स्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्यक्रम जारी : राज्य निर्वाचन आयुक्त ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की उपस्थिति में आज यहां नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन दिसम्बर 2024-जनवरी 2025 सम्पन्न कराये जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार किये जाने के संबंध में राज्य के सभी जिलों से आये उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। आयोग द्वारा सभी उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्ध एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। 01 जनवरी 2024 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण…

Read More

किसान समृद्ध होंगे तो देश समृद्ध होगा : मंत्री दयाल दास बघेल

राज्य सरकार सुदूर अंचल तक प्रदेश के शत-प्रतिशत गरीब परिवारों को पहुंचा रही राशन आगामी सीजन में धान खरीदी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी दिए निर्देश चालू माह के 30 सितम्बर तक कर लिया धान मिलान का कार्य कस्टम मिलिंग के बाद चावल जमा नहीं कराने वाले राईस मिलों में छापा मारकर किया जाए भौतिक सत्यापन खाद्य अधिकारियों को हर माह 10 राशन दुकानों का जांच करने दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर 2024/ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल आज नवा रायपुर…

Read More

महतारी वंदन योजना : नंदनी की आंखों में जगमगाती खुशी बताती है महिला सशक्तिकरण की कहानी

महतारी वंदन की राशि से मन प्रसन्न और बटुआ भरा रहता है, चिंता नहीं सताती – श्रीमती नंदनी तांडी समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर/ नंदनी तांडी कहती है कि अकेले रहने का दर्द मैं बखूबी झेलती रही हूं। एक तो आर्थिक समस्या दूसरी ओर बच्चों का लालन-पालन की जिम्मेदारी, कठिन परिस्थितियों में सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना के अंतर्गत एक हजार रुपए दिया जाना हम महिलाओं के लिए नया सहारा बना है। वे कहती है कि वो बकरी पालन का कार्य भी करती हैं। अभी उनके पास एक बकरी है,…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अयोध्या में रामलला सहित पांच तीर्थों के दर्शन के लिए जा रहे कार्यकर्ताओं को झंडी दिखा कर किया रवाना

छह दिनों की यात्रा में कार्यकर्ता बनारस, प्रयागराज, चित्रकूट, मैहर की तीर्थ यात्रा करेंगे, धरसींवा क्षेत्र के 600 कार्यकर्ता 13 बसों में रवाना हुए समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, चित्रकूट, मैहर की पांच तीर्थ यात्रा पर जा रहे रायपुर जिले के धरसींवा क्षेत्र के तीन मंडलों के  600 कार्यकर्ताओं  को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। मुख्यमंत्री श्री साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ सिंह ने इन तीर्थ यात्रियों को ले कर जा रही 13 बसों को…

Read More

युवाओं को मिला रोजगार का सुनहरा अवसर : मुख्यमंत्री के निर्देश पर एक दशक बाद हो रही नगर सैनिकों की भर्ती, कलेक्टर-एसपी ने किया मैदान का निरीक्षण, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

नगर सैनिकों के 465 पदों पर भर्ती प्रक्रिया 16 सितम्बर से, 21 हजार उम्मीदवार होंगे शामिल 200 पुरूष नगर सैनिकों और 265 महिला नगर सैनिकों की होगी भर्ती समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर लगभग एक दशक बाद नगर सैनिकों के पदों पर भर्ती की कार्यवाही शुरू हो गई है। बिलासपुर राजस्व संभाग के जिलों के लिए 465 पदों पर भर्ती की जाएगी। भरनी परसदा स्थित अग्निशमन एवं एसडीआरएफ मैदान पर आगामी 16 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक भर्ती की कार्यवाही संपन्न होगी। नगर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात, करमा महोत्सव का दिया आमंत्रण

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के यहां उनके निवास कार्यालय में कंवर समाज के प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के अध्यक्ष हरवंश सिँह मिरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय को युवा कंवर समाज द्वारा आयोजित होने वाले करमा महोत्सव के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कंवर समाज के महासचिव नकुल चंद्रवंशी,…

Read More

छत्तीसगढ़ में बारिश का सिलसिला जारी : पिछले तीन महीनों में हुई इतनी बारिश, देखें जिलों भर में बारिश की स्थिति

राज्य में अब तक 1050.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 10 सितम्बर/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1050.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 10 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2263.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 537.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी…

Read More

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीड़ित परिवारों को मिली 28 लाख रुपये आर्थिक सहायता राशि : बलौदाबाजार जिले के मोहतरा में 7 लोगों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई थी मृत्यु

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु पर उनके वारिसानों को 4-4 लाख रूपए के मान से कुल 28 लाख रूपए जिला प्रशासन द्वारा दी गई है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना के 24 घण्टे के अंदर ही मृतक के परिवारों के लिए आर्थिक सहयता अनुदान राशि स्वीकृत की है। यह सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जैन समाज के सिद्धिशिखर विजय उत्सव में हुए शामिल, कहा – जैन धर्म में गलती की क्षमा मांगने की महान परंपरा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने तपस्वियों का किया सम्मान समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 9 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जैन समाज द्वारा आयोजित सिद्धितपकी पूर्णहुति पर सिद्धिशिखर विजय उत्सव में बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जैन समाज में तपस्या की परंपरा है ऐसे तपस्या से छत्तीसगढ़ में खुशहाली आएगी और सुख-समृद्ध होगा। 11 साल के बेटे, 13 वर्ष की बेटी से लेकर 80 वर्ष की माता सहित कुल 114…

Read More

विष्णु के सुशासन में रामविलास को मिला नया जीवन : मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मिली राशि से हार्ट की हुई सफलतापूर्वक सर्जरी

उम्मीद खो चुके रामविलास के परिवार ने आर्थिक सहायता के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 09 सितम्बर / प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में बालोद जिले के दल्लीराजहरा निवासी रामविलास पाठक को नया जीवन मिला है। श्री पाठक को इस वर्ष जून माह की शुरूआत में अचानक से हार्ट अटैक आया। आनन-फानन में उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ डाक्टरों द्वारा उन्हें हार्ट अटैक के बेहतर इलाज हेतु रायपुर स्थित एम्स में रिफर किया गया। एम्स में उनके…

Read More