समदर्शी न्यूज़, जशपुर : भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस सहित दूसरे विपक्षी दलों की तरह अल्प संख्यकों का इस्तेमाल वोट बैंक की तरह करने मे विश्वास नहीं करती. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य अल्प संख्याको के शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन स्तर सुधार कर, उन्हें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाना है. ताकि, अल्प संख्यक वर्ग भी भारत को विश्व गुरु बनाने मे अपना योगदान दे सके. उक्त बातें भाजपा के अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सद्दाम हुसैन ने कही. वे, भाजपा के जिला कार्यालय राधाकान्त भवन और कुनकुरी मे…
Read MoreTag: बीजेपी
महिला शक्ति का सम्मान सिर्फ भाजपा ही कर सकती है : प्रिया सिंह जूदेव
चुनावी मैदान में भाजपा की महिला मोर्चा ने सम्हाला कमान समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महिलाओं का सम्मान और आर्थिक सशक्तीकरण सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। भाजपा जो कहती उसे करके दिखाती है। विधानसभा चुनाव के दौरान,प्रदेश की महिला शक्ति से महतारी वंदन की योजना का जो वायदा,भाजपा ने किया था,उसे चार माह की अल्प अवधी में ही पूरा कर दिखाया है। नगरपालिका की पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव ने उक्त बातें कही। वे दोकड़ा में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी। पूर्व उपाध्यक्ष प्रियवंदा सिंह जूदेव बीते…
Read Moreपत्थलगांव शहर मंडल में विधायक गोमती साय का सघन चुनावी जनसंपर्क, व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में हुई शामिल
समदर्शी न्यूज़, जशपुर/पत्थलगांव : विधानसभा पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने दिन मंगलवार को पत्थलगांव विधानसभा अंतर्गत भाजपा मंडल (शहर) पत्थलगांव के ग्राम डांगुडीह, ग्राम पालीडीह, ग्राम घिंचापानी, ग्राम बुढ़ाडांड, ग्राम डूडूंगजोर, हनुमान मंदिर बिलाईटाँगर, दर्रापारा, ग्राम कुमेकेला, ग्राम गोढ़ी में आयोजित नुक्कड़ सभा एवं पत्थलगांव (शहर) के श्री अग्रसेन भवन पत्थलगांव में आयोजित व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल में शामिल हुई। नुक्कड़ सभा मे विधायक गोमती साय ने कहा कि आज प्रदेश में विष्णूदेव साय सरकार का सुशासन और मोदी जी की गारंटी विधानसभा चुनाव के बाद से आपलोगों…
Read Moreपहली बार पंडरापाठ पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णुदेव : भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में सम्मिलित हो कर भारी भीड़ को करेंगे संबोधित.
समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री की जनसभा पंडरापाठ में आयोजित होगी। यहां कार्यक्रम को लेकर भाजपा के तरफ से सभी व्यापक तैयारियां पूर्ण की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बनने के बाद विष्णुदेव बुधवार को पहली बार पंडरापाठ पहुंच रहे हैं, मुख्यमंत्री यहां भाजपा द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में शामिल हो कर भारी भीड़ को संबोधित करेंगे। यहां मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से बुधवार की दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे और कार से देव संस्कृति ग्राउंड पहुंच आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।…
Read Moreजिस संविधान को लेकर राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आए बताएं कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर उसका कत्ल क्यों किया? : राहुल गांधी के दौरे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव का करारा प्रहार
देश में चुनी हुई सरकारों को लगातार बर्खास्त कर संविधान की आत्मा पर प्रहार करने वाले अब संविधान लेकर घूमने का नाटक का कर रहे है: किरण देव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के दौरे पर अपना बयान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि जिस कांग्रेस ने देश में आपातकाल लगाकर संविधान का कत्ल किया हो, चुनी हुई सरकारों को लगातार बर्खास्त किया हो ,वह संविधान को हाथ में लेकर घूमने का नाटक कर रहे हैं। राहुल गांधी अब एक ऐसे शख्स हो…
