मुक्ति

जशपुर 25 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में जल जीवन मिशने के कार्यो में तीव्रता आई है। डांडपानी झारखण्ड सीमा से लगा हुआ ग्राम है जिसमें जल जीवन मिशन द्वारा कुल चार सोलर एकल ग्राम योजना स्थापित की गई है जिसके माध्यम से 137 क्रियाशील घरेलु नल में जल दिया जा रहा है एवं कुल 143 एफएचटीसी में जल की आपूर्ति की जानी है हर एक योजना में 5000 ली. के 2 टंकी यानी 10000 लीटर की टंकी स्थापित की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग…

Read More

जशपुर में अन्वेषण कार्यक्रम: बच्चों को मिला अंतरिक्ष का नजारा, 3D प्लैनेटोरियम शो से बच्चों में जागा अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून, कलेक्टर ने किया शुभारंभ, पुलिस अधिक्षक भी रहे मौजूद

विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु आयोजित हो रहा है ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम प्लनेटोरियम में थ्रीडी शो के जरिए प्रदर्शित की जा रही है ब्रहंमाड निर्माण और उनकी गतिविधियां जशपुर 25 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप विद्यार्थियों को विज्ञान में रूचि जगाने और उन्हें प्रोत्साहित करने राज्य शासन द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की अभिनव पहल से जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान…

Read More

जशपुर जिले के नारायणपुर में सनसनीखेज मामला: घर में गौवंश का वध कर उसका मांस बनाकर खाते रंगे हाथ पकड़े गए 14 लोग, पुलिस ने की गिरफ्तारी, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थाना नारायणपुर के ग्राम बेहराखार की घटना, आरोपियों के कब्जे से अनेकों बर्तन में रखा गौमांस, टांगी, लोहे का बैठी एवं गौ-वंष का अवशेष जप्त, अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं BNS की धारा 325, 3(5) का अपराध पंजीबद्ध। जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24.11.2024 को थाना नारायणपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेहराखार में आरोपी अशविन कुजूर के घर में गौ-वंश को क्रूरतापूर्वक काटकर खाने के लिये मांस बना रहे हैं, इस…

Read More

BREAKING : जशपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ; विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के तबादले.. देखें आदेश…

जशपुर, 25 नवंबर 2024: जिला कलेक्टर, जशपुर ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए जिला कार्यालय और विभिन्न तहसीलों में कार्यरत कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने और कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस तबादले में स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों को जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ तहसीलों में भी स्थानांतरित किया गया है। तबादले के साथ ही कर्मचारियों…

Read More

BREAKING : जशपुर में बड़ा फेरबदल ; राजस्व निरीक्षकों का तबादला, पुरानी व्यवस्था में हुआ बदलाव… देखें आदेश….

जशपुर, 25 नवंबर 2024/ जिला कलेक्टर, जशपुर ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ राजस्व निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। यह निर्णय राजस्व विभाग में कार्यकुशलता बढ़ाने और प्रशासनिक सुधार लाने के उद्देश्य से लिया गया है। आदेश के अनुसार, जिन राजस्व निरीक्षकों ने किसी एक ही तहसील में 6 वर्ष या उससे अधिक समय तक सेवा दी है, उन्हें अन्य तहसीलों में स्थानांतरित किया गया है। यह कदम विभागीय अधिकारियों को नए अनुभव और चुनौतियों का सामना करने का अवसर प्रदान…

Read More

सरकार प्रदेश में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को करेगी हर संभव मदद- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री ने की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा बागबहार के शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण, मिनी स्टेडियम के सौंदर्यीकरण कार्य सहित की कई घोषणाएं फाइनल मुकाबले में उड़ीसा की गोंड़ ब्रदर्स किंजिरकेला रही विजेता जशपुर, 24 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ग्राम पंचायत बागबहार, तहसील पत्थलगांव के मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला उड़ीसा…

Read More

जशपुर की अनीता किस्पोट्टा बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल: बिहान योजना से जुड़कर बदली तकदीर, आज करती हैं लाखों की कमाई

जशपुर 24 नवम्बर 24/ महिलाओं की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह समाज में बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो वह न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारती है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करती है। उनकी मेहनत और दृढ़ निश्चय यह साबित करता है कि अवसर और सही दिशा मिलने पर महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ सकती हैं। महिलाओं की सफलता, चाहे वह शिक्षा, व्यवसाय, या समाज सेवा में हो, समाज में समानता…

Read More

जशपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद.

आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलें किराए पर देते थे, पुलिस ने तुरियालगा के खंडहर गोठान से बाइकें बरामद की आरोपीगण चोरी के मोटर सायकल को मासिक 03-05 हजार रू. तक भाड़े में लोगों को दे देते थे, प्रकरण में और आरोपियों की संलिप्तता, पतासाजी जारी, आरोपी:- 1. देवनाथ साय पैंकरा उम्र 23 साल निवासी भेलवां थाना तुमला। 2. भजन यादव उम्र 20 साल निवासी कुम्हारबहार थाना फरसाबहार। 3. देवव्रत साय उम्र 30 साल निवासी रनई थाना फरसाबहार के विरुद्ध थाना फरसाबहार में अप.क्र. 66/24 धारा 303(2), 238, 112, 3(5) भा.न्या.सं. का…

Read More

जशपुर : कलेक्टर नें पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण

अधिकारियों से चर्चा कर जिले के अन्य किसानों को भी योजना का लाभ दिलाने दिए निर्देश शून्य कार्बन उर्त्सजन पर आधारित योजना से 40 किसान परिवारों को मिल रहा लाभ जशपुर, 23 नवम्बर 2024/ शनिवार को कलेक्टर रोहित व्यास ने कांसाबेल के ग्राम पंचायत पोंगरो में बनाई गयी पोंगरो एनीकट हाईड्रो पावर आधारित पम्पिंग योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों  ने बताया कि ग्राम पंचायत पोंगरो से होकर बहने वाली घुघरी नदी पर निर्मित यह परियोजना अपने तरह की सरगुजा संभाग की पहली योजना है।…

Read More

जशपुर : कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल का किया निरीक्षण, अस्पताल परिसर में स्वच्छता और व्यवस्था हेतु दिए आवश्यक निर्देश

मरीजों को डाइट चार्ट के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने के दिये निर्देश जशपुर, 23 नवम्बर 2024/ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा लगातार स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर सुविधाओं का अवलोकन किया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को कलेक्टर ने कांसाबेल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र में खराब पड़ी एक्स रे मशीन, सोनोग्राफी मशीन उपकरणों का सुधार करने तथा खराब पड़ी एम्बुलेंस को सुधारने के निर्देश दिये। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में साफ सफाई कराने…

Read More