परीक्षा प्रारंभ समय से 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में होना होगा उपस्थित जशपुर, 31 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा उच्च शिक्षा संचालनालय अंतर्गत प्रयोगशाला परिचारक के पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (एचसीआईव्ही25) का आयोजन 03 अगस्त 2025 को 11.00 बजे से 1.15 बजे तक किया जाएगा। इस हेतु अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध लिंक पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं | इन पदों हेतु जिले के 07 परीक्षा केंद्रों में 3027 परीक्षार्थी इस परीक्षा में भाग लेंगे। परीक्षा हेतु व्यापम द्वारा…
Read MoreTag: #ChhattisgarhNews
पुलिस की गिरफ्त में गांजा गैंग : उड़ीसा से छत्तीसगढ़ तक फैले नशे के जाल का खुलासा, एक्सप्रेस ट्रेन से गांजा तस्करी, पुलिस ने 17 किलो गांजा के साथ गिरोह के मास्टरमाइंड दो मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में.
प्रकरण में END to END विवेचना करते हुए उड़ीसा से अवैध मादक पदार्थ गांजा की सप्लाई करने वाले आरोपियों को किया गया गिरफ्तार प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार कर ₹1,76,800 मूल्य का 17.280 किलोग्राम गांजा किया गया था जप्त, साथ ही आरोपी से एक नग मोबाइल भी किया गया था जप्त. थाना भाटापारा शहर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 338/2025 धारा 20B NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर लिया गया विवेचना में. बलौदाबाजार-भाटापारा. 31 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के भाटापारा में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस…
Read Moreफाइलों से बाहर निकला प्रशासन! जनता के बीच जाकर समस्याएं सुलझा रहे कलेक्टर रोहित व्यास, जशपुर में मिली नई पहचान, प्रशासनिक कार्यशैली में आया सकारात्मक बदलाव
जशपुर, 31 जुलाई 2025/ जिले में कलेक्टर रोहित व्यास की कार्यशैली इन दिनों आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। उनके नेतृत्व में जिले का प्रशासन अब फाइलों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आम जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुनने और समाधान देने में जुटा हुआ है। कलेक्टर व्यास लगातार विभिन्न विकासखंडों का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने पत्थलगांव में विधायक श्रीमती गोमती साय के साथ भ्रमण कर क्षेत्रीय जनता से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम निर्माण, हाइटेक बस…
Read Moreबिलासपुर में खुले आम चाकू लहराकर फैला रहा था खौफ, शनिचरी बाजार में दहशत का माहौल, चाकू लहराता युवक हुआ गिरफ्तार, लोगों में राहत.
जप्त हथियार – 01 नग लोहे का धारदार चाकू. नाम आरोपी – मंथन दुबे पिता धर्मेन्द्र दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी खमतराई निखील आश्रम आवास ब्लाक-ई मकान नं. – 24 थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर छ.ग. थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.) में आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक – 378/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही. बिलासपुर. 30 जुलाई 2025 : बिलासपुर के शनिचरी बाजार स्थित वाल्मीकि चौक पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने धारदार चाकू लहराकर आने-जाने वाले लोगों को…
Read Moreबिलासपुर में सट्टा गिरोह का पर्दाफाश : पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा, सट्टा अड्डे पर छापा, तिफरा निवासी शैलेश कश्यप गिरफ्तार, कई नाम और भी रडार पर.
सट्टोरिया के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस की कार्रवाई में सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी. बिलासपुर. 30 जुलाई 2025 : बिलासपुर जिले में सट्टा गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में सिविल लाइन थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंगेली नाका चौक क्षेत्र में दबिश के दौरान पुलिस ने शैलेश कुमार कश्यप को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के पास से सट्टा-पट्टी और नगद राशि जब्त की गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी कई अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर…
Read Moreगौ तस्करी गैंग का पर्दाफाश : रात के अंधेरे में हो रही थी शर्मनाक गौ तस्करी, पुलिस ने मचाया हड़कंप, पुलिस की दबिश में सात गौवंश बरामद, जंगल का लाभ उठा कर आरोपी फरार.
तस्करों के चंगुल से जशपुर पुलिस ने फिर 07 नग गौ वंशों को छुड़ाया, मामला थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत का, गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद जारी आरोपी तस्करों के विरुद्ध थाना लोदाम में छ.ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,6,10 के तहत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 30 जुलाई 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गौ तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना लोदाम क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए सात गौवंशों…
Read Moreसूरजपुर पुलिस की पहल से चमक उठे मवेशियों के गले : रात में अंधेरे में दिखेंगे चमकते गले, सूरजपुर पुलिस ने मवेशियों को पहनाए रेडियम कॉलर, सड़क पर मौत बनकर बैठते मवेशी अब नहीं बनेंगे खतरा, रोकेंगे हादसे.
रेडियम कॉलर रोकेगा सड़क हादसे, यातायात पुलिस ने मवेशियों के गले में पहनाया सुरक्षा पट्टा रेडियम कॉलर. सूरजपुर. 29 जुलाई 2025 : रात के अंधेरे में सड़क किनारे या बीचोंबीच बैठे मवेशी अक्सर जानलेवा हादसों की वजह बनते हैं। इसी गंभीर समस्या को ध्यान में रखते हुए सूरजपुर पुलिस ने रेडियम कॉलर सुरक्षा अभियान की शुरुआत की है। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के निर्देश पर यातायात पुलिस ने 21 से 27 जुलाई के बीच 150 गौवंशों के गले में रेडियम युक्त कॉलर पट्टी पहनाई है, ताकि वाहन…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनपद पंचायत सीईओ की बैठक में विकास योजनाओं पर दी सख्त हिदायत, प्राथमिकता में धरती आबा और जनमन योजना
जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने जनपद पंचायत सीईओं की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 29 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टेरोट समाकक्ष में जनपद पंचायत सीईओं एवं एनआरएलएम के अधिकारियों की बैठक लेकर विभाग द्वारा संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत संचालित विकास कार्यों को प्रमुखता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने…
Read Moreरंजिश में बहा खून : अश्लील हरकत की डांट का लिया खौफनाक बदला, महिला की कुल्हाड़ी से की निर्मम हत्या, हथियार और कपड़े से खुला राज, धौराडांड में महिला की हत्या के बाद आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
ग्राम धौराडांड में हुई महिला की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, लैलूंगा पुलिस द्वारा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया. आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 199/2025 धारा 103(1) भा.दं.सं. (BNS) के तहत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 29 जुलाई 2025 : रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धौराडांड नवागांव में एक महिला की निर्मम हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी लुकेश्वर यादव को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की पृष्ठभूमि में पुरानी रंजिश और अश्लील हरकत का विरोध सामने आया है। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार व खून…
Read Moreफोर्टिफाइड चावल के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, अरूण ट्रेडर्स के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का आदेश
अम्बिकापुर 29 जुलाई 2025: खरसिया चौक स्थित अरूण ट्रेडर्स में फोर्टिफाइड चावल के अवैध भंडारण के मामले में कलेक्टर न्यायालय, सरगुजा द्वारा कड़ी कार्यवाही की गई है। न्यायालय ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत दुकान संचालक अरूण कुमार अग्रवाल के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जुलाई 2025 को अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), अम्बिकापुर के निर्देशानुसार खाद्य विभाग की टीम ने अरूण ट्रेडर्स के प्रतिष्ठान का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान के सामने खड़े ट्रक क्रमांक CG15…
Read More