मुख्यमंत्री ने आकाशीय बिजली से 8 लोगों की मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की

जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रूपए की सहायता राशि स्वीकृत समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 23 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजनांदगांव जिले में आकाशीय बिजली गिरने की घटना में मृतकों और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने जिला प्रशासन अधिकारियों को तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराने साथ-साथ घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। गौरलतब है कि राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई में आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के…

Read More

व्यंग्य साहित्य के उन्नयन हेतु ‘गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान’ की घोषणा : चयनित युवा व्यंग्यकार को दिया जाएगा सम्मान !

लेखक गिरीश पंकज ने इस घोषणा पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसी लेखक के जीते जी उसके नाम से सम्मान की घोषणा होना बहुत बड़ी बात है. समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 22 सितंबर / युवा उद्यमी रुसेन कुमार ने व्यंग्य साहित्य के उन्नयन हेतु प्रति वर्ष ‘गिरीश पंकज व्यंग्य सम्मान’ देने की घोषणा की है. नवोदित व्यंग्यकारों को पहचान और प्रोत्साहन के लिए शुरू किए गए इस अनूठे प्रयास में चयनित युवा व्यंग्यकार को 21,000/- रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी. यह सम्मान देश के तीस साल की उम्र…

Read More

छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक संस्थानों के लिए 2024-25 शिक्षा सत्र के अवकाश की घोषणा

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 20 सितम्बर/ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय महानदी भवन द्वारा  शिक्षा सत्र 2024-25 के लिए राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश का आदेश जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार शैक्षणिक सत्र के शिक्षा संस्था के लिए कुल 64 दिनों का अवकाश घोषित किए गए हैं। जारी आदेश में दशहरा के अवसर पर 7 अक्टूबर से 12 अक्टूबर 2024 तक कुल 6 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। इसी प्रकार दीपावली त्यौहार पर 28 अक्टूबर से 2 नवंबर 2024 तक कुल 6…

Read More

छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की बैठक : विकास प्राधिकरणों में जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए कैबिनेट का बड़ा फैसला

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 20 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण, सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के पुनर्गठन आदेश में संशोधन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। राज्य मंत्रिमण्डल ने राज्य में गठित पांचों विकास प्राधिकरणों के पुनर्गठन आदेश में आंशिक रूप से संशोधन…

Read More

दर्री गांव से टाटा स्टील में मैनेजर तक का सफर : राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने श्रमिक परिवार के युवा पंकज साहू को किया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 सितंबर/ एक छोटे से गांव से निकल कर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना और वहां से आईआईटी धनबाद और फिर टाटा स्टील में मैनेजर का प्रतिष्ठापूर्ण पद प्राप्त करना किसी भी श्रमिक परिवार के बच्चें के लिए एक सपने जैसा है। इस सपने को हकीकत में बदलने का जज्बा एक श्रमिक परिवार के बच्चें ने कर दिखाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय श्रमिक सम्मेलन में श्रमिक परिवार के होनहार युवा श्री पंकज साहू और…

Read More

स्थानीय निकायों के निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने रजिस्ट्रीकरण, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार सभी कार्य निर्धारित समय पर संपन्न करने दिए गए निर्देश सभी जिले की डिप्टी डीईओ और मास्टर ट्रेनर भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 सितंबर/ छत्तीसगढ़ के राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के मार्गदर्शन में आज यहां अटल नगर नया रायपुर स्थित राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय में वीसी के माध्यम से रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। आयोग के सचिव डॉ सर्वेश्वर नर्रेन्द्र भुरे ने उपस्थित सभी अधिकारियों को मतदाता सूची शुद्व एवं निर्धारित…

Read More

मुख्यमंत्री का संकटकालीन कदम : प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 298 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता

राज्य के प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को 298 करोड़ 66 लाख रुपए से अधिक की अनुदान और सहायता राशि स्वीकृत समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव के निर्देश पर प्राकृतिक आपदा से प्रभावित लोगों को सहायता राशि स्वीकृत की जा रही है। राज्य में सूखा, बाढ, अतिवृष्टि, अग्नि, दुर्घटना, ओलावृष्टि, आधी-तूफान आदि के मामलों में अब तक 298.66 करोड़ की सहायता राशि स्वीकृत की जा चुकी है। राज्य के सभी कलेक्टरों को प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ितों को तत्काल सहायता राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। राजस्व एवं…

Read More

पीएम जनमन योजना ने बदली बैगा समुदाय की तकदीर : छत्तीसगढ़ में बुनियादी सुविधाओं के विकास से हुआ जीवन स्तर में सुधार, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी सुविधाओं का हुआ विस्तार

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 18 सितंबर/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए संचालित पीएम जनमन योजना (प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान) के चलते छत्तीसगढ़ राज्य अति पिछड़े जनजातीय समुदाय तकदीर और इनकी बसाहटों की तस्वीर तेजी से बदलने लगी है। विशेष पिछड़ी जनजातियों के रहवासी क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विकास होने लगा है। बरसों-बरस से आवास, स्वच्छ पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित इन जनजातीय समूहों को अब मिशन मोड में…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी ने सौजन्य मुलाकात की

सेल और एनएमडीसी का प्रोडक्शन बढ़ाने पर विचार-विमर्श सीएसआर मद के कार्यों को और अधिक गति देने की आवश्यकता स्थानीय युवाओं के कौशल उन्नयन के अधिक से कार्य किए जाएं समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितम्बर / मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां उनके निवास में केंद्रीय इस्पात एवं भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमार स्वामी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री कुमारस्वामी का अपने निवास में आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने श्री कुमारस्वामी को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’’ का किया शुभारंभ, दिलाई स्वच्छता की शपथ

समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 17 सितंबर/ छत्तीसगढ़ में ‘‘स्वच्छता ही सेवा अभियान (ग्रामीण) 2024’’ का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के इंडोर स्टेडियम में किया। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’’ विषय पर केंद्रित रहेगा, जिसमें स्वच्छता को समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी मानते हुए इसे उनके स्वभाव और संस्कार का हिस्सा बनाने का प्रयास होगा। शुभारंभ समारोह मे ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत स्वच्छाग्रही समूहों को सुरक्षा किट का वितरण किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान हेतु राज्य स्वच्छ भारत मिशन…

Read More