रायपुर, 30 अप्रैल 2025 : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के समग्र विकास और आम जनता के हित में एक बार फिर ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में ऐसे कई फैसले लिए गए, जो न केवल ग्रामीण परिवहन व्यवस्था, तकनीकी शिक्षा और डिजिटल कौशल को मजबूती देंगे, बल्कि किसानों और शिक्षकों के जीवन में भी नया उजाला लाएंगे। खासतौर पर ‘मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सुविधा योजना’ से उन सुदूर इलाकों तक परिवहन की सुविधा पहुंचेगी जहाँ आज तक बसें नहीं पहुंचीं, वहीं NIELIT…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़विकास
टपकती छत से पक्के मकान तक : पीएम जनमन आवास योजना ने बदली विशेष जनजातियों की ज़िंदगी, सांप-बिच्छू से डर खत्म, अब सुरक्षित छत के नीचे खुशहाल जीवन जी रहे आदिवासी परिवार.
‘पीएम जनमन आवास योजना’ से विशेष पिछड़ी जनजाति किसनी बाई और अरविन्द राम के पक्के आशियाना का सपना हुआ पूरा. पक्का मकान मिलने से विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन में आ रहा बदलाव, अब जनजाति परिवार सुरक्षित और सुखद जीवन कर रहे व्यतीत. कली बाई को भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत मिला है पक्का आवास. जशपुर. 23 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले की विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय महाअभियान और प्रधानमंत्री आवास योजना एक नई उम्मीद बनकर सामने आई…
Read Moreजशपुर में योजनाओं की धरातल पर पड़ताल : आवास प्लस 2.0 हितग्राही से सीधा संवाद और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
अपर आयुक्त का एक्शन मोड: आवास प्लस 2.0 और अमृत सरोवर कार्यों में लापरवाही पर दी चेतावनी जशपुर, 21 अप्रैल 2025/ अपर आयुक्त अशोक चौबे ने विगत दिवस 20 अप्रैल को जशपुर जिले के जनपद पंचायत जशपुर के ग्राम पंचायत जुरगुम में प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवास प्लस 2.0 में हितग्राही का सर्वे किया गया। साथ ही उन्होंने जनपद पंचायत कुनकुरी के ग्राम पंचायत रायकेरा में प्रगतिरत अमृत सरोवर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। ,निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यालय से श्री विभाष तिवारी एवं जिला स्तर से…
Read Moreजशपुर जिला प्रशासन की पहल : नवगुरुकुल में प्रवेश प्रारंभ फ्री टेक्नोलॉजी और बिजनेस एजुकेशन कोर्स हेतु 18 से 21 महीने तक का होगा आवासीय प्रशिक्षण
जशपुर, 19 अप्रैल 2025/ जिला प्रशासन जशपुर की अभिनव पहल पर नवगुरुकुल फाउंडेशन के द्वारा जिले के युवाओं के लिए बिजनेस स्किल्स में दक्ष बनाने के लिए कोर्स प्रारम्भ किया जा रहा है। जो 18 से 21 महीने का आवासीय प्रशिक्षण होगा। जिले के युवाओं के लिए ये एक सुनहरा मौका है। यह 18–21 महीने का आवासीय प्रशिक्षण के बाद नौकरी का सुनहरा अवसर। कोर्स के दौरान फ्री कंप्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस स्किल्स की ट्रेनिंग, फ्री हॉस्टल, लैपटॉप, इंटरनेट और भोजन पूरी तरह से आवासीय और जॉब-ओरिएंटेड कोर्स की सुविधा…
Read Moreबस्तर संभावनाओं की धरती : सब मिलकर लिखेंगे बस्तर के विकास की नई ईबारत- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
किसान, महिला समूह, युवा उद्यमी और आदिवासी समुदाय मिलकर बनाएंगे बस्तर को आत्मनिर्भर और समृद्ध कृषि, कौशल विकास, पर्यटन और उद्योग के विकास की नई रणनीति पर काम प्रारंभ रायपुर, 15 अप्रैल 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष मौजूदगी में आज जगदलपुर में आयोजित “विकसित बस्तर की ओर” परिचर्चा में बस्तर के समग्र विकास के लिए एक व्यापक कार्ययोजना प्रस्तुत की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि, कौशल विकास, पर्यटन और उद्योग जैसे क्षेत्रों में बस्तर की संभावनाओं को उजागर करने और विकास की नई दिशा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष राजा पांडेय के पदभार ग्रहण समारोह में हुए शामिल, कहा- शिक्षा ही है विकास का मूलमंत्र
