अपने कार्यों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पत्थलगांव कलस्टर कोर्डिनेटर का तीन माह का अवैतनिक मनोरा ब्लॉक कोर्डिनेटर को नोटिस जारी करने के निर्देश प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा के कार्य, आधार सिंडिंग के कार्यो में प्रगति लाने के निर्देश कलेक्टर ने जनपद सीईओ और तकनीकी सहायकों की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 17 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत के सीईओ की बैठक लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छत भारत मिशन के तहत् शौचालय निर्माण, मनरेगा के कार्य, पीएम जनमन योजना सहित अन्य…
Read MoreTag: जशपुर
कलेक्टर के निर्देशन में जशपुर में सुशासन दिवस का आयोजन: महिला समूहों के माध्यम से सामुदायिक विकास और सकारात्मक बदलाव का प्रयास
जशपुर, 17 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालिका अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में सुशासन का संकल्प चक्र का आयोजन कर ज़िले के 32 जगहों में सुशासन दिवस मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस कुनकुरी विकासखंड के नारायणपुर में संकल्प कलस्टर संगठन कर सुशासन दिवस मनाया गया। सुशासन का संकल्प चक्र में महिला समूह के माध्यम से विभिन्न गतिविधि आयोजित की गई हैं। साथ ही इस दौरान महिलाओं को बताया गया कि सामुदायिक स्वच्छता व पौधारोपण अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर,…
Read Moreपोती की लौटी मुस्कान, नानी की नम आँखें आभार से भरी : चिरायु योजना ने दूर किया दिल का दर्द, मुफ़्त इलाज से मिली राहत….. पढ़ें कुनकुरी की नन्ही अंशिका की कहानी…
तीन साल की अंशिका के गंभीर दिल की बीमारी का चेन्नई में हुआ सफल ऑपरेशन, परिवार ने मुख्यमंत्री और शासन को जताया आभार जशपुर, 17 दिसम्बर 2024/ विकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम बेहराटोली के निवासी कृतिबाई और धनेश्वर यादव बहुत खुश थे जब तृतीय संतान के रूप में एक बालिका का उनके यहां जन्म हुआ। सभी तरफ खुशियां ही खुशियां थी। पर जल्द ही उनकी खुशियों पर ग्रहण लग गया। नन्ही अंशिका हमेशा बीमार रहने लगे गयी परिवार वालों को कुछ समझ नहीं आ रहा था वे क्या करें। ऐसे में…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर श्री व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं
जशपुर, 16 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनदर्शन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। जिले के ग्रामीणजन और नागरिकों ने जनदर्शन में अपनी समस्याओं को सीधे कलेक्टर के समक्ष रखा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। आज जनदर्शन में कुल 65 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जनदर्शन में आर्थिक सहायता, मजदूरी भुगतान, पीएम आवास निर्माण, मुआवजा, नामांतरण, सीमांकन, भूमि-विवाद, भू-अभिलेख सुधार, शासकीय भूमि पर अतिक्रमण सहित अन्य आवेदन शामिल हैं।
Read Moreजशपुर : 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना होगा अनिवार्य
जिले के वाहनों में एच.एस.आर.पी. लगवाने हेतु मेसर्स रोममेर्टा सेफ्टी सिस्टम्स लिमिटेड को किया गया है अधिकृत जशपुर 16 दिसम्बर 2024/ सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशानुसार छत्तीगसढ़ राज्य में 01 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत समस्त श्रेणी के मोटर वाहनों पर वाहन स्वामी द्वारा 120 दिवस के भीतर एच.एस.आ.पी. (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) लगवाया जाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में परिवहन विभाग द्वारा दो वेंटर को निर्धारित दर पर एच.एस.आर.पी. लगाने के लिए अधिकृत किया गया है। इनमें मेसर्स रीयल मेजॉन इंडिया लिमिटेड एवं रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्टम्स लिमिडेट शामिल…
