समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने आ.जा. सेवा सहकारी समिति गम्हरिया के समिति प्रबंधक श्री राजेश कुमार साहू को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के संबंध में स्पष्टीकरण पत्र जारी किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मित्तल द्वारा जारी स्पष्टीकरण में प्राप्त जानकारी अनुसार निर्वाचन आयोग द्वारा 09 अक्टूबर 2023 से विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिये आदर्श आचार संहिता लागू है। किन्तु समिति प्रबंधक श्री राजेश कुमार साहू द्वारा सम्पति विरूपण अधिनियम के अंतर्गत अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन नहीं…
Read MoreTag: जशपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023: द्वितीय चरण के निर्वाचन हेतु जशपुर जिले के तीनों विधानसभा से 30 प्रत्याशी चुनावी मैदान में, अंतिम तिथि को किसी भी अभ्यर्थी ने नहीं लिया नाम वापस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकित 30 अभ्यर्थियों में से किसी ने भी आज अंतिम दिवस नाम वापसी नहीं ली है। उल्लेखनीय है कि द्वितीय चरण में नामांकन के अंतिम दिन 30 अक्टूबर तक कुल 36 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था। जिसमें 03 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद कुल 30 अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए हैं। विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत द्वितीय चरण में विधानसभा क्षेत्र जशपुर में 11, कुनकुरी में 11 तथा पत्थलगांव में 8…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले के 6 लाख 68 हजार 431 मतदाता करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग, जिले में बनाए गये 878 मतदान केन्द्र
नए 20802, दिव्यांग 6531, 80 वर्ष से अधिक 5964 एवं तृतीय लिंग के 20 मतदाता करेंगें मतदान समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिले में द्वितीय चरण में हो रहे मतदान के लिए मतदाता सूची अब फ्रीज कर दी गई है। विधानसभा चुनाव 2023 में जिले के 06 लाख 68 हजार 431 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिसमें 328818 पुरूष एवं 339593 महिला मतदाता है। पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाता अधिक हैं। विधानसभा चुनाव 2023 में मतदान के लिए 20 हजार 802 नए मतदाता पहली बार मतदान करेंगें। साथ ही…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023: जशपुर जिला अन्तर्गत तीनों विधानसभा के माईक्रो ऑब्जर्वर का प्रशिक्षण 3 अक्टूबर को कलेक्टोरेट भवन जशपुर में होगा आयोजित
तीनों विधानसभा के माईक्रो ऑब्जर्वर दल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर और नोडल ऑफिसर माईक्रो ऑब्जर्वर रहेगें उपस्थित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: विधानसभा आम निर्वाचन-2023 हेतु 03 अक्टूबर 2023 को जिले के समस्त माईक्रोऑब्जर्वर का प्रशिक्षण कलेक्टोरेट भवन जशपुर के मंत्रणा सभाकक्ष में प्रातः 11.00 से दोपहर 3.00 बजे तक आयोजित की गई है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधान सभा जशपुर, कुनकुरी एवं पत्थलगांव के सभी माईक्रो ऑब्जर्वर दल, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर और नोडल ऑफिसर माईक्रो ऑब्जर्वर को प्रशिक्षण हेतु अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने निर्देशित किया है।
Read Moreविधानसभा आम निर्वाचन 2023 : जशपुर जिले में मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण 6 नवम्बर को होगा आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : विधानसभा आम निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों का द्वितीय प्रशिक्षण विधानसभावार 6 नवम्बर सोमवार से आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का गंभीरता पूर्वक संचालन किया जाना आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षण लेने वाले अधिकारी-कर्मचारी को समय से प्रशिक्षण केन्द्र में उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया है साथ ही कम से कम 3 घंटे का प्रशिक्षण सभी पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारियों को अवश्य प्रदान करने कहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : जशपुर जिला में मतदान एवं मतगणना के मददेनजर शुष्क दिवस घोषित
मतदान समाप्ति के 48 घण्टे अर्थात् 15 नवम्बर को सायं 5.00 बजे से 17 नवम्बर तक मंदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित मतगणना तिथि 3 दिसम्बर को नगरपालिका परिषद जशपुर क्षेत्र में स्थित मदिरा दुकानें रहेंगी पूर्णतः बंद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी जशपुर डॉ. रवि मित्तल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 को निर्विध्य एवं निष्पक्षता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग के निर्देश के परिपालन में छत्तीसगढ़ अधिनियम की धार 24 की उप धार (1) में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते…
Read Moreविधान सभा निर्वाचन 2023: सर्व प्रत्याशियों की बैठक 3 नवम्बर को जशपुर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित
प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में तीनों विधानसभा के प्रत्याशियों से की जाएगी निर्वाचन के विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: प्रेक्षक तथा कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जशपुर द्वारा जिला कार्यालय के सभाकक्ष में 03 नवम्बर को दोपहर 12.00 बजे से सर्व प्रत्याशी विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 12-जशपुर (एसीटी) विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 13-कुनकुरी (एसटी) एवं विधान सभा क्रमांक -14 पत्थलगांव (एसटी) का बैठक आयोजित की गई है। बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश पर चर्चा, वरी लिस्ट, संगवारी मतदान केन्द्रों में महिला मतदान अभिकर्ता की…
Read Moreविधान सभा निर्वाचन 2023: जशपुर कलेक्टर ने मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश किया घोषित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: भारत सरकार द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन नवा रायपुर द्वारा 17 नवम्बर शुक्रवार (द्वितीय चरण) को मतदान हेतु सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। इस तारम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने भी जशपुर जिला अंतर्गत् निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित शासकीय संस्थाओं-कार्यालयों हेतु 17 नवम्बर 2023 शुक्रवार को मतदान करने के लिए समान्य अवकाश घोषित किया है।
Read Moreजशपुर जिले में नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस ज्योतिष के.ए.ने राजनैतिक दलों द्वारा आयोजित सभा का किया अवलोकन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में नियुक्त व्यय प्रेक्षक आईआरएस ज्योतिष के.ए. ने जशपुर जिले के जामटोली में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सभा का अवलोकन लिया और आयोजित सभा में सभा, प्रचार वाहन, रैली, माईक, साउण्ड की अनुमति सहित सभी मापदण्डों के संबंध में जानकारी ली। सभा में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मापदण्डों का पालन करना पाया गया। इसी प्रकार आईआरएस ज्योतिष के. ए. ने तपकरा के भंण्डारडीपा में इंडियन नेशनल कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का भी अवलोकन किया और आवश्यक जानकारी ली।
Read Moreसेल्फी प्वाइंट से किया जा रहा मतदान हेतु प्रेरित, मतदाताओं को जागररूक करने जशपुर कलेक्ट्रेट में बनाया गया है सेल्फी जोन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: विधानसभा निर्वाचन-2023 के मद्देनजर जिले में मतदाता जागरूकता के लिए कई गतिविधियाँ संचालित किया जा रहा है। ताकि शत-प्रतिशत मतदान हो सके। जिले के तीनों विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होगा। अधिक से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए उन्हें विभिन्न माध्यमों से जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नई पहल की है। इस पहल के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में…
Read More