भाजपा की परिवर्तन यात्रा : बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा के प्रवास के दौरान पुलिस ने बनाई गई यातायात व्यवस्था की जानकारी की सार्वजनिक. जारी किया रूट चार्ट, दी पार्किंग स्थल आदि की जानकारी.

निर्धारित व्यवस्था के अनुसार चलने की जनता से की गई है अपील. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : दिनांक 15 सितंबर 2023 शुक्रवार को जशपुर में भाजपा की ‘परिवर्तन-यात्रा’ के शुभारंभ पर आयोजित हो रहे कार्यक्रमों के दौरान यातायात व्यवस्थित रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई व्यवस्था और रूट-चार्ट, पार्किंग व्यवस्था आदि के बारे में सार्वजनिक सूचना प्रसारित करते हुए जानकारी दी गई है कि आयोजन स्थल पर किन वस्तुओं का ले जाना प्रतिबंधित किया गया है।    (1) कुनकुरी/लोदाम की ओर से दोपहिया एवं चारपहिया वाहन…

Read More

परिवर्तन यात्रा का जगह जगह स्वागत, करपावण्ड में आमसभा का आयोजन

कांग्रेस की गलत नीतियों से जनता परेशान, अउ नइ सहिबो कांग्रेस के सरकार ल बदल के रहिबो : मनीराम कश्यप कमल के बटन को दबाना है, प्रदेश में भाजपा सरकार बनाना है : नारायण चंदेल कांग्रेस ने बस्तर को लूटा, विधायक लखेश्वर की घूसखोरी से जनता परेशान : बृजमोहन अग्रवाल आवास योजना का पैसा डकारने वाली कांग्रेस सरकार को बेघर करना है : दिनेश कश्यप समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/जगदलपुर भाजपा की परिवर्तन यात्रा ने बुधवार को बस्तर विधानसभा में प्रवेश किया जहां ग्राम ढोढरेपाल में युवा मोर्चा और ग्रामीणों ने…

Read More

भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार की विदाई तय : भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर किया जमकर प्रहार, झूठी सरकार को उखाड़ फेंकने किया आह्वान

परिवर्तन यात्रा का जगदलपुर में भव्य स्वागत,सीरासार क्षेत्र में हुई भाजपा की आमसभा,बिगड़े मौसम के बाद भी भाजपा की आमसभा में उमड़ा अपार जनसमूह रेणुका सिंह, नारायण चंदेल, शिवरतन शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, संतोष पाण्डेय, केदार कश्यप ने किया आमसभा को संबोधित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का देर शाम जगदलपुर में भव्य स्वागत के बाद विशाल आमसभा का आयोजन मांई दंतेश्वरी मंदिर के समीप सीरासार क्षेत्र में किया गया। आमसभा में उमडे़ अपार जनसमूह को संबोधित करते हुये भाजपा नेताओं ने कांग्रेस सरकार पर जमकर…

Read More

विजय पथ पर निकला भाजपा का परिवर्तन रथ, भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर ने दिखाई रथ को हरी झंडी

भ्रष्ट, निकम्मी, झूठी सरकार को उखाड़ फेंकें- अरुण साव भाजपा सरकार के कार्यों का स्मरण कराने आया हूं- डॉ. रमन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में विजय के संकल्प के साथ आज बस्तर के दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की आराधना और विशाल आम सभा के बाद भाजपा की परिवर्तन यात्रा के रथ को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा के प्रभारी ओम माथुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव के नेतृत्व में दंतेवाड़ा से आरंभ हुई परिवर्तन यात्रा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव…

Read More

परिवर्तन यात्रा : दंतेवाड़ा में गरजे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, भ्रष्ट और निक्कमी भूपेश सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है – पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह

भाजपा दुनिया कि सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और हमने दो बार केंद्र में सरकार बनाई है और इस बार 2023 में छत्तीसगढ़ में और 2024 में देश में एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर दंतेवाड़ा : आज बस्तर से भाजपा के ‘परिवर्तन यात्रा’ की शुरुआत हुई, परिवर्तन यात्रा की पहली आम-सभा दंतेवाड़ा में हुई जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व…

Read More

बस्तर से लेकर सरगुजा तक परिवर्तन की लहर खिलायेगी कमल – नितिन नबीन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने कहा है कि माँ दंतेश्वरी के आशीर्वाद से दंतेवाड़ा से भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह परिवर्तन की आवाज रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ तक जाएगी। श्री नबीन ने कहा कि जिस प्रकार भूपेश बघेल की सरकार ने छत्तीसगढ़ में वादाखिलाफी की है, जिस प्रकार से प्रदेश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है, भ्रष्टाचार चरम पर है उससे पूरी तरह से सरकार के खिलाफ आक्रोश जनता में है। भाजपा प्रदेश सह…

Read More

परिवर्तन यात्रा का रथ दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुआ : भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा दंतेवाड़ा से 12 को प्रारंभ होगी, माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह हरी झण्डी दिखाएंगे

प्रदेश प्रभारी माथुर ने क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री साय व वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में परिवर्तन यात्रा रथ को पूजा-अर्चना कर दंतेवाड़ा के लिए रवाना किया भाजपा सालभर से प्रदेश के सभी विधानसभा सीटों को टारगेट करके कार्य कर रही, निश्चित रूप से यह परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में इतिहास रचने जा रही है : माथुर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन  यात्रा का रथ  विजय संकल्प  के साथ सोमवार को दंतेवाड़ा के लिए रवाना हुआ। सोमवार सुबह कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय…

Read More