जशपुर : आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत् धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत् वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ में मानव संसाधन के रूप में उपखण्ड स्तर पर एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 11 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी। जिला स्तरीय चयन समिति के परीक्षण एमआईएस सहायक के 46 आवेदन प्राप्त है, जिसमें से 06 पात्र, 40 अपात्र पाया गया। सभी पात्र व अपात्र सूची दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु 09.मार्च 2026 तक अपना लिखित अभ्यावेदन कार्यालय, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास जशपुर में प्रस्तुत कर सकते है। विस्तृत जानकारी हेतु जिले के वेबसाईट http://jashpur.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है, अथवा सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास, जशपुर में कार्यालयीन समय पर सम्पर्क किया जा सकता है।
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में एमआईएस सहायक भर्ती पर बड़ा अपडेट : 46 आवेदनों में सिर्फ 6 पात्र, 40 अपात्र घोषित — दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 9 मार्च
