जिला प्रशासन द्वारा जिले के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु दिया जा रहा मार्गदर्शन समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितम्बर/ जिले के प्रतिभावान बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा नवसंकल्प शिक्षण संस्थान संचालित किया जा रहा है। जिला खनिज न्यास से संचालित इस संस्थान में कलेक्टर डॉ0 रवि मित्तल के नेतृत्व में 34 छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता एवं छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा में सफलता का परचम लहराया है | इन 33 छात्रों में से 25 छात्र- छात्राएं नवसंकल्प के वर्तमान शिक्षक परीक्षा बैच के…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : आदिवासी छात्रावासों में विशेष शिक्षण केंद्र शुरू, 5 हजार से अधिक छात्रों को दी जा रही विशेष कोचिंग
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितम्बर / आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा विशेष शिक्षण केन्द्र योजना के तहत दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में अच्छे शिक्षको के अभाव के कारण छात्रावास-आश्रमों में निवासरत विद्यार्थियों को कठिन विषयों में कमजोर रहे विद्यार्थियों को निदानात्मक एवं विशेष शिक्षण के माध्यम से अंग्रेजी,गणित,विज्ञान,वाणिज्य संबंधी कमजोरी को दूर करने तथा आरक्षित वर्ग छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणात्मक सुधार हेतु योजना संचालित की जा रही है। विभाग द्वारा संचालित माध्यमिक स्तर के प्री मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक तथा कन्या छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थियों…
Read Moreजशपुर : तुमला-भेंलवा मार्ग पर गड्ढों को भरकर किया जा रहा मरम्मत, यातायात होगा सुगम
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितंबर/ तुमला चौक से लेकर भेंलवा तक जाने वाली सड़क जिसकी लंबाई 6 कि.मी. है। वर्ष 2014-15 में उक्त मार्ग का निर्माण किया गया था। मार्ग पर हुये गढ्ढों को पेंच रिपेयर का कार्य कराया जाता रहा है। पत्थलगांव संभाग लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता से मिली जानकारी के अनुसार उक्त मार्ग में वर्तमान में वर्षा ऋतु में हुए गढ्डों को नियमित रूप से डब्ल्यू.एम.एम. भरकर ठीक किया जा रहा है, तथा कुछ स्थानों को छोड़कर शेष मार्ग की स्थिति संतोषप्रद है, नियमित रूप से…
Read Moreप्रधानमंत्री आवास योजना: विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर में मिली सफलता, 10 हजार से अधिक परिवारों का बदला जीवन
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में दूरस्थ अंचल के लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। हर एक व्यक्ति का सपना होता है कि उनका अपना एक पक्का मकान हो, जिसे पूरा करने के लिए वह आजीवन परिश्रम करता है लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्ति के लिए स्वयं का पक्का मकान बना पाना एक सपने ही रह जाता है । ऐसे में उनके सपने साकार प्रधानमंत्री आवास योजना कर रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत् जिले के हितग्राहियों को लाभान्वित…
Read Moreजशपुर में अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही तेज, 12 लीटर महुआ शराब जब्त
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितम्बर / जशपुर में अवैध शराब निर्माण एवं वितरण के विरूद्ध राज्य शासन के सख्त दिशा निर्देशों के अनुरूप कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत कलेक्टर जशपुर डॉ0 रवि मित्तल के मार्गदर्शन में उपायुक्त आबकारी विजय सेन शर्मा के निर्देशानुसार अवैध शराब की सूचना पर शनिवार को कार्यवाही की गई। जिसमें जिला आबकारी अधिकारी जिला आबकारी अधिकारी महिमा पट्टावी के निर्देश पर आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल ने कार्यवाही की। जिसमें कांसाबेल वृत्त के आबकारी उपनिरीक्षक मनोहर लाल कहार द्वारा दल के…
Read Moreजशपुर में 941.2 मिमी बारिश, 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, कुनकुरी में सबसे अधिक
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितम्बर/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 941.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 998.9 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 800.1 मिमी, मनोरा में 1312.0 मिमी, कुनकुरी में 1283.9 मिमी, दुलदुला में 882.8 मिमी, फरसाबहार में 578.5 मिमी, बगीचा में 1139.3 मिमी, कांसाबेल में 791.5 मिमी,…
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में युवक की मौत, माता को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 सितम्बर/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम पटिया निवासी अनुज राम का नाला के पानी में डुबने से 10 मार्च 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके माता आशा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreपेट्रोल पंपों के टॉयलेट एवं नलों का उचित रख रखाव करने संभागायुक्त ने दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 22 सितंबर / कमिश्नर महादेव कावरे ने पेट्रोल पंपों में आम जनता के उपयोग के लिए बने टॉयलेट की नियमित साफ सफाई और रख रखाव सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने संभाग के सभी जिला कलेक्टरों को इस आशय का पत्र भी लिखा है। संभागायुक्त ने जारी पत्र में कहा है कि जिलों में भ्रमण और निरीक्षण के दौरान यह पाया गया है कि पेट्रोल पंपों में जन सुविधा के लिए बनाये गये टायलेट की रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था, दरवाजे ठीक से बंद नहीं होने व नल के…
Read Moreस्वच्छता ही सेवा अभियान : लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी में एक सफल आयोजन
समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 22 सितंबर/ लोयोला महाविद्यालय, कुनकुरी में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वयंसेवकों को स्वच्छ भारत मिशन के प्रति समर्पित करना था। स्वच्छता ही सेवा है स्वच्छता स्वभाव स्वच्छता संस्कार अभियान के अन्तर्गत लोयोला महाविद्यालय कुनकुरी में एक कार्यकर्म का आयोजन किया गया। कार्यकर्म में नगर पंचायत के अधिकारियों को पुष्पगुच्छ व एनएसएस बैच पहना कर स्वागत किया गया। कुंद बिहारी यादव स्वच्छ भारत मिशन के स्वच्छता अधिकारी के हाथों प्रत्येक…
Read Moreजशपुर पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक : नागरिकों की सुरक्षा और अपराध नियंत्रण पर जोर, महिला सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर विशेष ध्यान, मुख्यमंत्री द्वारा दिये निर्देशों का अक्षरशः पालन करने हेतु किया गया सजग.
अपराध समीक्षा पर पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने अनुविभागवार ली बैठक, लंबित पुराने मामलों की बिन्दुवार की गई समीक्षा, शत प्रतिशत निराकरण हेतु विवेचकों को किया गया सचेत. पुलिस अधीक्षक ने अपराध समीक्षा बैठक में दी कड़ी हिदायतें, सभी थाना क्षेत्रों में लगेगा चलित थाना, पुलिस से संबंधित विषयों का मौके पर किया जाएगा निराकरण, नागरिकों की सुरक्षा के लिए नई पहलें, जशपुर में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की कवायद, गौ तस्करी और मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम के लिए होगी सख्त कार्यवाही नोनी…
Read More