Read Moreएक साल बेमिसालः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल से जशपुर जिले में गांव कस्बों को मुख्य सड़क से जोड़ने बिछ रहा है सड़कों का जाल
जशपुर 16 दिसंबर 2024/ अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ. केनेडी ने कहा था अमेरिकी सड़के इसलिए अच्छी नहीं हैं क्योंकि अमेरिका अमीर है, बल्कि इसलिए कि अमेरिका अमीर है क्योंकि अमेरिकी सड़कें अच्छी है, किसी भी देश के विकास में चार चीजें महत्वपर्ण होती है पानी, बिजली, संचार और सड़क। श्री विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री बनते ही लोगों की सहूलियतों को ध्यान में रखकर गांवों को शहरों और मुख्यमार्गों से जोड़ने के लिए सड़क, पुल-पुलियों के निर्माण की लगातार स्वीकृति मिल रही है। इसका मुख्य उद्देश्य किसानों, छात्रों, व्यापारियों…
Read Moreजशपुर : ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आरक्षण के लिये कार्यवाही संबंधित जनपद पंचायत मुख्यालय में 17 दिसम्बर को
जशपुर, 16 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993, छत्तीसगढ़ पंचायत उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में, एतद् द्वारा सर्व साधारण की जानकारी के लिए सूचित किया जा रहा है कि जिले के ग्राम पंचायत के सरपंच व पंच पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन व आरक्षण के लिये नियमानुसार कार्यवाही 17 दिसंबर 2024 को संबंधिम जनपद पंचायत मुख्यालय में प्रातः 11 बजे से जशपुर कलेक्टर द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त वर्णित कार्यवाही…
Read Moreजशपुर : जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये कार्यवाही 17 दिसम्बर को
जशपुर, 16 दिसंबर 2024/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 छत्तीसगढ़ पंचायत उप सरपंच, अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष निर्वाचन नियम 1995 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के अनुषांगिक प्रावधानों के तारतम्य में, एतद् द्वारा सर्व साधारण की जानकारी के लिए सूचित किया जा रहा है कि जिले के जिला पंचायत के सदस्य, जनपद पंचायत के अध्यक्ष, सदस्य पदों के प्रवर्गवार एवं महिलाओं के प्रवर्गवार स्थानों के आबंटन, आरक्षण के लिये नियमानुसार कार्यवाही 17 दिसंबर 2024 को जिला पंचायत जशपुर के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से जशपुर कलेक्टर श्री रोहित व्यास…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिले के सभी एसडीएम को शिविर लगाकर जन्म-प्रमाण पत्र जारी करने के दिए निर्देश, पालकों को बिचौलिए और दलालों से सावधान रहने के लिए कहा
एसडीएम को जन्म प्रमाण बनवाने के लिए अवैध वसूली करने वाले व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश विद्यार्थियों के अपार आई.डी. बनाने के लिए जन्म प्रमाण-पत्र की पड़ रही आवश्यकता जशपुर, 16 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपार आई.डी. बनाने हेतु कई प्रकरणों में जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता को देखते हुए जन्म प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन कर यथाशीघ्र जन्म प्रमाणपत्र जारी करने के निर्देश समस्त अनुविभागीय अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि जन्म प्रमाण बनवाने के लिए शासन द्वारा निर्धारित शुल्क के…
Read Moreजशपुर : 18 दिसम्बर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित
जशपुर, 16 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 18 दिसम्बर 2024 को ‘गुरू घासीदास जयंती‘ के अवसर पर ‘शुष्क दिवस‘ घोषित किया गया है। इसके तहत ‘गुरू घासीदास जयंती‘ के अवसर पर जिले के अंतर्गत समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों तथा संलग्न अहातों को 17 दिसम्बर की रात्रि 10 बजे से 19 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे तक पूर्णतः बंद रखने एवं इसका कड़ाई से अनुपालन कराने हेतु निर्देशित किया गया है।
Read More