शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों  में है अभूतपूर्व उत्साह

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह झलक रहा है। राज्य के सभी जिले से लोग पहुंच रहे  हैं  लोगों ने बताया कि प्रदेश को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है । इस गरिमामय में शपथ ग्रहण समारोह में हम साक्षी बनने आए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं । चिरमिरी से पहुंचे श्री अमरनाथ ने बताया कि वे कल रात…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शपथग्रहण से पूर्व परिजनों के साथ की अपने घर में पूजा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के दायित्व के लिए शपथ लेने से पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने घर में स्थित पूजा घर में देवी देवताओं के दर्शन किये और पूजा में हिस्सा लिया। साथ ही उन्होंने अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी का आशीर्वाद भी लिया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने से पूर्व अपने रायपुर स्थित निवास में देवी-देवताओं की पूजा की। मुख्यमंत्री ने अपने परिजनों के साथ पूजा में हिस्सा लिया। उनके साथ पूजा में उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में नई सरकार आज लेगी शपथ

प्रधानमंत्री अपरान्ह 3.20 बजे से शाम 5.25 तक रहेंगे राजधानी रायपुर में समदर्शी न्यूज़, रायपुर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आज 13 दिसंबर को शाम 4 बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री श्री मोदी अपरान्ह 2.15 बजे भोपाल से रवाना होकर 3.20 बजे राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा 3.45 बजे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान…

Read More

हीरक जयंती वार्षिकोत्सव में पदक वितरण एवं सम्मान समारोह : नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर का गौरवशाली इतिहास – राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

समदर्शी न्यूज़, रायपुर पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर के हीरक जयंती (डायमंड जुबली) वर्ष के अवसर पर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम को अटल बिहारी बाजपेयी सभागार में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूतपूर्व अधिष्ठाताओं एवं शिक्षकों का सम्मान एवं मेधावी छात्रों को पदक वितरण किया गया। साथ ही इस महाविद्यालय में एम.बी.बी.एस. प्रथम बैच 1963 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन की गरिमामय उपस्थिति थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुष विश्वविद्यालय के…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी में अंतर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ आगाज

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के  तीन दिवसीय अंतरक्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता का आगाज आज हुआ। इसका उदघाटन ट्रांसमिशन कंपनी के कार्यपालक निदेशक श्री के एस मनोठिया एवं श्री एम एस चौहान ने शतरंज की चाल चलकर किया। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद व्दारा आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के आठ क्षेत्र के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। उदघाटन समारोह में कार्यपालक निदेशक श्री मनोठिया ने सभी खिलाडियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तरह के आयोजन से टीम भावना बढ़ती है। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के…

Read More

हमने ही बनाया है, हम ही संवारेंगे, मोदी जी की गारंटी छत्तीसगढ़ में होगी साकार

समदर्शी न्यूज़, रायपुर 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल की शपथ होगी। छत्तीसगढ़ की सरकार की कमान एक आदिवासी मुख्यमंत्री के हाथ में सौंपी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि देश में युवा, किसान, गरीब और महिला ऐसे वर्ग हैं जिनके लिए काम किया जाना चाहिए। धान के कटोरे को बनाने में, संवारने में इन चारों वर्गों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण इसी उद्देश्य को लेकर किया था कि छत्तीसगढ़ के दुर्गम…

Read More

नव नियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को बधाई देने तीसरे दिन भी पहुना में लगा रहा लोगों का तांता

मुख्यमंत्री ने आत्मीयता के साथ स्वीकारा प्रदेशवासियों का अभिवादन सामाजिक संगठनों ने गजमाला पहनाकर मुख्यमंत्री का किया सम्मान समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिलने राजधानी रायपुर स्थित पहुना अतिथि गृह में प्रदेशभर से सामाजिक संगठनों और आमजनों के पहुंचने का सिलसिला आज तीसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर मुख्यमंत्री को विभिन्न समाजिक संगठनों ने गजमाला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी आत्मीयता के साथ प्रदेशवासियों का अभिवादन स्वीकार किया।

Read More

जब मुख्यमंत्री ने अपने बाल सखा को लगाया गले

समदर्शी न्यूज़, रायपुर राज्य अतिथि गृह पहुना में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के व्यक्तित्व के सहजता और सरलता बरबस ही देखने को मिली। मुख्यमंत्री जब आज लोगों से मिलकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार कर रहे थे, उस दौरान अचानक उनके बाल सखा बधाई देने के लिए सामने आ गए। कुनकुरी से मिलने आए अपने बाल सखा को अचानक देखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें बड़ी आत्मीयता के साथ अपने गले लगाकर उनकी शुभकामनाएं स्वीकार की। कुनकुरी निवासी श्री सुरेश गुप्ता कतार में लगकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री…

Read More

मुख्यमंत्री को बधाई देने त्रिवेणी संगम राजिम के युवा भी पहुंचे

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के त्रिवेणी संगम राजिम से युवाओं की टीम मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलने पहुना पहुंचे। उन्हांेने श्री साय का सम्मान करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। रिकेश साहू, युवराज साहू एवं लोकेश सोनी ने बताया कि हम सभी युवा बहुत ही उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजिम को विकास की एक नई ऊचाईयां मिलेगी। सरगुजा से पहुंचे सौंडिक समाज ने मुख्यमंत्री को किया सम्मानित छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से मिलने आज अंबिकापुर से सौंडिक समाज के प्रतिनिधि रायपुर पहुंचे। उन्होंने…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने श्रीमती माधवी देवी से आशीर्वाद ग्रहण किया

समदर्शी न्यूज़, रायपुर छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के धरमपुरा स्थित जूदेव परिवार के निवास पहुंचकर वहां पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की धर्मपत्नी श्रीमती माधवी देवी से सौजन्य मुलाकात की और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। श्रीमती माधवी देवी ने मुख्यमंत्री श्री साय का मुंह मीठा कराकर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Read More