थाना – सरकंडा, जिला – बिलासपुर में अपराध क्रमांक -1432/23 धारा-25,27आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक -1433/23 धारा-25,27 आर्म्स एक्ट, अपराध क्रमांक -1434/23 धारा-25,27 आर्म्स एक्ट किया गया पंजीबद्ध. आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई नाम आरोपी – 1- कौशल कुमार यादव उर्फ सोनू पिता दुसरू राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी सीमेंट गोदाम के पास मोपका सरकंडा, 2- अनिल साहू पिता दिलीप साहू उम्र 21 वर्ष पता तीन पुलिया पारा खमतराई सरकंडा, 3- मनोहर साहू पिता रिखी राम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी इमलीभाटा सरकंडा. समदर्शी न्यूज़…
Read MoreTag: बिलासपुर
क्या होता है व्हीव्हीपेट मशीन का फुल फार्म, कलेक्टर ने प्रशिक्षण में पूछे कई रोचक सवाल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने मतदान दलों के प्रशिक्षण के दूसरे दिन आज बिल्हा विकासखण्ड के बोदरी में आयोजित ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान दल के अधिकारियों को इव्हीएम मशीन के उपयोग के व्यावहारिक प्रशिक्षण पर ज्यादा जोर दिया। उन्होंने मतदान दलों से कहा कि इव्हीएम मशीन के उपयोग को लेकर इतना सिद्धहस्त हो जाएं कि वास्तविक मतदान के दौरान कोई दिक्कत न आए। कलेक्टर ने प्रशिक्षार्थियों को व्हीव्हीपैट मशीन का फुल फार्म बताने को कहा। अधिकतर लोगों को सही जवाब बताने में…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : निर्वाचन के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करें – कलेक्टर
सीविजिल, एफएसटी एवं एमसीएमसी की टीम ड्यूटी पर रहे तैनात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजीव कुमार झा ने आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में विधानसभा निर्वाचन के संबंध में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठापूर्वक करेंगे। कलेक्टर ने कहा कि सीविजिल, एफएसटी, व्हीव्हीटी एवं एमसीएमसी की टीम ड्यूटी पर तैनात रहे। उन्होंने मतदान दल, व्यय लेखा दल, नाम निर्देशन, मतदान सामग्री वितरण, मतदान दलों की वापसी, रूट चार्ट,…
Read Moreकलेक्टर संजीव झा ने ली राजनैतिक दलों की बैठक : आदर्श आचरण संहिता एवं चुनाव संबंधी नियम-कायदों से कराया गया अवगत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव झा ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम, आदर्श आचरण संहिता सहित चुनाव संबंधी अन्य नियम-कायदों से अवगत कराकर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सद्भावपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में पूर्व की तरह सहयोग करने का आग्रह किया। सभी दलों ने आचरण संहिता का पालन करते हुए चुनाव मैदान में उतरने एवं जिला प्रशासन को सहयोग करने का…
Read Moreजैतहरी व चंदिया रोड रेलवे स्टेशन पर 6 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों के ठहराव का लोकार्पण सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह द्वारा किया गया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा निरंतर यात्री सुविधाओं का क्रमिक विकास एवं उपलब्ध सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है । इसी संदर्भ में आज दिनांक 08 अक्टूबर 2023 से 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस,18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस ,18257/18258 बिलासपुर-चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस का जैतहरी स्टेशन में, 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस,18247/18248 बिलासपुर-रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस एवं 11751/11752 रीवा-चिरमिरी-रीवा एक्सप्रेस का चंदिया रोड स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई गई है । इस सुविधा का लोकार्पण जैतहरी स्टेशन से आज दिनांक 08 मार्च 2023 को माननीया सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह के कर कमलों द्वारा किया…
Read Moreनगर की तीन विभूतियों को मिली विद्यावाचस्पति उपाधि : दो दिवसीय अधिवेशन में किया जाएगा सम्मानित !
डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग बिलासपुर के मुख्य आतिथ्य में होगा कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : भावे विद्यापीठ गोपाल गंज पटना का दो दिवसीय अधिवेशन 7 एवं 8 अक्टूबर को जीवन दीप महाविद्यालय बड़ा लालपुर, चांदमारी वाराणसी के भव्य सभागार में होने जा रहा है। इसमें बिलासपुर की तीन विभूतियों को विद्यावाचस्पति की उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इसमें विद्यापीठ के कुलाधिपति, कुलपति डॉ.शिव नारायण सिंह, समकुलपति डॉ. जे.बी.पांडेय, डॉ.दयाल यति कुलसचिव की गरिमामय उपस्थिति में राष्ट्रीय विचार-विमर्श-हिंदी की दशा और दिशा संगोष्ठी के…
Read Moreविकलांग चेतना परिषद का स्वास्थ शिविर सम्पन्न : शताधिक रोगियों का परीक्षण कर तत्काल दवाइयां देकर किया गया समाधान.
वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा शारीरिक बीमारियों का स्थायी निदान निःशुल्क दवाइयों का वितरण कर किया गया. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : अखिल भारतीय विकलांग चेतना परिषद, लायन्स क्लब एवं आयुष विभाग समन्वित तत्वावधान में गीता देवी रामचन्द्र अग्रवाल विकलांग अस्पताल, अनुसंधान एवं निःशुल्क सेवा केंद्र मोपका बिलासपुर में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस शिविर में आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक, यूनानी तथा लाल पैथोलेब के द्वारा जाँच एवं वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा शारीरिक बीमारियों का स्थायी निदान निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। इस अवसर पर डॉ.के.के. श्रीवास्तव, डॉ.ओंकार सिंह राजपूत, डॉ.रुक्मिणी कुर्रे, डॉ. रेखा…
Read Moreस्वतंत्रता सेनानी पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी स्मृतिग्रंथ विमोचन एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह संपन्न
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर महान गांधीवादी सेनानी पं. गंगाप्रसाद बाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर आज उनकी स्मृति में प्रकाशित स्मृतिग्रंथ का विमोचन एवं वरिष्ठ नागरिक सम्मान का आयोजन सम्पन्न हुआ। जिसमें श्री महंत विवेक गिरी जी, स्वामी निजानंद जी, स्वामी शिवानंद तीर्थ, विधायक शैलेष पाण्डेय, डॉ. विनय कुमार पाठक शिक्षा विद्द, डॉ. गिरधर शर्मा, सी.पी. देवरस, डॉ. रत्नावली सिंह, डॉ. पुष्पा दीक्षित, धरमजीत सिंह विधायक, अटल श्रीवास्तव अध्यक्ष पर्याटन मंडल, अरूण चौहान अध्यक्ष जिला पंचायत, विरेन्द्र पाण्डेय पूर्व विधायक, श्रीमती वाणी राव पूर्व महापौर, अभय नारायण राय अध्यक्ष अरपा…
Read Moreमुख्य न्यायाधीश ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय का किया निरीक्षण : जिला एवं सत्र न्यायालय बिलासपुर के विस्तार भवन का निर्माण कार्य समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर कार्यालय का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश तथा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक रमेश सिन्हा ने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के समस्त कक्षों का निरीक्षण किया। कार्यालय की साफ-सफाई से वह संतुष्ट हुए। कार्यालय के अधोसंरचना की उन्होंने काफी सराहना की। उन्होंने राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के सचिव श्री आनंद प्रकाश वारियाल को निर्देशित भी किया कि भविष्य में भी इस व्यवस्था को बनाये रखना सुनिश्चित करें। इसके…
Read Moreपं. गंगा प्रसाद बाजपेयी जी की प्रथम पुण्य तिथि पर 2 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह का होगा आयोजन !
पुण्य तिथि पर प्रकाशित ‘स्मृति ग्रंथ’ का विमोचन भी होगा सम्पन्न. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर : महान गांधीवादी सेनानी पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी जी की प्रथम पुण्यतिथि 2 अक्टूबर को वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं स्मृति ग्रंथ का विमोचन कार्यक्रम नगर स्थित विकास नगर 27 खोली में दोपहर 12:00 बजे सम्पन्न होगा। उक्त जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक पूर्व विधायक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि पं. गंगा प्रसाद बाजपेयी जी ने देश का पहला भारत पेंशनर्स समाज का भवन 1995-96 में बनवाया। हाई कोर्ट पेंशनर्स लोक अदालत के वर्षों…
Read More