रायपुर / शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। एक पढ़े-लिखे व्यक्ति और अनपढ़ व्यक्ति के जीवन में जमीन आसमान का अंतर होता है। स्कूली बच्चों को पुस्तकें उपलब्ध कराने में पाठ्य पुस्तक निगम की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। यह बातें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजा पांडेय के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में कहीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष के रूप में…
Read Moreप्रदेश में वन आधारित पर्यटन और जल आधारित पर्यटन को दिया जाए बढ़ावा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
प्रदेश की प्रमुख शक्ति पीठों में पर्यटन सुविधाएं की जाएं विकसित पर्यटन विभाग के साथ जल संसाधन और वन विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने समन्वय के साथ करें कार्य- मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने तैयार किए जाएंगे टूरिज्म कॉरिडोर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की समीक्षा रायपुर, / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। छत्तीसगढ़ को देश के पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के लिए पर्यटन, वन और जल संसाधन विभाग एकीकृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। उन्होंने…
Read Moreएक्शन-प्लान बनाकर अपूर्ण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करें – उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने की नगरीय प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा
नालंदा परिसरों और अटल परिसरों के निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 2.07 लाख से अधिक आवास पूर्ण, शहरी घरों में कचरा बाल्टी उपलब्ध कराने 474.57 करोड़ रुपए मंजूर दूषित पेयजल आपूर्ति पर सीएमओ और जल प्रभारी को नोटिस जारी करने के निर्देश रायपुर/ . उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने विभागीय कामकाज की समीक्षा की। उन्होंने रायपुर के सिविल लाइन स्थित नीर भवन में आयोजित बैठक नगरीय निकायों में प्रगतिरत एवं अपूर्ण कार्यों को एक्शन-प्लान बनाकर समय-सीमा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही स्वावलंबी, कुनकुरी में सी मार्ट का हुआ शुभारंभ
जशपुर 5 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार में स्व सहायता समूह की महिलाएं बन रही है आर्थिक रूप सक्षम इसी कड़ी में विकासखंड कुनकुरी में शुक्रवार को सी मार्ट का शुभारंभ जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव जी के द्वारा किया गया, जिसमे अन्य जनपद सदस्य, पार्षद ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुनकुरी प्रमोद सिंह और कुनकुरी एनआरएलएम के डीपीएम अमीन खान, भरत पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि सी -मार्ट राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन संपोषित…
Read Moreसीएम कैंप कार्यालय बगिया में संवेदना और सेवा का संगम : बुधमनी बाई को मिला श्रवण यंत्र, अब सुन सकेंगी दुनिया की धड़कन
आशा से उपचार तक – बगिया कैंप कार्यालय में हर मरीज को मिल रही जीवनदायिनी मदद 2000 से अधिक मरीजों को जीवनदान, सीएम कैंप कार्यालय बगिया बना आशा की नई किरण जशपुर, 30 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा शुरू किए गए सीएम कैंप कार्यालय बगिया ने वाकई में लोगों की उम्मीदों को एक नई दिशा दी है। यहां पर जरूरतमंद लोगों को न केवल तत्काल मदद मिल रही है, बल्कि इस केंद्र से अब तक दो हजार से अधिक गंभीर मरीजों का इलाज भी किया जा…
Read More