समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से आज बटन दबाकर पूरे राज्य के बेरोजगारी भत्ता योजना के हितग्राहियों के खाते में चौथी किश्त की राशि अंतरित की। जिसमें बिलासपुर जिले के बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत कुल 1 करोड़ 82 लाख 85 हजार रूपए की राशि शामिल है। कार्यक्रम में जिला कार्यालय बिलासपुर से अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री अभय नारायण राय, जिला पंचायत के सीईओ श्री अजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी और युवा वर्चुअली शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…
Read MoreTag: बिलासपुर
न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी बने बिलासपुर हाई कोर्ट के स्थाई जज : चीफ जस्टिस श्री रमेश सिंह ने दिलायी शपथ
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के कोर्ट हाल नम्बर 1 में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज के रूप में शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी की नियुक्ति 08 अक्टूबर 2021 को एडिशनल जज छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में हुई थी। विधि एवं विधायी कार्य विभाग, नई दिल्ली द्वारा 28 जुलाई 2023 को न्यायमूर्ति श्री दीपक कुमार तिवारी को स्थायी जज में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना जारी की गयी थी। शपथ ग्रहण…
Read Moreबांस के ट्री गार्ड से युवाओं को मिला स्वरोजगार : पौधे को पशुओं से सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड है उपयोगी !
वन विभाग द्वारा 6 हजार ट्री गार्ड का मिला है ऑर्डर, लगभग 2 हजार ट्री गार्ड बना लिया गया है युवाओं द्वारा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर/बिलासपुर : बिलासपुर जिले के युवा बांस के उपयोगी ट्री गार्ड बनाकर पर्यावरण को संरक्षित करने का बेहतर कार्य कर रहे हैं। इससे पेड़-पौधें सुरक्षित रहेंगे। पौधे लगाने के साथ ही उनको बचाने की व्यवस्था बहुत जरूरी हैं। हर साल बड़ी संख्या में पौधे लगाए जाते हैं। ट्री गार्ड से पेड़-पौधे सुरक्षित तो रहते ही हैं साथ ही पशुओं से भी पौधों को बचाने…
Read Moreमुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने किया उच्च न्यायालय के आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज छत्तीगढ़ उच्च न्यायालय के आवासीय परिसर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवीन आवासों के निर्माण के संबंध में जानकारी ली। नवीन निर्माणों की गुणवत्ता तथा पुराने आवासों की उचित मरम्मत इत्यादि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने एफ व जी तथा एच व आई दोनों ही कॉलोनी में निवासरत अधिकारियों-कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी। औचक निरीक्षण में उनके साथ रजिस्टार जनरल श्री…
Read Moreस्कूली छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली : स्वीप कार्यक्रम के तहत स्कूलों में आयोजित हो रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, ईव्हीएम मशीन का किया गया प्रदर्शन, ग्रामीणों ने समझी मतदान करने की प्रक्रिया.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर कोटा ब्लॉक के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगीकला, कोटा की स्कूली छात्रों द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक किया। छात्राओं द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर सभी नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने का संदेश दिया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले के विकासखण्डों में ईव्हीएम मशीनों का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोटा के कलावती मिडिल स्कूल कोटा में आम नागरिकों के लिए ईव्हीएम मशीन का प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने ईव्हीएम मशीन के माध्यम…
Read Moreमुख्यमंत्री बिलासपुर संभाग के युवाओं से करेंगे भेंट मुलाकात, बहतराई इंडोर स्टेडियम में 01 अगस्त को आने की संभावना, कलेक्टर एसपी ने स्थल निरीक्षण कर लिया तैयारियों का जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 1 अगस्त को बिलासपुर संभाग के युवाओं से भेंट मुलाकात के लिए मुख्यालय बिलासपुर आने की प्रबल संभावना व्यक्त की गई है। इस कार्यक्रम का आयोजन बहतराई इंडोर स्टेडियम में होगा। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार एवं एसपी संतोष कुमार ने आज बहतराई इंडोर स्टेडियम पहुंचे एवं मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत…
Read Moreचीफ़ जस्टिस रमेश सिन्हा ने किया केन्द्रीय जेल का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय श्री रमेश सिन्हा ने आज बिलासपुर स्थित केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान जेल स्थित पुरूष बंदीगृह तथा महिला बंदीगृह दोनों का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने बंदियों से बातचीत करते हुए मूलभूत सुविधाओं व व्यवस्था जैसे कि स्वास्थ्य, इलाज, दवाईयाँ आदि की जानकारी ली। बंदियों से उनको दिये जाने वाले भोजन तथा साफ-सफाई का जानकारी भी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने विचाराधीन बंदियों से जानकारी ली कि वह किन-किन अपराधों में बंद है। महिला बंदीगृह…
Read Moreदुर्ग एवं हटिया के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेल प्रशासन के द्वारा दुर्ग -हटिया-दुर्ग के मध्य चल रही 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल की सुविधा 28 जुलाई, 2023 तक चल रही है, इस गाड़ी के परिचालन को दिनांक 29 सितम्बर, 2023 तक विस्तार किया जा रहा है । यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिये प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को यह गाड़ी दिनांक 01अगस्त से 28 सितम्बर, 2023 तक 08185 नंबर के साथ चलेगी । इसी प्रकार विपरीत दिशा मे भी यह ट्रेन…
Read Moreदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली मेल, आजाद हिंद एक्सप्रेस हावड़ा से 28 जुलाई को रद्द !
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कई गाड़िया अत्यधिक देरी से चलने के कारण कुछ गाड़ियो को देरी से रवाना एवं कुछ गाड़ियो को रद्द किया गया है । जिसकी जानकारी इस प्रकार है :- रद्द की गई गाडियाँ:- 01. दिनांक 28 जुलाई 2023 को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12810 हावड़ा–मुंबई मेल एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 02. दिनांक 28 जुलाई 2023 को हावड़ा से चलने वाली ट्रेन नंबर 12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिन्द एक्सप्रेस रद्द रहेगी । देरी से चलने वाली गाडियाँ:- 01. …
Read Moreबिलासपुर-बीकानेर-बीकानेर एक्सप्रेस एवं बिलासपुर–भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के चौमहला स्टेशन में ठहराव की सुविधा में विस्तार ।
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल यात्रियो की सुविधाओ को ध्यान में रखते हुये रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 20845/20846 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस का पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के अंतर्गत चौमहला रेलवे स्टेशन में ठहराव की सुविधा प्रदान की गयी है, यह सुविधा दिनांक 08 अगस्त, 2023 तक दिया गया था, जिसका विस्तार कर दिनांक 04 अप्रैल, 2024 तक किया गया है । यह ठहराव प्रायोगिक तौर पर अस्थायी रूप से 6 महीने के लिए दिया जा रहा हैं ।
Read More