बस्तर की जनता नरेंद्र मोदी जी के साथ, भाजपा ने काँग्रेस को उखाड़ फेंका – मंत्री केदार कश्यप

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर/जगदलपुर : मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की जनता ने भ्रष्ट नेता को नकारते हुए सीधे, सहज और सरल व्यक्ति को चुनकर संसद भवन भेजने का फैसला लेकर यह स्पष्ट कर दिया है कि बस्तर की जनता मोदी जी के साथ है।भारतीय जनता पार्टी की गठबंधन वाली सरकार देश को नई ऊँचाई पर ले जाने का कार्य करेगी। जनता के इस विश्वास पर एनडीए (NDA) सरकार दिन-रात कार्य करेगी।

श्री कश्यप ने कहा कि यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस अब अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है। इस बात को देशवासियों ने समझा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले जितना सीट प्राप्त हुआ। उतना इंडि गठबंधन को नहीं मिला। देश की 37 बड़ी पार्टियों ने मिलकर भाजपा को हराने का प्रयास किया। लेकिन जनता ने इंडी गठबंधन को भी नकार दिया है।

श्री कश्यप ने कहा बस्तर की जनता ने विकास के लिए भाजपा को चुना है। बस्तर की आवाज अब दिल्ली के संसद भवन में सुनाई देगी। बस्तर के आदिवासियों और उनके हितों की रक्षा के लिए भाजपा दृढ़ संकल्पित है। केंद्र और राज्य सरकार साथ मिलकर बस्तर को संवारने का कार्य करेगी।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!