मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी को होली की दी शुभकामनाएं… बगिया कैम्प कार्यालय में नागरिकों से मिलकर गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भावना का दिया संदेश

जशपुर, 14 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में बड़ी संख्या में लोग होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी को आत्मीयता से मुलाकात करके गुलाल लगाया और अपनी शुभकामनाएं दी इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार जनप्रतिनिधिगण,आम नागरिक पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Read More

होली से पहले जशपुर पुलिस की विस्फोटक कार्यवाही ! ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस ने 200 लीटर अवैध शराब और 2000 किलो महुआ पास किया नष्ट, तीन महिला व एक पुरुष सहित चार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

25 से अधिक पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे रेड कार्यवाही में, 200 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब को किया गया जप्त, 2000 किलो से अधिक महुआ पास को भी किया नष्ट। आरोपी 1. मंजूसा बाई, उम्र 49 वर्ष, निवासी रक्षित कालोनी जशपुर, 2. अनिता बाई, उम्र 40 वर्ष निवासी विरशा मुंडा चौक के पास जशपुर 3. पार्वती बाई उम्र 52 वर्ष निवासी बरटोली जशपुर, 4. जीतू यादव, उम्र 30 वर्ष निवासी कोडसा थाना रायडीह, जिला गुमला, वर्तमान में निवासरत गाढ़ा टोली जशपुर के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में 34(2)…

Read More

गेंदे की खेती से बदल रही जशपुर के किसान की तकदीर! मोती बंजारा कर रहे हैं फूलों का कारोबार, जानें कैसे आप भी कमा सकते हैं लाखों!

गेंदे की खेती कम लागत में ज्यादा मुनाफा, फूलों के खेती ने किसान मोती को बनाया सफल व्यवसायी फूलों की डिमांड उड़ीसा झारखण्ड सहित अन्य राज्यों में हमेशा रहती बनी फूलों की माला फूल गुलदस्ता और बुके बनाकर 5 लाख तक की आमदनी जशपुर 9 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसानों को फल फूल की खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। गेंदे की खेती एक लाभकारी व्यवसाय है किसानों को कम समय में अच्छा मुनाफा देती है। इसका लाभ भी किसानों को बढ़िया मिलता है। पत्थलगांव विकास…

Read More

10 किलो गांजा, मोटरसाइकिल और फरार होने की साजिश! जशपुर पुलिस ने नाकेबंदी कर दबोचा तस्कर, जानें पूरी कहानी!

आरोपी सुधन राम यादव,उम्र 51 वर्ष, निवासी झारमुंडा (हरिपुर), थाना तुमला जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना फरसाबहार में एन डी पी एस की धारा 20(बी) के तहत् अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 9 मार्च 2025/ जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के अवैध कारोबार पर एक और कड़ा प्रहार करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। फरसाबहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 किलो गांजा बरामद किया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत ढाई लाख रुपये है। आरोपी…

Read More

जशपुर पुलिस ने दो साल से फरार हत्या के आरोपी उमेश यादव को गुजरात के बलसाड से किया गिरफ्तार…लेकिन इस गिरफ्तारी की कहानी में एक दिलचस्प मोड़ तब आया जब बलसाड एसपी ने आरोपी के साथ जशपुर एसएसपी के लिए मिठाई का डब्बा भी भिजवाया..! कैसे पकड़ा गया आरोपी? क्या है पूरी कहानी? पढ़ें पूरी रिपोर्ट…!

आरोपी उमेश कुमार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम मैना थाना सन्ना जिला जशपुर (छ. ग) के विरुद्ध थाना में भा. द. वि. की धारा 294,506,323,302 व 3(2)v,3(2) क, st sc एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 9 मार्च 2025 : जशपुर पुलिस ने अपनी सूझबूझ और अथक प्रयासों से एक और बड़ी सफलता हासिल की है। दो वर्षों से फरार हत्या के आरोपी उमेश कुमार यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने आधुनिक तकनीक और मुखबिरों की मदद से उसकी तलाश की, जो आखिरकार गुजरात के बलसाड जिले में…

Read More

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुनकुरी में सामूहिक विवाह समारोह: 353 बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने साक्षी, दिया मंगल आशीर्वाद, कहा – हमारी संस्कृति में पौराणिक युग से लेकर हमेशा से महिलाओं का रहा है सर्वोच्च सम्मान

जशपुर, 08 मार्च 2025/ जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली स्थित मिनी स्टेडियम में शनिवार को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान की स्तुति कर वैदिक रीति रिवाज से विवाह मंडप की अर्चना कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने जोड़े को उपहार देते हुए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने सभी जोड़ों के पास जाकर उनपर पुष्प वर्षा कर अपना आशीष दिया। ‘घर…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी में किया स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण, फोटो प्रदर्शनी का भी किया अवलोकन

जशपुर, 8 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी के बाजारडाँड में स्थापित स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी की सात फीट ऊंची प्रतिमा का माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने स्व. जूदेव के जीवन और योगदान पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस दौरान विधायक पत्थलगांव, विधायक जशपुर, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, विजय आदित्य सिंह जूदेव , आयुक्त सरगुजा संभाग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास एस एस पी श्री शशि मोहन सिंह जनप्रतिनिधि, नगरवासी उपस्थित थे।

Read More

सांप के काटने से गई महिला की जान, जशपुर प्रशासन ने परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी

जशपुर 07 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम मुढ़ी निवासी बसंती बाई का सांप के काटने से 27 अगस्त 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता श्री बंधू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में आदिम जाति कल्याण विभाग के छात्रावास कर्मचारियों ने वेतनमान और नियमितीकरण की उठाई मांग, संघ ने प्रशासन को 15 दिन का दिया अल्टीमेटम, समाधान नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी…पढ़ें पूरी खबर..!

जशपुर, 07 मार्च 2025: आदिम जाति कल्याण विभाग कर्मचारी संघ, जिला शाखा जशपुर ने जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी वर्षों से लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होती है, तो वे चरणबद्ध आंदोलन और अनिश्चितकालीन हड़ताल करने को मजबूर होंगे। कर्मचारियों की मुख्य मांगें: 🔹 कलेक्टर दर व दैनिक वेतनभोगी कर्मियों का समायोजन: विभागीय छात्रावासों और आश्रमों में कार्यरत 439 कलेक्टर दर कर्मचारी और 195 दैनिक वेतनभोगी…

Read More

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर बिजली संकट का समाधान: ट्रांसफार्मर बदला, अब गांव में मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति!

ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया में बदला गया ट्रांसफार्मर, ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर, 06 मार्च 2025/ लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया के ग्रामीणों को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल पर बड़ी राहत मिली है। ट्रांसफार्मर के बदले जाने से इस समस्या का सामाधान हो गया है। जिससे प्रसन्न ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत ग्राम पंचायत हेटघींचा के मुड़ीझरिया के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में इस संबंध में आवेदन देकर…

Read More