Read Moreखरसिया विधानसभा के ज़ोंबी मंडल के मीनगांव, नागोई, छीरपानी में आयोजित नुक्कड़ सभा में पत्थलगांव विधायक गोमती साय हुई शामिल
समदर्शी न्यूज़, पत्थलगांव : खरसिया विधानसभा के ज़ोंबी मंडल अंतर्गत मीनगांव, नागोई, छीरपानी में पत्थलगांव विधायक एवं पूर्व सांसद रायगढ़ लोकसभा गोमती साय ने सोमवार को धुंआधार चुनावी जनसंपर्क कर जनता से जुड़ कर विष्णूदेव साय सरकार के सुशासन और मोदी जी की गारंटी एवं आमलोगों के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को बताते हुए भाजपा सरकार के रीति नीति की जानकारी दी कि किस प्रकार से मोदी सरकार हर वर्ग के विकास लिए काम कर रही है और विधानसभा चुनाव के समय किए गए कई बड़ी घोषणाओं को पूरा…
Read Moreकांग्रेस द्वारा गृह मंत्री अमित शाह का वीडियो एडिट करने पर गुरु बाल दास, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू ने प्रेस वार्ता कर कहा – अपनी हार सामने देखकर बौखलाई कांग्रेस सफेद झूठ और ओछे हथकण्डों का सहारा ले रही, जनता हिसाब लेगी
भाजपा सांसद सोनी, धर्मगुरु बालदास साहेब व विधायक साहू ने केंद्रीय गृह मंत्री शाह का कूटरचित वीडियो वायरल करने पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला ‘कांग्रेस ने योजना बनाकर षड्यंत्रपूर्वक यह वीडियो तेलंगाना से प्रसारित किया ताकि यह पूरे देश में प्रसारित तो हो सके किन्तु तेलंगाना की राज्य सरकार का संरक्षण प्राप्त होने के कारण अपराधियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न हो सके’ कूटरचित वीडियो प्रसारित करने के मामले में तेलंगाना कांग्रेस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों, तेलंगाना कांग्रेस के उत्तरदायी नेताओं, उसके आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफोर्म ‘एक्स’ के संचालकों,…
Read Moreसरगुजा के बलरामपुर, कोरबा के करतला और मुंगेली के रोहरा में मुख्यमंत्री ने किया चुनाव प्रचार : अमित शाह के बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किये जाने पर बिफरे मुख्यमंत्री साय
मोदी जी के पिटारे में अभी देश के विकास के लिए बहुत कुछ समदर्शी न्यूज़, रायपुर/बलरामपुर/करतला/रोहरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का चुनावी अभियान जोर-शोर से जारी है। भरी गर्मी में मुख्यमंत्री रोजाना 3-3 जनसभाएं कर रहे हैं, भाजपा प्रत्याशियों के लिए मतदान की बात कर रहे हैं। सरगुजा के बलरामपुर, कोरबा के करतला और मुंगेली के रोहरा में आए जनकुम्भ के बीच कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस द्वारा गृह मंत्री अमित शाह की वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किये जाने पर श्री साय कांग्रेस पार्टी पर जम कर…
Read Moreप्रदेश की पूरी ग्यारह सीटें जीत रहे हैं हम, मुद्दाविहीन कांग्रेस भ्रम फैलाने में है व्यस्त, खो चुकी है जनता का विश्वास – विष्णु देव साय
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है, उस पार्टी में अभी बिखराव है। पिछले कुछ समय में हजारों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस को छोड़ कर भाजपा में प्रवेश किया है। उन्हे कैंडिडेट भी नही मिल पा रहे हैं। उसको अलग-अलग जगह कैंडिडेट बनाकर भेजना पड़ रहा है। मुद्दाविहीन है कांग्रेस और निश्चित ही इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को होगा। जनता का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। इस बार पूरी ग्यारह की ग्यारह सीट हम जीतने वाले हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक साक्षात्कार…
Read Moreखुद फोन लगाकर मुख्यमंत्री कर रहे जनता से सीधी बात, ले रहे हैं फीड बैक : जनता करती है सवाल, मुख्यमंत्री देते हैं जवाब
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इन दिनों चुनावी सभाओं और बैठकों में व्यस्त हैं, पर इसके बीच वो समय निकालकर जनता से सीधे बात भी कर रहे हैं। लगभग हर दिन वो मोबाइल से खुद फोन लगाते हैं और सामने वाले को अपना परिचय देकर हाल-चाल पूछते हैं। खासकर महिला समूहों से बात करते समय वो महतारी वंदन योजना के पैसे मिलने का फीडबैक जरूर लेते हैं। जिनके पास फोन जाता है, वो इतने सरल-सहज मुख्यमंत्री की बात सुनकर खुद भी सहज हो जाता है और अपने मन…
Read More