समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर सौरभ कुमार ने आज यहाँ जिला कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया। कलेक्टर श्री सौरभ कोरबा जिले के 17वें कलेक्टर के रूप में नियुक्त किये गये हैं। पदभार ग्रहण के दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर श्री सौरभ कुमार का स्वागत किया। पदभार ग्रहण के पश्चात कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिले के विकास की गति को आगे बढाने के संबंध में कहा कि शासन की योजनाओं का शतप्रतिशत क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता होगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ…
Read MoreTag: कोरबा
मिट्टी तेल लेकर पहुँची महिला को दी गई समझाइश, नियमानुसार आवेदन देने कहा गया : अपर कलेक्टर ने सरगुजा जिले के एसडीएम से बात कर महिला को आवेदन प्रस्तुत करने कहा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा सरगुजा जिले के लखनपुर तहसील अंतर्गत ग्राम तराजू में अपने पिताजी के नाम पर 0 .6070 हेक्टेयर भूमि को एक अन्य व्यक्ति द्वारा उनकी माँ को बहला फुसलाकर कर अपने नाम पर किए जाने की शिकायत और रजिस्ट्री को रद्द कराने की मांग करने कोरबा में कलेक्टर जनचौपाल पर पहुँची श्रीमती मुन्नी दास को अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने समझाइश देकर घर भेजा और उन्हें रजिस्ट्री रद्द कराने की सम्पूर्ण प्रकिया को समझाया। अपर कलेक्टर श्री साहू ने महिला श्रीमती मुन्नी दास के द्वारा मिट्टी तेल…
Read Moreअपनी विदाई समारोह में कलेक्टर संजीव झा ने बताया कि कोरबा से बहुत कुछ सीखा
ऐसा काम करिए कि आपके जाने के बाद भी लोग याद करें : कलेक्टर संजीव झा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा जिला से बिलासपुर स्थानांतरण होने के पश्चात् कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप को प्रभार सौंप दिया। इस दौरान कलेक्टर श्री झा के सम्मान में कलेक्ट्रेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने विदाई समारोह का आयोजन कर उन्हें नए जिले में पदस्थापना के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। अपने अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों से मिले सम्मान से अभिभूत श्री झा ने सबको बीते 13 माह के कार्यकाल के अनुभव…
Read Moreकलेक्टर श्री संजीव कुमार झा कोरबा से हुए भारमुक्त, श्री विश्वदीप ने लिया प्रभार !
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : राज्य शासन द्वारा बिलासपुर स्थानांतरण किए जाने के पश्चात कोरबा कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा आज जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप (आईएएस) को प्रभार सौंप कर यहाँ से कार्यमुक्त हो गए। नए कलेक्टर के रूप में श्री सौरभ कुमार के कोरबा जॉइन करते तक श्री विश्वदीप प्रभारी कलेक्टर कोरबा के रूप में कार्य करेंगे। श्री झा एक वर्ष पहले कोरबा में कलेक्टर के पद पर पदस्थ हुए थे।
Read Moreजघन्य हत्या के आरोपियों को चंद घण्टे के भीतर घेराबंदी कर किया गया गिरफ्तार, अपने ही भाई की हत्या कर हो गये थे फरार, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !
