जप्त हुए 45 किलोग्राम गांजा का ’’फार्वड लिंक’’ एवं ’’बैकवर्ड लिंक’’ स्थापित कर आरोपियों को किया गया गिरफ्तार गांजा तस्करी का वित्तीय जॉच करते हुए आरोपियों के बैंक एकाउन्ट को होल्ड करवाया जा रहा है राष्ट्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो एवं राज्य स्तरीय विशेष टीम के सहयोग से कार्यवाही की गई, जिसकी विवेचना जारी है दुर्ग आईजी राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला की कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ 5 सितंबर को दोपहर 2.20 बजेे मुखबीर से सूचना मिली कि पिन्तू कुमार साहनी जो कि…
Read MoreTag: रायपुर
छत्तीसगढ़ में पहाड़ी कोरवाओं के लिए विकास का नया अध्याय : पीएम जनमन योजना से गांवों को मिलेगी सड़क कनेक्टिविटी
प्रथम चरण में 189.43 किमी की 51 सड़कों का निर्माण शुरू, द्वितीय चरण में केन्द्र सरकार को 40 नवीन सड़कों के निर्माण का भेजा गया प्रस्ताव समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत पहुंचविहीन पीवीटीजी बसाहटों को पक्की संपर्क सड़कों के जरिए मुख्य रास्तों से जोड़ा जा रहा है। पीएम जनमन के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से पक्की सड़कों का निर्माण कर विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूहों वाले बसाहटों के 100 या अधिक की आबादी वाली प्रत्येक बसाहट…
Read Moreमुख्य सचिव ने की विकास कार्यों की समीक्षा : राज्य के विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश, राजमार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के आदेश
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितंबर/ मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के विभिन्न जिलों के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, राजमार्ग और खनिज तथा दूरसंचार से संबंधित परियोजनाओं के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सड़कों के निर्माण कार्यों सहित अन्य परियोजनाओं के लिए संबंध में भू-अर्जन, मुआवजा वितरण, वृक्षों की कटाई और वृक्षारोपण सहित अन्य कार्यों को शीघ्र करने के निर्देश संबंधित जिलें के कलेक्टर को दिए। बैठक में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण परियोजना के अंतर्गत बिलासपुर-कोरबा और…
Read Moreछत्तीसगढ़ के किसानों के चेहरे खिले, 948 मिमी बारिश से खेती को मिला बल
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 06 सितम्बर/ राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 948.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 06 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1993.7 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 504.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है। राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पोषण अभियान को मिली नई गति : मुख्यमंत्री का आह्वान, आंगनबाड़ी केंद्रों में 1 से 30 सितंबर तक चलेगा पोषण माह
मुख्यमंत्री ने पोषण अभियान को दिया बढ़ावा, राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र होंगे शामिल समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 6 सितंबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण माह अभियान चलाया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पालकों व्यंजन प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के पौष्टिक आहार के संबंध में जानकारी दी जा रही है। प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में चलेगा अभियान गौरतलब है कि पोषण अभियान अंतर्गत “राष्ट्रीय…
Read Moreमहतारी वंदन योजना : माताओं की मुस्कान, बेटियों का उत्सव, सातवीं किस्त ने बदली महिलाओं की किस्मत, तीज मनाने का नया अंदाज
महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी तीजा की खुशी, महिलाएं जता रही है विष्णु भईया के स्नेह भरे तोहफे के लिए आभार समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 सितंबर/ छत्तीसगढ़ में गांव-गांव मनाए जा रहे तीजा त्यौहार की खुशी महतारी वंदन योजना ने बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पोला त्योहार के अवसर पर महतारी वंदन योजना की सातवीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में जमा की। इस योजना के तहत मिली सहायता राशि ने महिलाओं के लिए तीजा की तैयारियों को और भी खास बना दिया। बलौदाबाजार के ग्राम…
Read Moreनिवेश के लिए छत्तीसगढ़ सर्वश्रेष्ठ राज्य – उद्योग मंत्री श्री देवांगन
छत्तीसगढ़ के उद्योग मंत्री ने नई दिल्ली में ‘उद्योग समागम’ में की भागीदारी समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 सितंबर/ छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने आज नई दिल्ली में आयोजित ‘उद्योग समागम’ सम्मेलन में भाग लिया। यह कार्यक्रम केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें सभी राज्यों के उद्योग मंत्री और प्रतिनिधि सम्मिलित हुए। इस सम्मेलन में देश भर के उद्योगपतियों, उद्यमियों और निवेशकों ने भाग लिया, जिसमें व्यापार, उद्योग और आर्थिक विकास से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर विस्तार…
Read Moreपहाड़ी कोरवा ममता की जिंदगी में थी उलझनों की मोड़, कलेक्टर ने शिक्षा से दिया नाता जोड़ : घर जाकर एक शिक्षक की तरह पढ़ाया ऐसा पाठ कि अब विद्यार्थियों को पढ़ा रही किताब
कलेक्टर पी दयानंद की प्रेरणा ने बदल दी पहाड़ी कोरवा ममता की जिंदगी समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 05 सितम्बर / तब गांव आंछीमार के पहाड़ी कोरवा मंगल सिंह घर पर नहीं थे। उनकी बेटी ममता कोरवा शायद स्कूल जाने के लिए झटपट तैयार हो रही थी। अचानक से ममता तक खबर आई कि उनके घर के बाहर कोरबा के कलेक्टर आए हैं। वह अपनी जूती भी नहीं पहन पाई थी और सफेद मोजे पहने हुए स्कूल ड्रेस में भागती हुई बाहर आई। उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था कि पहाड़ी…
Read Moreसूखा मिटाया, जीवन बदला : मनरेगा की सौगात, एक डबरी ने बदली रामप्यारे के परिवार की किस्मत
वनवासी रामप्यारे के सूखे खेतों में हरियाली की वापसी : मनरेगा ने किया संभव, डबरी से मिली सिंचाई की सुविधा समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 05 सितंबर/ मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेंद्रगढ़ विकासखण्ड के ग्राम पंचायत पिपरिया की भौगोलिक स्थिति वनांचल जैसी है। लेकिन यहां किसानों को सिंचाई के लिए पानी की समस्या हमेशा बनी रहती है। वंचित वर्ग में आने वाले ऐसे ही एक आदिवासी परिवार के लिए खेती योग्य भूमि होने के बाद भी पानी का संसाधन ना होना एक बड़ी समस्या थी। ऐसे में मनरेगा के तहत बनी एक डबरी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य मुलाकात
समदर्शी न्यूज़ रायपुर, 5 सितम्बर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कल रात यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने प्रांताध्यक्ष शिशुपाल शोरी के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों के रायपुर में आयोजित होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए प्रतिनिधि मंडल को धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम में आने की सहमति दी। प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के…
Read More