डिप्टी सीएम अरुण साव का कांग्रेस पर तंज, कहा- परिवारवादी पार्टी क्या समीक्षा करेगी, पांच सालों के भ्रष्टाचार और अत्याचार के चलते कांग्रेस की हुई हार

बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग, मुद्दे से भटकाने के लिए कर रहे कांग्रेसी: डिप्टी सीएम साव समदर्शी न्यूज़, रायपुर : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर आवास में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस नेता आपस में लड़ रहे हैं। एक दूसरे को हार के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। हार पर भड़ास निकाल रहे है। कांग्रेस में सिर फुटौव्वल की नौबत आ गई है। अब देखना है कि, लोकसभा हार का ठीकरा किस पर फूटने…

Read More

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता है, कांग्रेस का मकसद चर्चा नहीं हंगामा करना है – बृजमोहन अग्रवाल

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर नीट सहित सभी विषय पर चर्चा की जा सकती थी समदर्शी न्यूज़, रायपुर : शुक्रवार को लोकसभा में कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों की ‘नीट’ परीक्षा में कथित अनियमितता पर चर्चा कराने की मांग को लेकर हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही सोमवार 1 जुलाई सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। जिसपर रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी। श्री अग्रवाल ने कहा कि, आज के दिन राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव…

Read More

विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस ने निकाय चुनाव से पहले हार मानी – संजय श्रीवास्तव

कांग्रेस पार्टी हमेशा हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ती है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि महापौर एजाज ढेबर को अभी से  निकाय चुनाव में हार का डर सताने लगा है। महापौर एजाज ढेबर की कुर्सी जाती हुई दिखाई दे रही है इसलिए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है  उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ती है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार नहीं बनती है वहां पर ईवीएम हैक हो जाती…

Read More

कांग्रेस पार्टी में कोई भी नेता हार की जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं – शिवरतन शर्मा

कहने को तो दीपक बैज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं लेकिन कांग्रेस में उनकी चलती नहीं है समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कांग्रेस की करारी हार को लेकर कल होने वाली समीक्षा बैठक पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी अंदरुनी अंतर्कलह से अभी तक उबर नहीं पाई है। विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को उनके किए भ्रष्टाचार घोटाले के कारण छत्तीसगढ़ से बाहर उखाड़ फेंका है। श्री…

Read More

विवादित अंकल सैम पित्रोदा को फिर से  पद देने वाली कांग्रेस का देशविरोधी चेहरा उजागर : केदार कश्यप

पुरखो की संपति में 55 प्रतिशत टैक्स लगाने की सलाह देने वाले,भारत के लोगो पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को कांग्रेस ने फिर से पद क्यों दिया:केदार कश्यप समदर्शी न्यूज़, रायपुर : छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने सेम पित्रोदा को इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पर पुनः बहाल किए जाने पर तीखा हमला बोला है। श्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस के इस फैसले से कांग्रेस का राजनीतिक चरित्र बेनकाब हो गया है। प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स…

Read More

ताकझाँक करने के राजनीतिक मनोरोग ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को रसातल में पहुँचा दिया है – संजय श्रीवास्तव

श्रीवास्तव ने कहा – प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल की सुगबुगाहाट का शोर सुनाई दे रहा है, कहीं बैज खुद दूध से निकाल फेंकी गई मक्खी न बन जाएँ समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि कांग्रेस के नेता विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में हुई करारी हार पर आत्मचिंतन करने और अपने आंगन के गड्ढों की मरम्मत करने के बजाय आज भी दूसरों के आंगन में ताकझाँक करने करने की आदत से बाज नहीं आ रहे हैं। रायपुर दक्षिण विस…

Read More

आपातकाल में हमने कांग्रेस से लड़कर दूसरी आजादी पाई : आज संविधान बचाने की दुहाई देने वालों ने ही संविधान की हत्या की थी – विष्णु देव साय

समदर्शी न्यूज़, रायपुर/दिल्ली : कांग्रेसी आज घूम-घूम कर संविधान बचाने की दुहाई दे रहे हैं, संविधान खत्म हो जाएगा कहकर दुष्प्रचार फैला रहे हैं। ये वही कांग्रेस है, जिसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के तानाशाही नेतृत्व में देश में आपातकाल लगाया था, लोकतंत्र की हत्या की थी। भारतीयों की आवाज को दबाने का काम किया था। तथ्य यह है कि फिरंगियों-अंग्रेजों से गांधी-सुभाष के नेतृत्व में लड़कर हमें जो आजादी मिली थी, वह 1975 में हमने खो दी थी। भारत में आज जो आजादी है, वह जेपी-लोहिया-अटल-आडवाणी जी जैसे महापुरुषों…

Read More

भाजपा 25 को मनाएगी प्रत्येक जिलों में ‘आपातकाल का काला दिवस’ : रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे शिरकत

समदर्शी न्यूज़, रायपुर : आपातकाल का काला दिवस’ आयोजन समिति के प्रांत संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश भाजपा सभी जिलों केंद्रों में 25 जून को आपातकाल का काला दिवस का आयोजन करेगी। कांग्रेस की सत्ता की लालसा के चलते तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा जिस प्रकार न्यायालय आदेश के बाद भी प्रधानमंत्री की कुर्सी न छोड़ देश को 1975 से 1977 तक 21 माह की अवधि में आपातकाल लगा संविधान की हत्या कर विपक्ष एवं मीडिया को कुचलकर लोकतंत्र…

Read More

आरोपियों से संबंधित लोग भूपेश बघेल के पास क्यों जा रहे है क्या वो हिंसा का नेतृत्व कर रहे थे : रंजना साहू

बलोदाबाजार में अब तक हुई हिंसा से कांग्रेस का पेट नही भरा,वो और आग भड़काना चाहते है:रंजना साहू पूर्व मुख्यमंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस से लग रहा है दाल में कुछ काला नही पूरी दाल काली है:रंजना साहू समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व विधायक,बलौदा बाजार घटना की जांच समिति की सदस्य रंजना साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बलौदाबाजार हिंसा को लेकर पत्रकार वार्ता में किए गए अनर्गल प्रलाप पर पलटवार करते हुए कहा है कि बलौदाबाजार में जितनी हिंसा हुई, उससे भूपेश…

Read More

देश के विकास के लिए निरंतर काम कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी : तोखन साहू

बिलासपुर सांसद तोखन साहू का केंद्रीय राज्य मंत्री बनना छत्तीसगढ़ के सभी वर्गों और प्रदेश की जनता के लिए गर्व का विषय है : कौशिक समदर्शी न्यूज़, रायपुर : बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक के नेतृत्त्व में बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के बिल्हा नगर पंचायत में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री साहू ने…

Read More