सेल और एनएमडीसी का प्रोडक्शन बढ़ाने पर विचार-विमर्श सीएसआर मद के कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता स्थानीय युवाओं के कौशल उन्नयन के अधिक से कार्य किए जाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री कुमारस्वामी का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्री कुमारस्वामी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय…
Read MoreTag: रायपुर
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का किया शुभारंभ, दिलाई स्वच्छता की शपथ
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर/ छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान (ग्रामीण) 2024’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छाग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु राज्य स्वच्छ भारत मिशन…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आवासहीन परिवारों को मकान निर्माण के लिए 2044 करोड़ रूपए की राशि का किया ऑनलाईन अंतरण : राज्य के 5 लाख 11 हजार परिवारों के आवास का सपना हुआ पूरा, 23 हजार से अधिक शहरी परिवारों को मिली खुशियों की चाबी
आवासहीनों को पक्का मकान देने की मोदी की गारंटी हो रही पूरी पीएम आवास योजना में शिकायत मिली तो सीधे कलेक्टर के ऊपर होगी कार्रवाई: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर/ प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने जन्म दिन के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए पहली किश्त 2044 करोड़ रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रान्सफर की। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं अन्य मंत्रीगण…
Read More24 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा : अंडर 19 लॉन टेनिस प्रतियोगिता में मनस्वीय सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जीता गोल्ड मेडल.
24 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धा में मनस्वीय सिंह ने इसके अतिरिक्त अन्य दो गोल्ड को मिलाकर कुल तीन गोल्ड मेडल प्राप्त किये हैं. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर / 24 वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद स्पर्धायें भिलाई में दिनांक 10 सितम्बर से 13 सितम्बर तक सम्पन्न करायी गई, जिसमें अंडर 19 लॉन टेनिस प्रतियोगिता में मनस्वीय सिंह ने सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग जोन के प्रतियोगियों को हराकर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल एवं सिल्ड प्राप्त कर रायपुर जोन को गौरवान्वित किया। इस पर मनस्वीय सिंह…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भगवान विश्वकर्मा के हवन-पूजन में हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पूर्ण विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की।उन्होंने संसार के प्रथम वास्तुकार, निर्माण और सृजन के देवता, भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर सभी श्रमवीरों सहित प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विधायक श्री अनुज शर्मा और मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि,…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्यक्रम में होंगे शामिल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर को सवेरे 10.30 बजे राजधानी रायपुर के सरदार बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित ‘मोर आवास-मोर अधिकार‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, महिला एवं बाल…
Read Moreविश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रमवीरों को किया सम्मानित, कहा- निर्माण और सृजन के देवता हैं विश्वकर्मा
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। विश्वकर्मा पूजा की पूर्व संध्या पर राज्य के सभी श्रमवीरों को हार्दिक बधाई देते हुए श्री साय ने कहा है कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता हैं। उन्होंने समाज में श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है। भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी भी गई है। श्री साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के विकास में श्रमवीर सार्थक भागीदारी निभा…
Read Moreप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 नई वंदे भारत ट्रेनों का किया शुभारंभ : छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रतीक है वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत हमारे समय की बचत का नया मापदंड करेगी स्थापित – राज्यपाल श्री डेका समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश में 6 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ किया। गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रेनों का शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ को भी दुर्ग से विशाखापट्टनम तक वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिली। इस अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन में एक वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे राज्यपाल रमेन डेका बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल श्री…
Read Moreविश्वकर्मा जयंती श्रमिकों के लिए ऐतिहासिक दिन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 57 हजार श्रमिकों को 49.43 करोड़ राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से करेंगे वितरण
इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडप में विश्वकर्मा जयंती 17 सितंबर को राज्य स्तरीय ‘श्रमिक सम्मेलन‘ का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 16 सितंबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के श्रमिकों के हित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका सीधा लाभ श्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को मिल रहा है। उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 17 सितंबर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ‘श्रमिक सम्मेलन‘ में 57 हजार से अधिक पंजीकृत श्रमिकों…
Read Moreपत्रकारिता संकल्प महासभा : पत्रकारिता पर प्रहार और पत्रकारों पर अत्याचार अब बर्दाश्त नहीं – संयुक्त पत्रकार मोर्चा
राजधानी में छत्तीसगढ़ में कार्यरत सभी पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की संयुक्त बैठक में पत्रकारों के हित में लिए गये महत्वपूर्ण निर्णय. पत्रकारिता संकल्प महासभा के लिए 2 अक्तूबर को होंगे सभी संगठन एक मंच पर. समदर्शी न्यूज़ रायपुर,15 सितंबर / राज्य में लगातार पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न के मामले तथा पत्रकारिता पर हो रहे प्रहारों से निराकरण को लेकर राज्य के कई बड़े पत्रकार संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों की शनिवार 14 सितंबर को राजधानी रायपुर में संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसमें लगभग 20 पत्रकार संगठनों के प्रदेश…
Read More