शासन की योजनाओं का लाभ लेकर कम लागत में किसान कर रहे फसलों की अच्छी पैदावार, धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर किसान कमा रहे मुनाफा, राज्य शासन की योजनाओं से लाभान्वित हो रहे हैं किसान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुसार क्रियान्वित योजनाओं से छत्तीसगढ़ के किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहा है। शासन की योजनाओं का लाभ लेकर राज्य के किसान अब धान के अलावा अन्य फसलों की तरफ भी रुचि दिखा रहे है। किसान ग्रीष्मकालीन धान के साथ ही साथ अन्य फसलों जैसे कि गेहूं, अलसी, मसूर, मूंग की अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे है। छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग 70 फीसदी आबादी कृषि पर निर्भर है। राज्य का अधिकांश क्षेत्र वर्षा आधारित होने से मौसमी प्रतिकूलता, कृषि…

Read More

कोरबा स्टेशन में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन, शार्टकट विधि नहीं अपनाने तथा सर्तकता एवं सजगता के साथ कार्य करने की दी गई सलाह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में बेहतर सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य प्रणाली सुनिश्चित करने हेतु आज दिनांक 26 जुलाई 2023 को कोरबा स्टेशन में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री अनुराग कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मोहन लाल एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 100 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में दुर्घटनाओं के संभावित कारणों को…

Read More

सचिव श्रीमती आबिदी ने किया लाईवलीहुड कॉलेज का निरीक्षण

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कौशल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने आज बिल्हा विकासखण्ड के जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज निपनिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती आबिदी द्वारा कॉलेज में प्रशिक्षणरत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त हितग्राहियों से बातचीत की। उन्होंने प्रशिक्षण उपरांत प्राप्त होने वाले रोजगार एवं स्वरोजगार के संबंध में प्रशिक्षणार्थियों से चर्चा की। स्वरोजगार हेतु विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त होने वाले ऋण की जानकारी हितग्राहियों को देने हेतु महाविद्यालय में कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान राज्य कार्यालय से उपमुख्य कार्यपालन…

Read More

उपाध्यक्ष अभय नारायण राय ने किया पचरीघाट और शिवघाट बैराज का निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करने दिये निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय के नेतृत्व में प्राधिकरण के सदस्य श्री महेश दुबे, श्री नरेन्द्र बोलर एवं श्रीमती आशा पाण्डेय ने विभाग के अधिकारी एवं ठेकेदारों की उपस्थिति में अरपा नदी पर शहर के में बन रहे पचरीघाट बैराज एवं शिवघाट बैराज का निरीक्षण किया। पचरीघाट बैराज में 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण पाया गया। 20 गेट में 2 स्लैब की ढलाई बची हुई है और 3 गेट लगने बाकी है। गेट का निर्माण पूर्ण होकर रखा हुआ है। बरसात की…

Read More

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के कामकाज की संभागीय समीक्षा, विशेष पिछड़ी जनजाति की आजीविका मजबूत करने करें समन्वित प्रयास : वन अधिकार पत्र के वितरण में लाएं तेजी – मंत्री श्री मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री श्री मोहन मरकाम ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बिलासपुर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत, सामुदायिक अधिकार पत्र के साथ-साथ ऋण पुस्तिका के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की आजीविका मजबूत करने के लिए मनरेगा और अन्य योजनाओं से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने कहा।   मंत्री श्री मरकाम ने…

Read More

स्वीप कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, मतदान की थीम पर छात्रों ने बनाई आकर्षक राखी     

शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के छात्रों ने मतदान हेतु किया प्रेरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा बिलासपुर में श्रवण बाधित दिव्यांग छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदान की थीम पर आधारित आकर्षक राखी बनाकर तथा सांकेतिक भाषा में नारों से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के दृष्टि बाधित दिव्यांग छात्रों ने मतदान का महत्व विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों ने लिखा कि देश…

Read More

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आज कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा कारगिल युद्ध के शहीद जवानों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सपूतों ने अपना प्राण न्यौछावर कर दिया। उनका यह योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में एडीएम श्री कुरूवंशी ने पूर्व सैनिक…

Read More

संरक्षा के सजग प्रहरियों का महाप्रबंधक द.पू.म. रेलवे द्वारा संरक्षा सम्मान से किया गया सम्मानित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह की शुरुआत में आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 25 जुलाई’ 2023 को बिलासपुर, नागपुर एवं रायपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के 08 रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री…

Read More

रायगढ़ स्टेशन में पारिवारिक परामर्श संगोष्ठी का आयोजन, रनिंग स्टाफ को पारिवारिक संतुलन के साथ कार्य निष्पादन का दिया गया परामर्श

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में रनिंग स्टाफ के कार्यशैली एवं पारिवारिक तथा सामाजिक संतुलन को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से मंडल के रायगढ़  स्टेशन के रेलवे इंस्टिट्यूट सभागार में परिवारिक परामर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया | उक्त कार्यक्रम सहायक मंडल विद्युत अभियंता रायगढ़ श्री आर एस राम, सभी मुख्य लोको निरीक्षक रायगढ़, मुख्य क्रू नियंत्रक रायगढ़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी में रनिंग स्टाफ कर्मचारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने भाग लिया। इस पारिवारिक परामर्श कार्यक्रम में रनिंग स्टाफ…

Read More

यात्री सुविधा में निरंतर वृद्धि : उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा स्थायी रूप से कराई जा रही उपलब्ध

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं का निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच की अतिरिक्त सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | अतिरिक्त कोच की यह सुविधा गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस में उदयपुर से दिनांक 29 जुलाई 2023 से तथा 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस…

Read More