जशपुर : कलेक्टर ने जनदर्शन में लोगों की समस्या सुनी, अधिकारियों को सभी आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करने के दिए निर्देश

जशपुर, 25 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने सोमवार को जिला कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों से मुलाकात करते हुए उनकी मांगों और समस्याओं की जानकारी ली। जनदर्शन में जिले के नागरिक राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, राजस्व सहित अन्य संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर सभी अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए। जनदर्शन में कुल 42 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियो को  सभी प्रकरणों पर संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही करते हुए उनका समय पर…

Read More

हमर सुघ्घर ऑफिस अभियान : जशपुर कलेक्टोरट परिसर में संचालित सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने किया श्रम दान, साफ-सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

मुख्यालय सहित तहसीलों में भी की गई युद्ध स्तर पर कार्यालय की साफ-सफाई जशपुर 25 नवम्बर 2024 / कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आज हमर सुघ्घर ऑफिस अभियान के तहत् कलेक्टोरेट में संचालित सभी विभाग ने श्रमदान कर अपने-अपने कार्यालय और परिसार में साफ-सफाई किया गया। इस दौरान पर कलेक्टोरेट में संचालित राजस्व विभाग विभाग, जनसंपर्क विभाग, जिला कोषालय, भू-अभिलेख, क्रेड़ा विभाग, खनिज विभाग, मछली पालन, आदिम जाति कल्याण विभाग, अपर कलेक्टर कार्यालय सहित सभी विभागों के द्वारा आज युद्ध स्तर पर कार्यलय की साफ-सफाई की गई। इसी प्रकार जिले…

Read More

जशपुर : पंचायत भवन केराडीह में लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन 29 नवम्बर को

जशपुर, 25 नवम्बर 2024 / कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए एवं सड़क सुरक्षा में जागरूकता लाने के प्रयास से 29 नवम्बर 2024 शुक्रवार को कुनकुरी विकासखण्ड के पंचायत भवन केराडीह में लर्निंग लाइसेंस जारी किये जाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला परिवाहन अधिकारी ने बताया है कि 29 नवम्बर दिन शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय जशपुर पूर्ण रूप से बंद रहेगी। किसी भी प्रकार का शासकीय कार्यों का संपादन नहीं किया जायेगा। उन्होंने समस्त आवेदकों से अपील…

Read More

देशदेखा क्लाइंबिंगः साहसिक खेलों से गांव के युवाओं का बढ़ा आत्म-विश्वास, मुख्यमंत्री के पहल पर जशपुर जिले में हो रहा पर्यटन क्षेत्र में विकास

जशपुर 25 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में जशपुर जिले में पर्यटन क्षेत्रों में विकास हो रहा है। अन्य जिला सहित राज्य से भ्रमण के लिए पर्यटक आ रहे है और जशपुर के प्राकृतिक सौंदर्य की छबि अपने मन में बसा के जा रहे हैं। युवा यहां से साहसिक खेलों में निपूर्ण हो रहे हैं और उनमें आत्मविश्वास आ रही है। जिला मुख्यालय में स्थित देशदेखा क्लाइंबिंग सेक्टर में हाल ही में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी विद्यालय कुंडली हरियाणा, श्री महावीर दिगंबर जैन महाविद्यालय जशपुर और राज्य की…

Read More

जशपुर जिले के किसान उत्साह के साथ बेचने आ रहे अपने धान : धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था, प्रबंधकों से भी मिल रहा अच्छा सहयोग – किसान रोशन प्रताप सिंह

जिले में अब तक 2023.60 क्विंटल हुई धान की खरीदी जशपुर 25 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सरकार में इस वर्ष धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। जिससे जिले के किसानों में धान खरीदी को लेकर खासा उत्साह है और में टोकन से लेकर केन्द्र में दिए जा रहे सुविधाओं के प्रति काफी खुश हैं। जिले में धान खरीदी के लिए जिले में 46 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। जिले में अब तक 2023.60 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इनमें…

Read More

जशपुर : फरसाबहार में नदी में डूबने से हुई मौत, प्रभावित परिवार को मिला मुआवजा

जशपुर 25 नवम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम सिंगीबहार निवासी संतोष का नदी के पानी में डुबने से 31 अक्टूबर 2020 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी लक्ष्मी बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में जल जीवन मिशन की सफलता : डांडपानी गांव में हर घर नल से जल, अब बीमारियों से मुक्ति

जशपुर 25 नवम्बर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले में जल जीवन मिशने के कार्यो में तीव्रता आई है। डांडपानी झारखण्ड सीमा से लगा हुआ ग्राम है जिसमें जल जीवन मिशन द्वारा कुल चार सोलर एकल ग्राम योजना स्थापित की गई है जिसके माध्यम से 137 क्रियाशील घरेलु नल में जल दिया जा रहा है एवं कुल 143 एफएचटीसी में जल की आपूर्ति की जानी है हर एक योजना में 5000 ली. के 2 टंकी यानी 10000 लीटर की टंकी स्थापित की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर से लगभग…

Read More

जशपुर में अन्वेषण कार्यक्रम: बच्चों को मिला अंतरिक्ष का नजारा, 3D प्लैनेटोरियम शो से बच्चों में जागा अंतरिक्ष विज्ञान का जुनून, कलेक्टर ने किया शुभारंभ, पुलिस अधिक्षक भी रहे मौजूद

विद्यार्थियों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि जगाने, जागरूक एवं शिक्षित करने हेतु आयोजित हो रहा है ‘‘अन्वेषण’’ कार्यक्रम प्लनेटोरियम में थ्रीडी शो के जरिए प्रदर्शित की जा रही है ब्रहंमाड निर्माण और उनकी गतिविधियां जशपुर 25 नवंबर 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप विद्यार्थियों को विज्ञान में रूचि जगाने और उन्हें प्रोत्साहित करने राज्य शासन द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशन में जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की अभिनव पहल से जिले के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान…

Read More

जशपुर जिले के नारायणपुर में सनसनीखेज मामला: घर में गौवंश का वध कर उसका मांस बनाकर खाते रंगे हाथ पकड़े गए 14 लोग, पुलिस ने की गिरफ्तारी, सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

थाना नारायणपुर के ग्राम बेहराखार की घटना, आरोपियों के कब्जे से अनेकों बर्तन में रखा गौमांस, टांगी, लोहे का बैठी एवं गौ-वंष का अवशेष जप्त, अभियुक्तों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में छ.ग. पशु परि. अधि. 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं BNS की धारा 325, 3(5) का अपराध पंजीबद्ध। जशपुर/ पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 24.11.2024 को थाना नारायणपुर को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बेहराखार में आरोपी अशविन कुजूर के घर में गौ-वंश को क्रूरतापूर्वक काटकर खाने के लिये मांस बना रहे हैं, इस…

Read More

BREAKING : जशपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल ; विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के तबादले.. देखें आदेश…

जशपुर, 25 नवंबर 2024: जिला कलेक्टर, जशपुर ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए जिला कार्यालय और विभिन्न तहसीलों में कार्यरत कर्मचारियों का बड़े पैमाने पर तबादला कर दिया है। यह निर्णय प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने और कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने के उद्देश्य से लिया गया है। इस तबादले में स्टेनोग्राफर, सहायक ग्रेड-02, सहायक ग्रेड-03, डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। इन कर्मचारियों को जिला कार्यालय के विभिन्न शाखाओं के साथ-साथ तहसीलों में भी स्थानांतरित किया गया है। तबादले के साथ ही कर्मचारियों…

Read More