पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में स्टार सेरेमनी का आयोजन, जिले मे कार्यरत 3 प्रधान आरक्षको को सहायक उप निरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सहायक उप निरीक्षकों को पदोन्नति पर दी गई शुभकामनायें पदोन्नति पश्चात सहायक उप निरीक्षक जिला जशपुर एवं जिला बलरामपुर मे देंगे अपनी सेवाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, अम्बिकापुर दिनांक 23/08/23 को पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अंकित गर्ग (भा.पु.से.) के आदेश के परिपालन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुनील शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर मे स्टार सेरेमनी का आयोजन कर प्रधान आरक्षक (01) मुन्ना राम, (02) भोला राम, (03) अनिल सिंह कामरे को सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर शुभकामनाएं देकर जिला…

Read More

गल्ला किराना दुकान से रुपए और मोबाईल स्पीकर, ब्लूटूथ चोरी का आरोपी गिरफ्तार,  लैलूंगा पुलिस ने भेजा रिमांड पर…..!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : थाना लैलूंगा के ग्राम पाकरगांव ग्राम में रहने वाले आदर्श जायसवाल द्वारा कल थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 22 अगस्त 2023 की रात्रि उसके किराना दुकान का गल्ला खुला रहने से कोई अज्ञात व्यक्ति नगदी रकम, मोबाइल ब्लूटूथ, स्पीकर और 1 लीटर पेट्रोल चोरी कर ले गया था।  रात में ही दुकान के आसपास पता करने पर गांव के युवराज सिदार द्वारा दीवाल फांद कर रात्रि में किराना दुकान घुसकर चोरी करने की जानकारी मिली। आदर्श जायसवाल के रिपोर्ट पर आरोपी…

Read More

नशे के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी, 1 लाख 50 हजार रूपये कीमत के गांजा सहित 3 अर्न्तराज्जीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,

थाना रामानुजनगर पुलिस की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला के द्वारा नशे के अवैध कारोबार के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश के बाद से जिले के थाना-चौकी की पुलिस के द्वारा लगातार एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 22.08.23 को थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुआ कि बैकुण्ठपुर-कुडेली होते हुए सूरजपुर की ओर एक मोटर सायकल, एक स्कूटी में 2 व्यक्ति व 1 महिला गांजा बिक्री करने जा रहे है।…

Read More

खुली तलवार लिये घूम रहे दो युवकों पर लैलूंगा पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्यवाही….भेजा न्यायिक रिमांड  पर !

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : पिछले दो दिनों से लैलूंगा पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर दो युवकों को खुले हथियार (तलवार) के साथ सार्वजनिक स्थान पर लोगों को डराते धमकाते पाए जाने पर सुरक्षा उपायों के साथ पकड़ा गया है।  21 अगस्त को लैलूंगा पुलिस द्वारा बाजारपारा बीच बस्ती में आरोपी कादिर अली पिता कपूर अली बाजारपारा लैलूंगा रायगढ़ को तलवार के साथ पकड़ा गया है। वहीं कल इंदिरा नगर बस्ती में आरोपी राहुल सारथी पिता पिंटू सारथी उम्र 23 साल इंदिरा नगर लैलूंगा को तलवार सहित हिरासत में…

Read More

विशेष अभियान के द्वारा एसएसपी सदानंद कुमार का बदमाशों को कड़ा संदेश, शांत रहें या रायगढ़ छोड़ें…..159 बदमाशों पर हुई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, कापू और लैलूंगा पुलिस ने हथियार सहित पकड़े गए आरोपियों पर लगाया आर्म्स एक्ट….!

चक्रधरनगर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज कनकतुरा मार्ग पर 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, सट्टा-पट्टी लिखने वालों और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वालों पर भी हुई कार्यवाही. एक ही दिन में 54 व्यक्तियों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही में 142 लीटर शराब जप्त. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेव के मार्गदर्शन पर कल सभी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया है। जिले में समय-समय…

Read More

लूटपाट की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही : लूट के 25,000/- रूपये के साथ चंद घंटों में आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया जेल..… !

गिरफ्तार आरोपी जूटमिल का है निगरानी बदमाश, दो दर्जन से अधिक मामलों में पुलिस ने की है कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए थाना प्रभारी को उनके बदमाशों पर तत्काल रूप से प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिये गये है। गत दिनों चक्रधरनगर पुलिस द्वारा लूटपाट के मामले में जूट मिल के आदतन गुंडा बदमाश विशाल ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वहीं कल थाना चक्रधरनगर…

Read More

न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस को मिली महत्वपूर्ण सफलता : हाईवे की खुदाई में कपड़े के साथ नर कंकाल बरामद, 5 साल बाद मिला सलमा सुल्तान का नर कंकाल, पुलिस को मिली बड़ी सफलता !

अपराध क्रमांक 482/23 धारा 302,201,34 भादवि चौकी मानिकपुर थाना कोतवाली जिला कोरबा (छ.ग.) समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कोरबा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि कोरबा-पश्चिम क्षेत्र में निवासरत न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना की 5 वर्ष पूर्व हुई हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस की टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक यू. उदय किरण के निर्देश पर दर्री सीएसपी आईपीएस रॉबिंसन गुड़िया (भा.पु.से.) व उनकी पूरी टीम मंगलवार को लापता न्यूज़ एंकर सलमा सुल्ताना के नर…

Read More

कोतवाली पुलिस के हाथ आया शातिर साइकिल चोर,  चोरी की 27 साइकिलें की गई बरामद…. सुभाष चौक के पास चोरी की साइकिल बेचने तलाश रहा था ग्राहक, धारा 413 आईपीसी के अंतर्गत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.  

आरोपी पहले भी साइकिल चोरी में जा चुका है जेल. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : वाहन चोरी में अंकुश लगाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के निर्देशन पर कोतवाली पुलिस पूर्व में मोटर सायकल चोरी और संपत्ति संबंधी अपराधों में चालान हुए आरोपियों पर मुखबीर लगाकर निगाह रखे हुए हैं। इसी क्रम में 20 अगस्त के दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुभाष चौक के पास एक व्यक्ति नई रेंजर साइकिल को सस्ते दाम पर बेचने कुछ लोगों…

Read More

दो साल के बच्चे को जान से मारने की नियत से जहरीली कीट नाशक दवाई पिलाने वाला आरोपी पिता गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से जहरीली कीटनाशक दवाई का डिब्बा बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

आरोपी द्वारा अपने ही पुत्र को जान से मारने की नियत से पिलाई गई थी जहरीली कीट नाशक दवाई बच्चे के बेहतर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर में किया गया है भर्ती आरोपी आरोपी महेन्द्र बंजारे उम्र 25 साल निवासी कपिस्दा थाना बम्हनीडीह के विरूद्ध धारा 328, 307 भादवि के अंतर्गत बम्हनीडीह पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पूर्व में आरोपी महेन्द्र बंजारे उम्र 25 साल…

Read More

अवैध शराब बिक्री करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर की गई जप्त, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर !

आरोपी – रामकुमार यादव उम्र 54 साल निवासी कण्डरा चौकी पंतोरा, अमृतलाल चौहान  उम्र 60 साल निवासी कण्डरा चौकी पंतोरा, बलराम यादव उम्र 70 साल कण्डरा चौकी पंतोरा के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत् थाना बलौदा/चौकी पंतोरा पुलिस ने की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा   जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22 अगस्त 23 को थाना बलौदा, चौकी पंतोरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बनाने एवं बेचने वालो की पतासाजी…

Read More