हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की एफ आई आर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक विकाश टोप्पो को निलंबित आरोपी आरक्षक विकास टोप्पो को गिरफ्तार कर पुलिस कर रही है विधि सम्मत कार्यवाही जशपुर : विगत दिनांक 15.11.25 को लोरो घाट जशपुर के पास हाइवे पैट्रोलिंग वाहन के चालक आरक्षक विकास टोप्पो के द्वारा एक स्कूटी चालक व्यक्ति से दुर्घटना कारीत किया गया था। मामले में पुलिस के द्वारा आरोपी आरक्षक के खिलाफ थाना दुलदुला में बी एन एस…
Read MoreTag: #jashpurnews
जशपुर : नाबालिक छात्रा से अमर्यादित व्यवहार के आरोप में व्याख्याता गिरधारी राम यादव निलंबित, शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
जशपुर : शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा कमिश्नर श्री नरेन्द्र कुमार दुग्गा ने प्रतिवेदन के आधार पर श्री गिरधारी राम यादव, व्याख्याता को किया निलंबित विभाग से मिली जानकारी अनुसार विद्यालय में अध्ययनरत नाबालिक छात्रा के साथ अमर्यादित एवं अशोभनीय कृत्य किया गया है, जिसके कारण श्री यादव के विरूद्ध पुलिस थाना जशपुर जिला जशपुर में भारतीय न्याय संहिता की धारा, 74, 75 64(2) (m), 65(1), 6, 8 के तहत प्रथम सूचना दर्ज किया गया है। श्री यादव का उक्त कृत्य छ.ग. सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965…
Read Moreजशपुर में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योगाभ्यास परियोजना को मिली नई रफ्तार, योग मित्रों को दिया गया उन्नत प्रशिक्षण
गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास परियोजना में कार्यरत योग मित्रों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष योग कार्यक्रम से मिल रहे सकारात्मक परिणाम जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में शिशु मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से जशपुर जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गर्भवती महिलाओं हेतु विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ योग आयोग, यूनिसेफ तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में क्रियान्वित हो रहा है। कार्यक्रम के प्रभावी संचालन हेतु…
Read Moreसांसद राधेश्याम राठिया का बगीचा CHC का निरीक्षण: मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के निर्देश
मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश मरीजों को फल वितरण किए जशपुर : रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठीया ने विगत दिवस शनिवार 15 नवम्बर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा का आकस्मिक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य केंद्र मरीज वार्ड, पैथोलॉजी,दवाई वितरण कक्ष और अन्य वार्ड का निरीक्षण किया और मरीजों को फल वितरण किए। उन्होंने डाक्टरों की नियमित उपस्थिति की जानकारी ली और आयुष्मान कार्ड का भी लाभ मरीजों को देने के…
Read Moreसांसद राधेश्याम राठिया ने बिरसा मुंडा चौक में की माल्यार्पण, जशपुर में उत्साह के साथ मनाई गई 150वीं जयंती
जशपुर : भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वी जयंती के अवसर पर जिला में जनजातीय गौरव दिवस उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने जशपुर जिले के बिरसा मुंडा चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा जी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जुदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम, श्री कृष्णा राय कलेक्टर श्री…
Read Moreजनजातीय विकास का मेगा पैकेज! पीएम मोदी ने एक साथ 129.15 करोड़ के प्रोजेक्ट्स किए लॉन्च, जशपुर में खुशी की लहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय क्षेत्रों में विकास हेतु जिले वर्चुअली 129.15 करोड़ से अधिक की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास 5.80 करोड़ लागत के पीएम जनमन योजना अंतर्गत 8 बहुउद्देशीय केंद्रों और जनजातीय बहुउद्देशीय विपणन केंद्र का हुआ लोकार्पण धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत 44 करोड़ लागत के छात्रावास, आश्रम भवनों का हुआ भूमिपूजन 79.35 करोड़ से अधिक की लागत के दो एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भवन का हुआ शिलान्यास जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर…
Read Moreजशपुर में विज्ञान का महाकुंभ! बाल वैज्ञानिकों की चमक से दमका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का समापन—549 प्रतिभागियों ने किया नवाचार का प्रदर्शन
वैज्ञानिक सोच बच्चों के भविष्य का मजबूत आधार- विधायक श्रीमती गोमती साय बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने पर दिया जोर प्रदेश के 9 जोन से 549 प्रतिभागी हुए शामिल कार्यक्रम में सांसद श्री राठिया सहित विधायक श्रीमती साय एवं श्रीमती भगत हुए शामिल जशपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में आयोजित राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता 2025-26 का समापन समारोह आज उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। 12 से 15 नवम्बर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका,…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर में शुरू हुई धान खरीदी: सांसद राधेश्याम राठिया ने किया शुभारंभ, पहले किसान गंगाराम के धान की तौलाई से मिली शानदार शुरुआत
मुख्यमंत्री ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के दिए निर्देश जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया ने धान खरीदी का किया शुभारंभ सांसद और विधायक की उपस्थिति में किसान गंगाराम का धान तौलाई की गई गंगा राम ने पहले टोकन कटाया किसानों की सुविधा के लिए जिले में 46 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने आज जशपुर विकास खंड गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर के दुलदुला विकासखंड में ग्रामीण कनेक्टिविटी को बल, 11 करोड़ से अधिक की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कें होंगी तैयार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से दुलदुला में दो सड़कों का होगा निर्माण ग्रामीण संपर्क को मिलेगा बढ़ावा, लगभग 6 ग्रामों के दो हजार जनसंख्या सीधे होंगे लाभान्वित जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृतियाँ तेजी से प्रदान की जा रही हैं तथा स्वीकृत कार्यों का निर्माण भी द्रुत गति से जारी है। नए पहुंच मार्गों के निर्माण…
Read Moreजशपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामला—आरोपी शिक्षक पर POCSO सहित गंभीर धाराओं में केस, गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश तेज
नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म की गंभीर रिपोर्ट आने पर आरोपी शिक्षक के विरूद्ध तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर में मामला दर्ज, आरोपी फरार है, पतासाजी जारी आरोपी गिरधारी राम यादव निवासी दरबारीटोली जशपुर के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 312/2025 बी.एन.एस. की धारा 74, 75, 64(2)(एम), 65(1) एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 6, 8 दर्ज। जशपुर : आज दिनांक 14.11.2025 को जशपुर के एक स्कूल में अध्ययनरत् 16 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली जशपुर में उपस्थित आकर…
Read More