समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के खैरागढ़ में भाजपा नेता अमित शाह की सभा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता इस बार कांग्रेस का बटन दबाकर मोदी सरकार को विदाई का झटका देगी। मोदी सरकार किसानों और आरक्षित वर्गों के विरोधी है इसीलिए इन दोनों वर्गों के लिए 10 साल में कोई काम नहीं किया बल्कि पूर्व से मिल रही उनकी सुविधाओं को खत्म किया है। मोदी सरकार ने किसानों को चंद पूंजीपतियों का गुलाम बनाने के…
Read MoreTag: काँग्रेस
भाजपा के संकल्प पत्र से साबित, भाजपा संविधान बदलना चाहती है – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भाजपा के संकल्प पत्र से साबित हो रहा है कि भाजपा संविधान बदलना चाहती है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में उल्लेख है कि भाजपा एक देश एक चुनाव लागू करेगी। भाजपा का यह संकल्प संविधान की मूलभावनाओं के विपरीत है। इसको लागू करने के लिये अनेक चुनी हुई सरकारों के कार्यकाल को अनेकों जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को बाधित किया जायेगा जो असंवैधानिक है। संविधान में बदलाव की नीयत से ही भाजपा 400 पार का…
Read Moreअमित शाह झूठ परोस कर गये : महादेव सट्टा ऐप को चालू रखने के लिए भाजपा ने कितना चंदा लिया – भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पूर्व मुख्यमंत्री और राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह खैरागढ़ की चुनावी सभा में राज्य की भाजपा सरकार के कारनामों को छिपाकर बड़े बड़े झूठ बोलकर चले गए. उन्होंने महादेव ऐप के बारे में तो ढेर सारी बातें की लेकिन यह नहीं बताया कि अब जबकि डबल इंजन की सरकार है तो महादेव ऐप क्यों चल रहा है? उन्हें बताना चाहिए कि भाजपा ने महादेव ऐप को चालू रखने के लिए चलाने वालों से कितना चुनावी…
Read Moreभाजपा का संकल्प पत्र नहीं जुमला पत्र है, भाजपा, संकल्प पत्र नहीं माफीनामा जारी करे – दीपक बैज
कुछ मामलों में कांग्रेस की नकल की कोशिश किया है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस ने भाजपा के संकल्प पत्र को जुमला पत्र बताया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले दो बार के चुनावों में अपने वादों को भूल जाने वाले किस नैतिकता से नया संकल्प पत्र जारी किये है। भाजपा को जनता से नया वादा करने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भाजपा के लिये घोषणा पत्र जिसे वे संकल्प पत्र कहते है, केवल जनता को ठगने का एक हथियार है। यह दल चुनाव में…
Read Moreयुवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरी देगी कांग्रेस सरकार : भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़, राजनांदगांव : राजनांदगांव लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने आज जनसंपर्क के दौरान जनता को कांग्रेस के 5 न्याय की गारंटी देते हुए जनसंवाद किया। भूपेश बघेल ने ग्रामीण अंचल में दौरे के दौरान लोगों को बताया कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में 5 न्याय की गारंटी दी है, इन गारंटियों में मुख्य रूप से महिलाओं को हर साल 1 लाख रुपए, युवाओं को 30 लाख सरकारी नौकरियां, किसानों को फसलों के डेढ़ गुना दाम, मनरेगा की मजदूरी 400 रुपए दैनिक करने के साथ ही साथ…
Read Moreभाजपा सरकार का असल चेहरा सामने आया 21 क्विंटल धान बेचने वाले किसानों से 15500 रु की होगी वसूली? – धनंजय सिंह ठाकुर
भाजपा सरकार किसानों से पूछ रही है जब धान 15 क्विंटल हुआ तो 21 क्विंटल कैसे बेचा? समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बालोद जिला के 52 धान खरीदी केंद्रों को नोटिस देकर ज्यादा धान खरीदी पर सवाल पूछने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार का असल किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। 21 क्विंटल धान बेचने वाले किसानों से पूछा जा रहा है कि जब अनावरी रिपोर्ट में 15 क्विंटल धान उत्पादन लिखा है तो…
Read Moreमोदी सरकार ने देश के युवा और मजदूरों के हक़ छीनें, कांग्रेस की सरकार में होगा न्याय, मिलेगा अधिकार – सुरेंद्र वर्मा
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार को युवा विरोधी और श्रमिक विरोधी होने का आरोप लगाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि एक तरफ जहां केंद्र सरकार के विभिन्न स्तरों पर स्वीकृत लगभग 30 लाख पद रिक्त हैं, वहीं वर्तमान मोदी राज में देश में बेरोजगारी ऐतिहासिक रूप से शिखर पर है। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकारों के समय केंद्रीय विभागों में भर्ती के लिए एसएससी, बैंकिंग, रेलवे सहित तमाम भर्ती परीक्षाएं हर 3 महीने में आयोजित होती…
Read Moreभाजपा प्रवेश के आंकड़े काल्पनिक और हास्यास्पद – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : 25000 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के भाजपा प्रवेश के दावे को कांग्रेस ने काल्पनिक और हास्यास्पद बताया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता जुमलेबाजी करते-करते कल्पनाओं में जीने लगे है। कुछ छुटभैय्ये नेताओं को मिन्नते कर अपने दल में प्रवेश करवा कर भाजपा बड़ा तीस मार खां बन रही है। भाजपा एक-दो दर्जन कार्यकर्ताओं को प्रवेश करवा कर 25000 प्रवेश जैसा हास्यास्पद आंकड़ा दे रही है। यह तो भाजपा के मिस्ड काल से 50 लाख भाजपा…
Read Moreसाय सरकार के तीन माह में ही स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल, न दवा, न जांच, न इलाज, मरीज़ दर दर भटकने मजबूर हैं – दीपक बैज
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवा पूरी तरह से चरमरा गई है। सरकारी अस्पतालों में मरीज को ना समुचित मात्रा में दवा मिल पा रही है, न जांच हो पा रहा है और ना ही समुचित इलाज का प्रबंध है। खबर है कि डबल इंजन की सरकार बनने के बाद से छत्तीसगढ़ को केंद्र से पिछले सवा माह से टीवी की दवाई की सप्लाई भी बंद कर दी गई है जिससे टीवी के…
Read Moreराहुल गांधी ने बस्तर में विशाल आम सभा को किया संबोधित, कहा – कांग्रेस संविधान बचाने लड़ रही, मोदी और भाजपा संविधान पर आक्रमण कर रहे, लोकसभा चुनाव दो विचारधारा की लड़ाई है
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुये कहा कि आपके सामने चुनाव है दो विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी इंडिया एलांयस लोकतंत्र संविधान को बचाने के लिये लड़ रहे है। दूसरी तरफ नरेंद्र मोदी, अडानी, आरएसएस, संविधान पर लोकतंत्र पर आक्रमण कर रहे है। संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे है। मोदी जी ने आदिवासी शब्द को बदलने की कोशिश की है। हम आपको आदिवासी कहते है, बीजेपी के लोग आपको वनवासी कहते है। वनवासी में और…
Read More