भाजपा ने लोकसभा चुनाव 441 सीटों में लड़े और 240 सीटों में जीत हासिल किया अर्थात भाजपा का जीत का प्रतिशत 50% रहा -शिवरतन शर्मा

लोकसभा चुनाव में हमें 68 विधानसभा क्षेत्र में बढ़त मिली है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज क्लस्टर प्रभारी, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा संयोजक, सह संयोजक एवं जिला अध्यक्षों की आवश्यक बैठक आहूत की गई। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा ने चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को लोकसभा चुनाव में शानदार सफलता के लिए बधाई दी। भाजपा ने संपन्न हुए लोकसभा चुनाव 441 सीटों में चुनाव लड़े और 240 सीटों में जीत हासिल…

Read More

रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से की सौजन्य मुलाकात.

दोनों ने बृजमोहन अग्रवाल को उनकी प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ मंत्री एवं रायपुर लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर दोनों ने बृजमोहन अग्रवाल को उनकी प्रचंड जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Read More

भाजपा की हैट्रिक में विष्णु के पसीने की चमक : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री साय की मेहनत रंग लाई

मध्य भारत के आदिवासी क्षेत्रों में धुआंधार प्रचार से मजबूत हुआ भाजपा का जनाधार राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी को प्राप्त कुल सीटों का बड़ा हिस्सा साय के दायित्व वाले क्षेत्रों का समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा चुनाव के दौरान छत्तीसगढ़ तथा सीमावर्ती राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को महती जिम्मेदारी देने की भारतीय जनता पार्टी की रणनीति रंग लाई। राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय जनता पार्टी को हासिल कुल जमा सीटों में बड़ा हिस्सा उन क्षेत्रों का नजर आ रहा है, जहां पर श्री…

Read More

विशेष ख़बर : छत्तीसगढ़ सहित दूसरे राज्यों में भी चला सीएम साय का जादू : लोग दे रहे हैं सुपर स्ट्राइकर सीएम की संज्ञा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : देश में हुए लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में 10 सीटों सहित पूरे देश में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने 293 सीटों पर जीत हासिल की है। इसके साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव में पहली बार भाजपा ने बहुमत हासिल किया है, तो दूसरी ओर आंध्रप्रदेश विधानसभा चुनाव में भी एनडीए गठबंधन को पूर्ण बहुमत हासिल हुई है। छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश और ओडिशा में भाजपा की प्रचंड जीत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अहम योगदान रहा। उन्होंने जहाँ-जहाँ सभाएं की वहां अधिकतर जगहों…

Read More

छत्तीसगढ़ में राहुल-प्रियंका की सभाएँ हुईं फ्लॉप, जनता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को भी नकारा : जगदीश रोहरा

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री जगदीश (रामू) रोहरा ने छत्तीसगढ़ के 11 में से 10 संसदीय क्षेत्रों में भाजपा को मिली शानदार जीत के प्रदेश की जनता का आभार मानते हुए कांग्रेस की राजनीतिक दुर्दशा पर तीखा कटाक्ष किया है। श्री रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी ने दो, प्रियंका वाड्रा ने तीन और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक सभा की जो पूरी तरह फ्लॉप शो साबित हुईं। श्री रोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी बजाय आत्ममंथन…

Read More

10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी बार बहुमत के साथ सरकार में आना बहुत बड़ी उपलब्धि : साव

उप मुख्यमंत्री साव ने पत्रकारों से औपचारिक चर्चा में छत्तीसगढ़ और ओड़िशा में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और कांग्रेस की शर्मनाक हार पर भी अपना दृष्टिकोण सामने रखा समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा है कि सन् 1962 के बाद पहली बार श्री नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अवसर मिला है। यह लोकसभा की जीत श्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीत है, बहुत बड़ी जीत है। श्री साव ने कहा कि 10 साल सरकार में रहने के बाद तीसरी…

Read More

बस्तर की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ, भाजपा ने काँग्रेस को उखाड़ फेंका – मंत्री केदार कश्यप

बस्तर के आदिवासियों और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है, केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर बस्तर को संवारने का करेगी कार्य. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/जगदलपुर : मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता ने भ्रष्ट नेता को नकारते हुए सीधे, सहज और सरल व्यक्ति को चुनकर संसद भवन भेजने का फैसला लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि बस्तर की जनता मोदी जी के साथ है।भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन वाली सरकार देश को नई ऊँचाई पर ले जाने का कार्य करेगी। जनता…

Read More

छत्तीसगढ़ में भाजपा की शानदार जीत पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा चुनाव के परिणाम जारी होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। भाजपा के पक्ष में परिणाम आने पर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आज का ये दिन हमारे देश और प्रदेश के लिए ऐतिहासिक दिन है। मतगणना जारी है और देश की जनता ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना आशीर्वाद दिया है, जिसके लिए मैं सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राजग को ऐतिहासिक तीसरी बार जनादेश मिला – विष्णु देव साय

कांग्रेस के झूठ और दुष्प्रचार को छत्तीसगढ़ की जनता ने सिरे से नकारा भरपूर आशीर्वाद और विश्वास के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का आभार समदर्शी न्यूज़, रायपुर : देश में 18वीं लोकसभा चुनाव के अंतर्गत सात चरणों में हुए मतदान के परिणाम आज आए। इस चुनाव में भाजपा नीत राजग गठबंधन ने तीसरी बार जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ की ग्यारह लोकसभा सीटों में दस सीटों में भाजपा ने बढ़त बनाई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चुनाव परिणामों पर कहा कि लगातार तीसरी बार देश की जनता…

Read More

भाजपा की यह जीत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के अभियान पर जनादेश की मुहर – विकास मरकाम

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि भाजपा की यह जीत छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे के अभियान पर जनादेश की मुहर है। कांग्रेस के कुशासन , धर्मांतरण, नक्सलवाद और अपराध-भ्रष्टाचार ने आदिवासी समाज के साथ घोर अन्याय किया है। भाजपा की केंद्र सरकार ने आदिवासी समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का काम किया। श्री मरकाम ने कहा कि इसी प्रकार “विरासत भी और विकास भी“ का दृष्टिकोण एक ऐसे भविष्य…

Read More