आदिवासियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा मुख्य ध्येय: मुख्यमंत्री श्री बघेल

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की जातियों को अनुसूचित जनजातियों में शामिल किए जाने संबंधित विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के जाति समुदायों को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के उनके प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। गौरतलब…

Read More

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति ने जांजगीर-चांपा न्यायालय परिसर का किया औचक निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलापुर के मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने हाईकोर्ट के मामलों की सुनवाई पश्चात् आज औचक निरीक्षण हेतु जॉजगीर-चांपा पहुंचे। उन्होंने वहां जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय एवं विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर उन्होंने परिसर में अस्त व्यस्त पार्किंग, कोर्ट प्रांगण में अवारा पशुओं का विचरण, भवन की दिवालों में जगह-जगह सीपेज होना तथा वॉशरूम को अत्यधिक अस्वच्छ होना पाया। उपरोक्त तथ्यों को लेकर नाराजगी व्यक्त की एवं सभी समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु जिला…

Read More

निजी स्कूलों को छोड़कर स्वामी आत्मानंद स्कूलों में दाखिला लेने वाले 1.20 लाख विद्यार्थियों के परिजनों को हुई 210.54 करोड़ रूपए की बचत 

स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूल ‘‘क्वालिटी एजुकेशन एट जीरो कॉस्ट‘‘ का सफल मॉडल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर प्रदेश में संचालित स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूल ‘‘क्वालिटी एजुकेशन एट जीरो कॉस्ट‘‘ का सफल मॉडल बन कर उभरा है। यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा निःशुल्क मिल रही है। शासन की शिक्षा के क्षेत्र में की गई इस नवाचारी पहल से जुड़कर प्रदेश के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले 01 लाख 20 हजार 778 बच्चों के परिजनों द्वारा फीस…

Read More

ओडिशा के कलाकार के रामायण आधारित पटचित्र की मुख्यमंत्री ने की सराहना

भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौबे ने मुख्यमंत्री को पटचित्र की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारती श्रमजीवी पत्रकार संघ (छत्तीसगढ़ ईकाई) के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष श्री नितिन चौबे ने रायपुर जिले की कार्यकारिणी के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। श्री बघेल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री दिलीप साहू, महासचिव श्री नदीम मेमन, कोषाध्यक्ष श्री अमित बाघ, सहित सभी पदाधिकारियों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। प्रतिनिधि मंडल में…

Read More

कोसगाई दाई मछुआ सहकारी समिति के सदस्य कृषि के साथ मत्स्य पालन से कर रहे कमाई, मछली पालन व्यवसाय से समिति को 3 लाख रुपए से अधिक की हुई आय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ उठाकर मछली पालन का कार्य करने वाले मछुआ सहकारी समिति के सदस्य आर्थिक संपन्नता की ओर बढ़ रहे हैं और स्वयं आत्मनिर्भर हो रहे हैं तथा अन्य लोगों को भी इस कार्य से रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं। जिले के  कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम छुरीकला के कोसगाई दाई मछुआ सहकारी समिति  विभागीय योजनाओं से जुड़कर मछली पालन का कार्य कर रहे है। समिति के सदस्य मछली पालन को अपने आय का प्रमुख जरिया बनाया है। समिति के सदस्यों ने…

Read More

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ड्रॉप आउट राष्ट्रीय दर से कम, भारत सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी यूडाइस आंकड़ों में मिले उत्साहजनक परिणाम

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में ड्रॉप आउट की दर तेजी से हुई कम स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और नवाचारों से बेहतर हुई स्थिति समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारत सरकार के स्कूल शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्कूलों में पढ़ाई बीच में छोड़ने (ड्रॉप आउट) वाले छात्रों के लिए यूडाइस आंकड़े जारी किए गए हैं। इसमें अन्य राज्यों और राष्ट्रीय दर की तुलना में छत्तीसगढ़ की स्थिति बेहतर और उत्साहजनक है। छत्तीसगढ़ में नई सरकार बनने के बाद तेजी से शिक्षा के…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षकों और उप महानिरीक्षकों की ली बैठक, प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा की समीक्षा की

जुआ-सट्टा,  पुराने गुंडे-बदमाशों, चाकुबाजों और ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ाई से प्रभावी रोक लगाने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सुबह अपने निवास कार्यालय में प्रदेश के सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षको की बैठक लेकर प्रदेश में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की । बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन और पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था,  महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की…

Read More

शासन की योजनाओं का लाभ लेकर कम लागत में किसान कर रहे फसलों की अच्छी पैदावार, धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर किसान कमा रहे मुनाफा, राज्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं किसान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार क्रियान्वित योजनाओं से छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर राज्य के किसान अब धान के अलावा अन्य फसलों की तरफ भी रुचि दिखा रहे है। किसान ग्रीष्मकालीन धान के साथ ही साथ अन्य फसलों जैसे कि गेहूं, अलसी, मसूर, मूंग की अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 70 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमी प्रतिकूलता, कृषि…

Read More

एचएनएलयू में नशीली दवाओं के उपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान का सफलतापूर्वक आयोजन

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एचएनएलयू) में नशीली दवाओं के उपयोग के खिलाफ लड़ाई में “नशीली दवाओं के उपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान” के रूप में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 24.07.2023 को आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों तथा शिक्षक संकाय और कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, जिसने अपने परिसर और उसके बाहर नशीली दवाओं से मुक्त वातावरण को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता ज़ाहिर की। जागरूकता अभियान कार्यक्रम का उद््घाटन माननीय कुलपति, प्रो. (डॉ.) वी.सी. विवेकानंदन ने किया, उन्होंने नशीली दवाओं के उपयोग…

Read More

ब्रेकिंग : सुकमा में दुष्कृत्य मामले में आरोपी गिरफ्तार, जघन्य कृत्य को देखते हुए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने दिये निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस संवेदनशील मामले में तत्परता से कार्रवाई करने पुलिस की प्रशंसा की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सुकमा जिले के एर्राबोर में कन्या आवासीय विद्यालय पोटा केबिन में अध्ययनरत बालिका के साथ हुए दुष्कृत्य मामले में थाना एर्राबोर में पाक्सो एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए आरोपी माड़वी हिरमा को गिरफ्तार कर लिया है। पाक्सो एक्ट के अंतर्गत आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका पर भी पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए तत्परता से की गई कार्रवाई के…

Read More