भाजपा ने कहा : ‘भरोसे का सम्मेलन’ की सियासी ड्रामेबाजी करने में मशगूल मुख्यमंत्री खुद आज पार्टी नेतृत्व का भरोसा खो चुके हैं ‘बैज ने चुनाव का चेहरा ‘हाथ का पंजा’ ही होगा कहकर माना ‘भूपेश है तो भरोसा है’ के राजनीतिक जुमले का कोई अस्तित्व नहीं रहा’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि भ्रष्टाचार, वादाखिलाफी, हर वर्ग के साथ छलावे और धोखाधड़ी ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विश्वसनीयता को इस कदर दाँव पर लगा दिया है कि अब कांग्रेस नेतृत्व भी मुख्यमंत्री भूपेश…
Read MoreTag: बीजेपी
‘सरोज पांडेय पर बघेल की टिप्पणी दिमागी दीवालिएपन और दरिद्र सोच का परिचायक’ : भाजपा नेत्रियों का मुख्यमंत्री पर गहरा आक्रोश व्यक्त हुआ, कहा- डॉ. पांडेय पर अपमानजनक व्यक्तिगत टिपण्णी करके प्रदेश की सारी महिलाओं को अपमानित किया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेंडी, प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सरला कोसरिया, सांसद गोमती साय, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य ओजस्वी मंडावी, पूर्व मंत्री रमशिला साहू, खुज्जी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी गीता साहू ने भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद डॉ. सरोज पांडेय के विरुद्ध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी को उनके दिमागी दीवालिएपन और दरिद्र सोच का परिचायक बताया है। भाजपा नेत्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल सत्तावादी अहंकार…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 59 लाख परिवारों को मोदी जी ने दिया राखी का तोहफा – अरुण साव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने मोदी सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये की कटौती किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि राखी और ओणम के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम घटाकर हमारी बहनों बेटियों माताओं को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इससे देश के 33 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ता परिवारों को फायदा मिलेगा। श्री साव ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने 75 लाख नए उज्ज्वला कनेक्शन बांटने का फैसला भी…
Read Moreमोदी जी ने निभाया राष्ट्रभ्राता का धर्म – सरोज पांडेय : छत्तीसगढ़ की बहनें मोदी जी को भेजेंगी राखी- लता उसेंडी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय ने देश के सभी रसोई गैस उपभोक्ताओं को 200 रुपये प्रति सिलेंडर की राहत देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि देश की बहनों के सबसे बड़े त्यौहार रक्षाबंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रसोई गैस के दाम में भारी कटौती करके राष्ट्रीय भ्राता धर्म का निर्वाह किया है। उन्होंने देश की महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही उन्हें सशक्त बनाने के प्रयास किए हैं। मोदी जी ने देश भर में हर…
Read Moreउपमुख्यमंत्री का बयान कांग्रेस में मचे घमासान का परिचायक, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष साय ने कहा : सिंहदेव की चेतावनी मुख्यमंत्री बघेल से उनके रिश्तों की खटास को जाहिर कर रही
सरगुजा में कांग्रेस की सीटें घटने की बात कहकर सिंहदेव ने कांग्रेस की तयशुदा हार पर मुहर लगा दी : साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें उपमुख्यमंत्री सिंहदेव ने सरगुजा संभाग के अपने दौरे में पार्टी के भीतर अपने ही विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा है कि राजा साहब और रानी माता के खिलाफ किसी भी तरह की टिप्पणी और उन पर जान को खतरे के लगाए गए…
Read Moreरक्षाबंधन के पूर्व घरेलू एलपीजी सिलेंडर में 200 रुपए की राहत बहनों के लिए सौगात : डॉ रमन सिंह
सभी उपभोगताओं के लिए एलपीजी सिलेंडरों के दाम कम करने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का बहुत धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आज रक्षाबंधन के त्योहार से पहले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की सभी बहनों को उपहार दिया है। घरेलू उपयोग वाले एलपीजी सिलेंडर को 200 रूपये सस्ता करके श्री मोदी जी ने देश की बहनों को बड़ी राहत दी है। सभी एलपीजी उपभोक्ताओं (कुल 33 करोड़) के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कमी की गई। यानी अब एक सिलेंडर…
Read Moreभाजपा ने सवाल दागा : भूपेश सरकार आरक्षण के नाम पर राजनीति क्यों कर रही है?
प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कहा : आरक्षण के मसले को उलझाए रखने की नीयत से प्रदेश सरकार आरक्षण के मसौदे के साथ क्वांटीफायबल डाटा प्रस्तुत नहीं कर रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने आरक्षण के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को लेकर हर वर्ग को दुविधा में डाल रखा है। श्री गुप्ता ने कहा कि भाजपा संविधान की भावनाओं के अनुरूप हर वर्ग को पर्याप्त आरक्षण की हिमायती है और…
Read Moreकांग्रेस और प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ में चुनाव को हिंसा की दिशा में ले जाने का षड्यंत्र रच रही : भाजपा
भाजपा सांसद सोनी ने कहा : यह नितांत समझ से परे है कि एनएसयूआई के लोग आखिर विरोध किस बात का कर रहे थे? सांसद सोनी ने आगाह किया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ जैसे शांत प्रदेश को प. बंगाल बनाने का प्रयास न करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुनील सोनी ने कहा है कि सोमवार को जो व्यवहार कांग्रेस के गुंडों ने उनके (श्री सोनी के) कार्यक्रम में किया, यह भविष्य की झलक है कि कांग्रेस और उसकी प्रदेश सरकार अब शांत छत्तीसगढ़ में…
Read Moreकुनकुरी विधानसभा में भाजपा का विधायक प्रवास कार्यक्रम : कटोरिया विधानसभा की विधायक ने विधानसभा कुनकुरी में किया सप्ताह भर का प्रवास, कुनकुरी विधायक पर तानाशाही का लगाया आरोप….पढ़े पूरी खबर…..देखे वीडियो…..
पांच मण्डलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, सहयोगी संगठनों से बैठक कर ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विगत सप्ताह भर से भाजपा के चल रहे विधायक प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत बिहार के जिला बांका की कटोरिया विधानसभा से कुनकुरी विधानसभा में प्रवास के लिये पहूंची विधायक निक्की हेम्ब्रम ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि चार राज्यों से छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक विधायक आये हुए है, जिनका प्रयास है संगठन के लोगों के विचारो को जानना, स्थानीय समस्याओं को समझना, स्थानीय मुद्दो को जानना एवं संगठप किस…
Read Moreडेंगू से राजधानी में हाहाकार, रायपुर में हजारों की संख्या में डेंगू मरीज, डेंगू से मौत का आंकड़ा रोज बढ़ रहा है अनेक युवाओं की मौत – बृजमोहन अग्रवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश में डेंगू के बढ़ते भयावह स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके रोकथाम में नाकामी के लिए भूपेश सरकार को आड़े हाथ लिया है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि शहर में चारों ओर नालिया बजबजा रही है। गंदगी का आलम यह है कि नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है। नालियों से, गंदगी से पैदा हो रहे मच्छर एवं लार्वा के समाप्त करने के लिए सरकार के पास कोई भी कारगर…
Read More