जिले में खेल संस्कृति को मिल रहा बढ़ावा, कुनकुरी में जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पहले दिन जिले के 140 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल जशपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला बैडमिंटन संघ जशपुर के अध्यक्ष सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में आज कुनकुरी के मिनी इंडोर स्टेडियम में दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत…
Read MoreTag: #Kunkuri
कुनकुरी के प्रभाष कुमार जैन ने अपनाया सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, घर में लगा 5 KW सोलर पैनल
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योजना के तहत कुनकुरी निवासी एवं व्यवसायी श्री प्रभाष कुमार जैन ने अपने घर की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए पिछले महीने ही 5 किलोवाट सोलर पैनल स्थापित कराया है। इस सोलर प्रणाली की कुल लागत ₹3.50 लाख आई, जिसमें से उन्हें शासन की ओर से ₹78,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता से स्थापना की लागत में उन्हें…
Read Moreकुनकुरी में युवती से दो बार दुष्कर्म! शादी का झांसा, धमकी और जबरन शारीरिक शोषण — आरोपी दशरथ यादव गिरफ्तार, भेजा जेल
गिरफ्तार आरोपी दशरथ यादव उम्र 29 वर्ष के विरुद्ध थाना कुनकुरी में बी एन एस की धारा 64(1),69, व 351(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर : दिनांक 16.11.25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक 22 वर्षीय युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 22.01.25 को वह अपने मामा के घर मेहमान गई थी, फिर वहां से शाम करीबन 05.00 बजे पैदल अपने घर जाने के लिए निकली थी, इसी दौरान आरोपी दशरथ यादव, मोटर साइकल से आया, जो कि युवती का पूर्व परिचित था, व थाना कांसाबेल क्षेत्रांतर्गत रहने…
Read Moreगोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 का शताब्दी वर्ष: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से जुटेंगे यादव समाज के श्रद्धालु
गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव 2025 का शताब्दी वर्ष में भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, प्रदेशभर से जुटेंगे महाकुल यादव समाज के लोग जशपुर : महाकुल यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित गोकुलाष्टमी पूजा महोत्सव इस वर्ष अपनी शताब्दी वर्षगांठ पर विशेष रूप से मनाया जाएगा। यह ऐतिहासिक आयोजन 12 नवम्बर 2025, दिन बुधवार को बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ गोकुला धाम कंडोरा कुनकुरी में संपन्न होगा।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विष्णु देव साय एवं समस्त विशिष्ट अतिथियों के गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगा।आयोजन समिति ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में कुनकुरी विधानसभा को मिली ₹482 करोड़ की विकास सौगात — सड़क, सिंचाई, मेडिकल कॉलेज और जल परियोजनाओं को मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास को मिल रही नई गति: वित्त विभाग से कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख परियोजनाओं को मिली प्रशासकीय स्वीकृति रायपुर-जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले के अंतर्गत विधानसभा कुनकुरी में विभिन्न परियोजनाओं के लिए वित्त विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति और सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है। वित्त विभाग ने तुमला से मेडर (ओडिशा सीमा) तक 12.80 किलोमीटर लंबे सड़क निर्माण कार्य के लिए ₹27.73 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। इस मार्ग के बन जाने…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर जशपुर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई — झारखंड से आ रही 300 बोरी अवैध धान जब्त
कलेक्टर श्री व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित धान पर कार्रवाई जारी राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में सिमडेगा से आ रही 300 बोरी अवैध धान जप्त जशपुर : राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके मद्देनज़र कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले में अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित एवं संग्रहित धान पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश जारी…
Read Moreकुनकुरी में मिनी इंडोर स्टेडियम बनेगा खेल का मैदान — जशपुर बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए पंजीयन शुरू, 18 नवम्बर तक करें आवेदन
जिला स्तरीय बैडमिंटन ओपन नॉकआउट प्रतियोगिता 22 एवं 23 नवम्बर को, पंजीयन की अंतिम तिथि 18 नवम्बर मिनी इंडोर स्टेडियम सलियाटोली कुनकुरी में आयोजित होगा प्रतियोगिता जशपुर : जिला बैडमिंटन संघ जशपुर द्वारा जिला स्तरीय बैडमिंटन ओपन नॉकआउट प्रतियोगिता 2025 का आयोजन 22 एवं 23 नवम्बर 2025 को मिनी इंडोर स्टेडियम सलियाटोली कुनकुरी में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 18 नवम्बर 2025 निर्धारित की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विजेता पुरुस्कार 11 हजार रूपए नगद राशि, ट्राफी एवं राज्य स्तरीय…
Read Moreभक्ति, सौहार्द और आस्था का संगम बना कुनकुरी : शिव मंदिर प्रांगण से निकली विशाल निशान यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, श्याम बाबा के जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा नगर
कुनकुरी : श्रीखाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर कुनकुरी नगर में शनिवार को श्रद्धा, उल्लास और भक्ति से परिपूर्ण भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर में भक्तिमय वातावरण में “श्याम बाबा की जय! श्याम बाबा की जय!” के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा। यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर परिसर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों — जय स्तंभ चौक, खेल मैदान, कुनकुरी बस स्टैंड, टॉकीज़ चौक, पुरानी बस्ती से होते हुए पुनः…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में किया विशेष पूजन — 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अल सुबह कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आज से 5 नवम्बर तक चलने वाले तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल…
Read Moreकुनकुरी के बरांगजोर में घोष के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पद संचलन सम्पन्न — शताब्दी वर्ष में देशभक्ति और संगठन के संकल्प की गूंज
विजयादशमी उत्सव पर संघ के शताब्दी वर्ष 1925–2025 के उपलक्ष्य में भव्य पद संचलन, शस्त्र पूजा, घोष वंदन और पंच परिवर्तन पर विमर्श कुनकुरी (जशपुर): विजयादशमी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष (1925–2025) के अंतर्गत बरांगजोर मंडल, कुनकुरी में घोष के साथ भव्य पद संचलन एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में स्वयंसेवकों ने अनुशासन, देशप्रेम और सेवा भाव का अद्भुत प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में ध्वज फहराया गया, प्रार्थना हुई और इसके बाद स्वयंसेवकों ने घोष वादन के…
Read More