थाना हरदीबाजार कोरबा में अपराध क्रमांक 155/2023 धारा – 302,34 भादवि के अंतर्गत पैतृक जमीन विवाद बनी हत्या की मुख्य वजह नाम पता आरोपीगण – 01. कौशल प्रसाद तिवारी पिता स्वर्गीय भुवन लाल तिवारी उम्र 70 वर्ष साकिन यादव गली दर्री थाना हरदीबाजार जिला कोरबा 02. अशोक तिवारी पिता कौशल प्रसाद तिवारी उम्र 39 वर्ष साकिन यादव गली दर्री थाना हरदीबाजार जिला कोरबा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा/हरदीबाजार : प्रकरण के संबंध में पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30 जुलाई…
Read Moreप्रति व्यक्ति बिजली खपत में देश में सबसे अग्रणी छत्तीसगढ़, 42 लाख परिवारों को दे रहे आधे दाम में बिजली : प्रदेश के सबसे बड़े सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट के शिलान्यास के अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा – पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर होगा पांवर प्लांट
112 करोड़ 13 लाख से अधिक राशि के 72 विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण, भूमिपूजन और शिलान्यास कोरबा मेडिकल कॉलेज के नए भवन का भूमिपूजन और आवासीय खेल अकादमी का किया शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले को दी ई-पुस्तकालय की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1957 में कोरबा में बिजली प्लांट की पहली शुरूआत की थी। मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आज हम यहां अब तक के सबसे बड़े 1320 मेगावाट के पॉवर प्लांट की आधारशिला…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी महाविद्यालय का किया शुभारंभ, नवीन भवन निर्माण हेतु 2 करोड़ 40 लाख रूपये का प्रावधान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले में छात्रों को अंग्रेजी माध्यम में उच्च शिक्षा प्रदान करने के लिए कोरबा में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय का शुभारंभ किया। इस सत्र से अंग्रेजी महाविद्यालय कला, वाणिज्य, विज्ञान एवं कम्प्यूटर विज्ञान विषय के साथ प्रारम्भ हो रहा है। यह महाविद्यालय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर से संबंद्ध है। सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है, जिसमें सभी संकायों में विद्यार्थी प्रवेश ले रहें है। यह महाविद्यालय परम्परागत अध्यापन की सुविधा के साथ-साथ आधुनिकतम उपकरणों से…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आवासीय खेल अकादमी का किया शुभारंभ, 100 सीटर खेल अकादमी में तैयार होंगे राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा के प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम परिसर में आवासीय खेल अकादमी का शुभारंभ किया। खेल अकादमी में खिलाड़ियों को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल और स्विमिंग जैसे खेल का प्रशिक्षण मिलेगा। आवासीय खेल अकादमी में फुटबॉल में बालक वर्ग में 20 खिलाड़ी, बालिका वर्ग में 20 खिलाड़ी, वॉलीबॉल में बालक वर्ग में 12 व बालिका वर्ग में 12 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। इसी तरह बास्केट बॉल में बालक व बालिका वर्ग के 10-10 और स्विमिंग में 8-8 बालक-बालिका वर्ग के खिलाड़ियों के…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया कोरबा मेडिकल कॉलेज के नए भवन का भूमिपूजन : 124 एकड़ में 325 करोड़ रुपए की लागत से तैयार होगा कोरबा का स्व. बिसाहूदास महंत मेमोरियल मेडिकल कॉलेज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज कोरबा जिले को एक बड़ी सौगात देते हुए स्व. बिसाहूदास महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज कोरबा के नए भवन की नींव रखी। मेडिकल कॉलेज के नए भवन निर्माण हेतु कोरबा जिले के ग्राम भुलसीडीह, तहसील-भैंसमा में 124.24 एकड़ भूमि का आवंटन किया गया है। इसके निर्माण के लिए 325 करोड का बजट स्वीकृत किया गया है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा का उद्घाटन दिनांक 02 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया था । स्थानीय लोगों की मांग अनुसार कोरबा…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कोरबा जिले को दी ई-पुस्तकालय की सौगात, युवाओं को प्रतियोगी माहौल में तैयारी के लिए सभी जरूरी संसाधनों की गई है व्यवस्था
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा/रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान जिले को ई-लाइब्रेरी की सौगात दी है। कोरबा के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए के लिए डिंगापुर में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की गई है। ई-लाइब्रेरी की 3 करोड़ 95 लाख की लागत से स्थापना की गई है। यहां प्रतिभागियों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है सर्वसुविधायुक्त लाइब्रेरी में स्मार्ट लाईब्रेरी एवं स्मार्ट किड रूम निर्मित की गई है। लाइब्रेरी में प्रतियोगी परीक्षाओं की…
Read More