राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भेंट

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 11 अक्टूबर/ राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेंट कर नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

Read More

बड़ी खबर : शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्रों को पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी करना प्रतिबंधित

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 11 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के सभी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों एवं शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय के स्नातकोत्तर छात्र पाठ्यक्रम अवधि के दौरान निजी प्रेक्टिस, सेवा अथवा नौकरी नही कर पाएंगे। चिकित्सा शिक्षा रायपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्नातकोत्तर चिकित्सा प्रवेश नियम एवं विवरणिका 2021 अनुसार इसको प्रतिबंधित किया गया है। इस आदेश के अंतर्गत सभी चिकित्सा महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं और प्राचार्य दंत चिकित्सा महाविद्यालय को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि स्नातकोत्तर छात्र-छात्राएं इस नियम का कड़ाई से पालन करें। सभी छात्र-छात्राओं से इस संबंध में एक शपथ…

Read More

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में घुघरी गांव में विकास के नए आयाम : महिलाएं बन रही आत्मनिर्भर, मनरेगा और महिला सशक्तिकरण से बदल रहा गांव का स्वरूप

विकास और समाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ग्राम पंचायत घुघरी विकास और बदलाव की नई परिभाषा गढ़ रहा महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत स्व सहायता समूहों की 412 महिलाओं को रोजगार से जोड़ा गया समदर्शी न्यूज़ जशपुर 10 अक्टूबर/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में तेजी से बदल रही है राज्य के गांवों की तस्वीर। शासन के प्रयासों और पंचायती राज योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बदौलत प्रदेश के गांव अब विकास और समाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में नई कहानियां लिख रहे हैं। ऐसी ही एक कहानी…

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रतन टाटा के योगदान को सलाम किया : कहा, ‘उनका निधन भारत के लिए अपूरणीय क्षति है’

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 अक्टूबर/ भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और मानवतावादी रतन टाटा के निधन से देश शोक में है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “टाटा जी ने भारतीय उद्योग जगत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और समाज सेवा जैसे क्षेत्रों में उनके अतुलनीय योगदान ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया।” मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा जी का सादगीपूर्ण जीवन, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की भावना हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगी। उन्होंने कहा, “टाटा…

Read More

ठगी के भगोड़ा घोषित आरोपी से अपने रिश्तों का खुलासा करें भूपेश – भाजपा

संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा – कांग्रेस का यह ‘राज करो और लूट मचाओ’ एजेंडा भूपेश सरकार के कार्यकाल की कलंक गाथा का एक अध्याय, ऐसी कई आपराधिक कलंक कथाएँ और चेहरे लगातार होंगे बेनकाब. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अक्टूबर / भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित के.के. श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को…

Read More

हरियाणा की जीत पर पूरे प्रदेश में भाजपा ने मनाया जश्न : भाजपा नेताओं…पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर…ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य और जयघोष करके निकाला विजय जुलूस.

हरियाणा के ये चुनाव नतीजे प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व पर जनता-जनार्दन के अटूट विश्वास की मुहर है – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 8 अक्टूबर / हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी पर राजधानी में भाजपा नेताओं ने जबर्दस्त जश्न मनाकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर और एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य और जयघोष करके विजय जुलूस निकाला। भाजपा नेताओं…

Read More

सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन के बाद लौटने लगे जवान : सम्मान पत्र देकर जवानों को किया गया सम्मानित, जवानों पर फूलों की हुई बारिश

ढोल-नंगाड़े के साथ जोरदार स्वागत और माला पहनाकर भारतीय सैनिकों को दी गई विदाई, भारतीय सैनिकों ने जिला प्रशासन से कहा-धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ रायपुर 7 अक्टूबर/ साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सशस्त्र सैन्य समारोह के समापन बाद कार्यस्थल के लिए लौटने वाले भारतीय सेना का जोरदार स्वागत कर विदाई दी गई। रायपुर रेलवे स्टेशन में नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा एवं जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप ने भारतीय जवानों के माथे में तिलक लगाकर फूलों की माला पहनाई गई और शाॅल भेंट किए। साथ ही सभी जवानों को सम्मान…

Read More

गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति का मार्ग हुआ प्रशस्त : आज जशपुर क्षेत्र में तीन अति महत्वपूर्ण कार्य हुये संपन्न…एक पारेषण लाईन तथा दो फीडर-बे किये गए ऊर्जीकृत.

जशपुर क्षेत्र में विद्युत लाइनें, फीडर-बे ऊर्जीकृत, 423 गांव व 1083 टोलों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 अक्टूबर / मुख्य मंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ विद्युत कंपनियों के अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव के मार्गदर्शन में आज जशपुर क्षेत्र में तीन अति महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुये। एक पारेषण लाइन तथा दो फीडर-बे ऊर्जीकृत किये गए। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के एमडी श्री राजेश कुमार शुक्ला की सतत मानीटरिंग के कारण यह कार्य शीघ्रता से पूर्ण किये गये। पत्थलगांव तथा जशपुर के दो नग 132…

Read More

वैश्विक आदान-प्रदान के अवसरों को सुदृढ़ करने : आईआईएम रायपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ वूल्वरहैम्प्टन ने समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) पर हस्ताक्षर किए

भा.प्र.सं. रायपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ वूल्वरहैम्प्टन ने समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। साझेदारी का उद्देश्य शैक्षणिक सहयोग, अनुसंधान पहलों, और आदान-प्रदान कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है। इस एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर भा.प्र.सं. रायपुर के निदेशक प्रोफेसर राम कुमार काकानी और यूनिवर्सिटी ऑफ वूल्वरहैम्प्टन के वाइस-चांसलर प्रोफेसर इब्राहीम आदिया ने हस्ताक्षर किए। समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5  सितंबर/ भारतीय प्रबंध संस्थान (भा.प्र.सं.) रायपुर और यूनिवर्सिटी ऑफ वूल्वरहैम्प्टन ने एक रणनीतिक रूप से तैयार किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर कर साझेदारी को औपचारिक रूप से स्थापित किया। यह समझौता शैक्षणिक…

Read More

ब्रेकिंग न्यूज़ : पॉवर कंपनी के नए अध्यक्ष डॉ. रोहित यादव ने ग्रहण किया पदभार.

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अक्टूबर / छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के नवागत अध्यक्ष डॉ़. रोहित यादव ने 4 अक्टूबर को पूर्वाह्न सेवा भवन में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक गण सर्वश्री एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला, भीमसिंह कंवर सहित कार्यपालक निदेशक व मुख्य अभियंता गण तथा बड़ी संख्या में अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More