समदर्शी न्यूज़ जशपुर/रायपुर, 06 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंदरचुआँ में संकुल स्तरीय पालक-शिक्षक सम्मेलन में शामिल हुए और राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर शिक्षकों से चर्चा की। बैठक में बंदरचुआं स्कूल के शिक्षक, बच्चे और पलकों से मुख्यमंत्री श्री साय ने विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उनके साथ उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय भी मौजूद रही। स्कूल में बच्चों ने प्रदर्शनी लगाई थी जिसका अवलोकन मुख्यमंत्री ने किया। बच्चों ने शिक्षा डिजिटल एप्प के संदर्भ में मुख्यमंत्री श्री साय को विस्तृत जानकारी दी।…
Read MoreTag: रायपुर
एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा
महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को पौधों का हो रहा वितरण समदर्शी न्यूज़ जशपुर/रायपुर, 06 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत जशपुर जिले में चल रहे वृहत पौध वितरण अभियान का 2 लाखवां पौधा आज बंदरचुंआ की महतारी वंदन योजना की हितग्राही श्रीमती नीलम टोप्पो को सौंपा। गौरतलब है कि जशपुर जिले में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहत वृक्षारोपण के लिए महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों को निःशुल्क पौधा वितरण किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreस्वतंत्र भारत का क्रांतिकारी निर्णय है तीन नए कानूनों पर अमल : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आंजनेय विश्वविद्यालय में आयोजित नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में हुए शामिल
कानूनी विशेषज्ञों, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ पर तीन दिनों तक किया मंथन समदर्शी न्यूज़ रायपुर/बिलासपुर, 4 अगस्त 2024/ उप मुख्यमंत्री तथा विधि एवं विधाई कार्य मंत्री अरुण साव आज रायपुर के नरदहा में आंजनेय विश्वविद्यालय द्वारा ‘डिकोडिंग द चैलेंजेस ऑफ इंडियास न्यू क्रिमिनल लॉज’ (Decoding the Challenges of India’s new Criminal Laws) विषय पर आयोजित तीन दिवसीय नेशनल कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश…
Read Moreमुख्यमंत्री निवास में हरेली पर्व का रंगारंग आयोजन, चारों ओर बिखरी छत्तीसगढ़िया छटा : किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारा ध्येय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री ने गौरी-गणेश और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की किसानों को ट्रेक्टर, हार्वेस्टर सहित अन्य कृषि यंत्रों का किया वितरण समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 अगस्त 2024 /मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान राज्य है, यहां की 80 प्रतिशत आबादी का जीवन-यापन कृषि पर निर्भर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय…
Read MoreCG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली त्योहार के दिन राज्य को मिली बड़ी सौगात, 535 चिकित्सा अधिकारियों की हुई संविदा नियुक्ति
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर जारी हुआ पदस्थापना आदेश समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 जुलाई 2024/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली तिहार के दिन राज्य के लोगों को एक बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री की पहल पर राज्य में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी किया गया है। इन चिकित्सकों की नियुक्ति से राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर…
Read Moreसीएसपीडीसीएल के एमडी ने की समीक्षा : क्षेत्रीय अधिकारी मुख्यालय में रहें, अवकाश दिवस में भी क्षेत्रीय भंडार रहें खुले….दिए गये अनेक महत्वपूर्ण निर्देश.
बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने वाले अधिकारियों पर नियमानुसार की जायेगी कड़ी कार्रवाई. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 अगस्त 2024 / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं ऊर्जा सचिव श्री पी. दयानन्द के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री भीमसिंह कंवर ने क्षेत्रीय अधिकारीगण की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली और अनेक महत्वपूर्ण निर्देश दिए। श्री भीमसिंह ने आज कार्यपालक निदेशकों, मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं, कार्यपालन अभियन्ताओं से चर्चा कर उनके क्षेत्र में विद्युत प्रदाय की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम को…
Read Moreहरेली तिहार : मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का अनूठा नजारा, छत्तीसगढ़ की प्राचीन धरोहरों का संकलन
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निवास कार्यालय में आज हरेली पर्व पर खेती-किसानी, कला-संस्कृति, खान-पान और वेशभूषा का अनूठा नजारा देखने को मिला। हरेली पर्व में शामिल लोग छत्तीसगढ़िया परिधान पहने लोक संस्कृति के रंग में सरोबार नजर आए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय एवं मंत्रीगण पारंपरिक वेशभूषा में खुमरी पहने हुए थे। छत्तीसगढ़ एक ऐसा प्रदेश है जहां हर एक अवसर और कार्यों के लिए विशेष प्रकार के पारंपरिक उपकरणों एवं वस्तुओं का उपयोग किया जाता रहा है। हरेली पर्व के मौके पर…
Read Moreहरेली तिहार : मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की छटा बिखरी, मुख्यमंत्री ने सपरिवार की पूजा-अर्चना
अच्छी फसल और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 4 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने निवास कार्यालय में आज परंपरागत रूप से छत्तीसगढ़ का पहला त्यौहार हरेली परिवार व आमजनों संग धूमधाम से मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय एवं परिजनों के साथ विधिवत रूप से तुलसी माता, नांगर, कृषि उपकरणों, गेड़ी की पूजा कर अच्छी फसल, किसानों और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। छत्तीसगढ़ की परंपराएं और संस्कृति मुख्यमंत्री निवास में पूरी तरह से…
Read Moreप्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04अगस्त 2024/ नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने गत दिवस सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट की।
Read Moreनई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 04 अगस्त 2024/ आज नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ से राज्यपाल श्री रमेन डेका ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ को पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस दौरान उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ एवं राज्यपाल श्री रमेन डेका की धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित थीं।
Read More