अपनी समस्याओं और मांगों की ओर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने अनियमित कर्मचारियों की ध्यानाकर्षण रैली 20 जुलाई को.

छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ शनिवार 20 जुलाई को तुता (निमोरा) नवा रायपुर में करेगा ध्यानाकर्षण रैली. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर | छत्तीसगढ़ प्रगतिशील अनियमित कर्मचारी फेडरेशन छत्तीसगढ़ प्रदेश के शासकीय कार्यालयों/विभागों/संस्थाओं में कार्यरत अनियमित कर्मचारियों नियमितीकरण, निकाले गए कर्मचारियों की बहाली, न्यून मानदेय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिए जाने, अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालीन करने, आउट सोर्सिंग/ठेका/सेवा प्रदाता/समूह-समिति के माध्यम से नियोजन सिस्टम बंद करते हुए इन कर्मचारियों के नियमितीकरण/स्थायीकरण करने की वषों से लंबित एवं न्यायोचित माँगों को शीघ्र पूर्ण करने, 10 सूत्रीय मांगों पर सरकार का ध्यान…

Read More

विरासत की शुरुआत : IIM रायपुर ने 15 वें बैच के एमबीए और 13 वें बैच के डॉक्टोरल छात्रों के लिए उद्घाटन समारोह किया आयोजित

समदर्शी न्यूज़, रायपुर/ भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर ने 5 जुलाई को प्रबंधन में स्नातकोत्तर कार्यक्रम के 15वें बैच और फेलो कार्यक्रम के 13वें बैच का स्वागत करते हुए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर मनाया। उद्घाटन समारोह, जो भा.प्र.सं.रायपुर के निदेशक प्रो. राम कुमार काकानी की उपस्थिति में आयोजित हुआ एवम सम्मानित मुख्य अतिथि श्रीमती गौरी त्यागराजन मुखर्जी, क्रेडिटमंत्रि की सह-संस्थापक और श्री सुरोजित मुखर्जी, मुधरा ब्लैंक प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ द्वारा शोभायमान किया गया। समारोह का उद्देश्य छात्रों को उनके नए शैक्षणिक वातावरण में समायोजित करने में…

Read More

छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन 27 व 28 जुलाई को कवर्धा में, मुख्यमंत्री सहित दोनों उप मुख्यमंत्री होगें अतिथि !

पद्मश्री विजय दत्त श्रीधर एवं राजेश बादल होंगे मुख्य वक्ता, भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ पत्रकार, पत्रकार संघों के अध्यक्ष होंगें अतिथि वक्ता. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ सक्रिय पत्रकार संघ का दो दिवसीय प्रादेशिक अधिवेशन कवर्धा जिला मुख्यालय में 27 व 28 जुलाई को आयोजित होने जा रहा है। इस वृहद आयोजन में छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री द्वय माननीय अरूण साव एवं विजय शर्मा जी विशिष्ट अतिथि होगें। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार भारत के सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से सम्मानित…

Read More

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़-रायपुर : बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए 46 करोड़ की लागत से 132 केव्ही का नया सब-स्टेशन ऊर्जीकृत, लो-वोल्टेज से मिलेगी निजात, होगी निरंतर विद्युत आपूर्ति.

कवर्धा के बैजलपुर में बना उपकेंद्र, 80 एमव्हीए होगी सब-स्टेशन की क्षमता. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी निरंतर और गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए प्रदेश में लगातार पारेषण क्षमता का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में आज 132/33 केवी सब-स्टेशन बैजलपुर (सिल्हाटी)- कबीरधाम को सफलतापूर्वक उर्जीकृत किया गया। इस परियोजना की कुल लागत 46.13 करोड़ रूपए है। ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री राजेश कुमार शुक्ला ने आज दोपहर 01.59 बजे नवनिर्मित 132/33 केवी सब-स्टेशन बैजलपुर (सिल्हाटी)-कबीरधाम के एक नग 40 एमवीए ट्रांसफार्मर को…

Read More

ग्लोबल मार्केट फोर्सेज़ स्टडी सर्कल का आयोजन : वैश्विक बाजारवादी शक्तियों से रहना होगा सावधान !

