प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने सह प्रभारी नितिन नवीन ने राजिम व अभनपुर में ली बैठक

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ के रायपुर में आगामी 7 जुलाई को होने वाली आमसभा कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नवीन ने राजिम विधानसभा में जिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ व्यवस्था के संबंध में बैठक की। इस बैठक में अकलतरा विधायक एवं रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह, सह प्रभारी दीपक महस्के, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, ज़िला प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, ज़िला सहप्रभारी किशोर महानंद, ज़िला अध्यक्ष राजेश साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रेखा सोनकर की…

Read More

दूसरों पर कीचड़ उछालने से किसी की मैली चादर उजली नहीं होती, चला चली की बेला में कांग्रेस को सूझ नही रहा क्या करे:भाजपा – ओपी चौधरी

अचानक भाजपा पर आरोप लगाने वाले कांग्रेसी अब तक क्या कर रहे थे केंद्र में कांग्रेस की 10 साल और राज्य में साढ़े चार साल सरकार रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री ओपी चौधरी ने कांग्रेस की पत्र वार्ता पर पलटवार करते हुए कहा कि दूसरे पर बेवजह कीचड़ उछालने से खुद का कीचड़ साफ नहीं हो जाता। कांग्रेस को यह समझ में नहीं आ रहा है। साढ़े 4 साल में घोटालों का कीर्तिमान रचने वाले जब अपने दामन के दाग नहीं धो पा रहे हैं तो…

Read More

प्रदेश में भ्रष्टाचारियों के सबसे बड़े वकील भूपेश बघेल हैं, कांग्रेस सरकार से जुड़े सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट तक से जमानत नहीं मिलना इस बात का प्रमाण है कि प्रथम दृष्टया लूट में सब शामिल : रंजना साहू

भ्रष्टाचारियों का बचाव केवल वही कर सकता है जिसका लूट में हिस्सा है : रंजना साहू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी  की प्रदेश प्रवक्ता और विधायक  रंजना साहू ने कहा है कि केंद्रीय जाँच एजेंसियों के छापों और कार्रवाइयों  से बौखलाए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मिथ्या प्रलाप कर रहे हैं। केन्द्रीय जाँच एजेंसियों पर सवाल उठाकर मुख्यमंत्री बघेल दरअसल भ्रष्टाचार और घोटाला करने वालों के पैरोकार बन बैठे हैं। श्रीमती साहू ने सवाल किया कि जांच एजेंसियों की कार्रवाइयों से डरे-सहमे और विचलित मुख्यमंत्री बघेल ही क्या वह ‘पोलिटिकल…

Read More

भाजपा राष्ट्रीय नेताओ के दौरे पर कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन पर बयान पर भाजपा का सवाल : क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस खत्म हो गई, इसलिए राष्ट्रीय अधिवेशन किया, भूपेश बतायें भरोसे के सम्मेलन में प्रियंका की जरूरत क्यों पड़ी – केदार कश्यप

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा महामंत्री केदार कश्यप ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को उसकी निराशा का प्रकटीकरण करार देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि भाजपा का छत्तीसगढ़ संगठन खत्म हो गया है इसलिए राष्ट्रीय नेता आ रहे हैं। पहले तो कांग्रेस यह बताए कि क्या कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ नहीं आएंगे? अगर आएंगे तो क्या छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन खत्म हो गया होगा, तब  यहां दौरा करेंगे?…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ऐतिहासिक और अद्वितीय होगी – शालिनी राजपूत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के छत्तीसगढ़ आगमन एवं राजधानी रायपुर स्थित साइंस कॉलेज में आयोजित जनसभा को लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा रायपुर ग्रामीण की आवश्यक बैठक भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर में आहूत की गई। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के लोकप्रिय एवं चहेते नेता हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर 7 जुलाई को आगमन हो रहा है जिसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा सहित पूरे…

Read More

जनता का धन लूटने वाले लोग, मोदी जी के आने की आहट से ही कांप उठे हैं – नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

भाजपा पूछ रही सवाल, केंद्र से मोदी जी ने छत्तीसगढ़ को जो दिया, वह जनता को क्यों नहीं मिला ? समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रायपुर प्रवास पर कांग्रेस की बयानबाजी पर पलटवार करते हुए कहा है कि कांग्रेस नेताओं के बौखलाहट भरे बयान बता रहे हैं कि वे बहुत परेशान हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता जानती है कि छत्तीसगढ़ का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ने किया इसके लिए छत्तीसगढ़ वासी माननीय अटल बिहारी वाजपेई…

Read More

कांग्रेस राज ने अपराधियों ने सारे रिकॉर्ड तोडे जनता दहशत में  : केदार गुप्ता

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने राजधानी में अपराधों के बढ़ते ग्राफ को लेकर प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है। श्री गुप्ता ने कहा कि अपराधियों ने राजधानी में कानून-व्यवस्था का मखौल उड़ा रखा है और यही स्थिति पूरे प्रदेश में हैं। चोरी, डाका, अपहरण हत्याएँ, चाकूबाजी, मारपीट, लूट, दुष्कर्म की बढ़ती वारदातों ने नागरिक सुरक्षा के तमाम सरकारी दावों की धज्जियाँ उड़ा दी है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि इस चालू  वर्ष की पहली…

Read More

छत्तीसगढ़ में परीक्षा दर परीक्षा सामने आ रहा भर्ती घोटाला – ओपी चौधरी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ में चल रहे भर्ती घोटाले और  परीक्षा घोटाले पर भूपेश बघेल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में रोजगार में माफिया, भर्ती में माफिया, यह जो आशंकाएं हैं, वह परीक्षा दर परीक्षा बलवती होती जा रही हैं। अभी-अभी व्यापम ने सहायक शिक्षक के लिए मेरिट सूची जारी की। इस परीक्षा के लिए 10 जून 23 को जो प्रेस नोट जारी किया गया उसमें एक लाख 46 हजार 176 अभ्यर्थियों की  उपस्थिति की बात कही गई थी।…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की दृष्टि से प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मोर्चों की संयुक्त बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई संपन्न

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की दृष्टि से प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के मोर्चों की संयुक्त बैठक सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई। बैठक में बैठक में प्रदेश भाजपा सह प्रभारी नितिन नवीन, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री पवन साथ, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री साव…

Read More

बिना शासन के संरक्षण के सट्टेबाजी का इतना बड़ा गिरोह संचालित नहीं हो सकता, उच्चस्तरीय जांच हो : राजेश मूणत

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि जांच के दौरान महादेव सट्टे का जैकपॉट हाथ लगने और उसमें हुए बड़े खुलासे के बाद प्रदेश सरकार की विश्वसनीयता एक बार फिर दाँव पर लग गई है। श्री मूणत ने कहा कि बिलासपुर में महादेव व अन्य ऑनलाइन सट्टे के बड़े चैनल की धरपकड़ और जांच व पूछताछ में हुए खुलासों से यह आईने की तरह साफ हो गया है कि तमाम असामाजिक, आपराधिक और अवांछनीय तत्वों की काली कमाई…

Read More