जागृति मंडल में जुटे शहर के प्रबुद्धजन. समदर्शी न्यूज़ – रायपुर : वैश्विक बाजारवादी शक्तियों ने भारत के आर्थिक, सामाजिक, रक्षा, कृषि, स्वास्थ्य इत्यादि क्षेत्रों को व्यापक रूप से प्रभावित किया है। ग्लोबलाइजेशन के बहाने विश्व के विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करने व संचालित करने करने के लिए कुछ मुठ्ठी भर देश सक्रिय हैं। वैश्विक संगठन, गैरसरकारी संगठन, मल्टी नेशनल कम्पनियां, बिग टेक इनके टूल बनते हैं। ये बातें ग्लोबल मार्केट फोर्सेस के स्टडी सर्कल के आयोजन में सामने रखी गईं। आयोजन में कृषि, फार्मासूटिकल, रक्षा, बैंकिंग व…

Read More

दिव्यांग संतेाषी की खुशी हुई दोगुनी : राशन कार्ड, युडीआईडी, बस-पास और व्हीलचेयर लेकर लौटी घर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर और दिव्यांग लोगों को तत्काल सहायता दी जा रही है। उनकी संवेदनशीलता से मौके पर ही दिव्यांगजनों को राशनकार्ड, व्हीलचेयर एवं शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। फरियाद लेकर आने वाले दिव्यांग संतेाषी को तत्काल सहायता मिलने पर आंखों में खुशी छलक उठी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। इस कड़ी में गरियाबंद जिले के नगर पंचायत कोपरा निवासी कुमारी संतोषी साहू जो कि जन्म से ही अस्थि बाधित दिव्यांग है।…

Read More

खाद्य मंत्री दयालदास बघेल को जन्म दिवस पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बधाई और शुभकामनाएं दी !

समदर्शी न्यूज़ – रायपुर :  खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल को जन्म दिवस के अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने श्री बघेल के निवास पहुंचकर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी और उनके स्वस्थ, सुदीर्घायु जीवन की कामना की। खाद्य मंत्री श्री बघेल के जन्म-दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी और गणमान्य नागरिकों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Read More

नारायण सेवा संस्थान के शिविर में 750 दिव्यांगों को लगे नारायण लिम्ब : दिव्यांगों के लिए हर संभव मदद की जाएगी – मुख्यमंत्री श्री साय

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल निःशुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए। संस्थान ने इस शिविर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के रायपुर तथा विभिन्न जिलों से आए 750 से ज्यादा दिव्यांगों को अपर-लोवर लिंब और केलिपर्स लगाकर उनकी रुकी जिंदगी को फिर से शुरू कर दी। इन दिव्यांगों और परिजनों की खुशी हर किसी के मन को छूने वाली थी। आज एक ही दिन में एक ही जगह पर 750 से…

Read More

राज्यपाल के विधिक सलाहकार को दी गई भावभीनी विदाई

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन के विधिक सलाहकार राजेश श्रीवास्तव अपनी अर्धवार्षिकी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे है। इस अवसर पर उनको आज राजभवन में भावभीनी विदाई दी गई। राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि श्री श्रीवास्तव ने राजभवन में पदस्थापना के दौरान अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलता पूर्वक किया है। किसी भी फाइल के निराकरण में कानूनी पहलूओं की जानकारी महत्वपूर्ण होती है। विधिक सलाहकार के पद पर रहते हुए श्री श्रीवास्तव ने दक्षता पूर्वक अपना…

Read More

CM JANDARSHAN : किसी को व्हीलचेयर, किसी को मोटराइज्ड ट्रायसायकल तो किसी को मिला कृत्रिम पैर, सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिले

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्यमंत्री निवास में आज से प्रारंभ हुए साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से निःशक्तजनों ने भी मुलाकात की और अपनी समस्या से अवगत कराते हुए अपने लिए सहायक उपकरण की मांग की। मुख्यमंत्री ने न केवल उनकी समस्याओं को सुना बल्कि संवेदनशीलता दिखाते हुए दिव्यांगजन को मौके पर ही व्हीलचेयर, मोटराइज्ड ट्रायसायकल, कृत्रिम पैर, बैटरी चलित सायकल सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल गए, उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार…

Read More