समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के मंत्री श्री मोहन मरकाम ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बिलासपुर संभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कामकाज में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत, सामुदायिक अधिकार पत्र के साथ-साथ ऋण पुस्तिका के वितरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति के लोगों की आजीविका मजबूत करने के लिए मनरेगा और अन्य योजनाओं से उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने कहा। मंत्री श्री मरकाम ने…
Read MoreTag: बिलासपुर
स्वीप कार्यक्रम के तहत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन, मतदान की थीम पर छात्रों ने बनाई आकर्षक राखी
शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय के छात्रों ने मतदान हेतु किया प्रेरित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा बिलासपुर में श्रवण बाधित दिव्यांग छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदान की थीम पर आधारित आकर्षक राखी बनाकर तथा सांकेतिक भाषा में नारों से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित किया। विद्यालय के दृष्टि बाधित दिव्यांग छात्रों ने मतदान का महत्व विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। छात्रों ने लिखा कि देश…
Read Moreकारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आज कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं पूर्व सैनिकों द्वारा कारगिल युद्ध के शहीद जवानों के छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि एडीएम श्री आर.ए. कुरूवंशी ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए हमारे वीर सपूतों ने अपना प्राण न्यौछावर कर दिया। उनका यह योगदान अविस्मरणीय है। कार्यक्रम में एडीएम श्री कुरूवंशी ने पूर्व सैनिक…
Read Moreसंरक्षा के सजग प्रहरियों का महाप्रबंधक द.पू.म. रेलवे द्वारा संरक्षा सम्मान से किया गया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह की शुरुआत में आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 25 जुलाई’ 2023 को बिलासपुर, नागपुर एवं रायपुर मंडल में कार्यरत संरक्षा कोटि के 08 रेल कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक श्री…
Read Moreरायगढ़ स्टेशन में पारिवारिक परामर्श संगोष्ठी का आयोजन, रनिंग स्टाफ को पारिवारिक संतुलन के साथ कार्य निष्पादन का दिया गया परामर्श
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन में रनिंग स्टाफ के कार्यशैली एवं पारिवारिक तथा सामाजिक संतुलन को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से मंडल के रायगढ़ स्टेशन के रेलवे इंस्टिट्यूट सभागार में परिवारिक परामर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया | उक्त कार्यक्रम सहायक मंडल विद्युत अभियंता रायगढ़ श्री आर एस राम, सभी मुख्य लोको निरीक्षक रायगढ़, मुख्य क्रू नियंत्रक रायगढ़ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस संगोष्ठी में रनिंग स्टाफ कर्मचारियों एवं उनके पारिवारिक सदस्यों ने भाग लिया। इस पारिवारिक परामर्श कार्यक्रम में रनिंग स्टाफ…
Read Moreयात्री सुविधा में निरंतर वृद्धि : उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में 1 अतिरिक्त एसी-03 कोच की सुविधा स्थायी रूप से कराई जा रही उपलब्ध
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री सुविधाओं का निरंतर वृद्धि करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है | इसी क्रम में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में एक एसी-3 कोच की अतिरिक्त सुविधा स्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | अतिरिक्त कोच की यह सुविधा गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस में उदयपुर से दिनांक 29 जुलाई 2023 से तथा 20972 शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस…
Read Moreसंरक्षा सर्वोपरि ! उत्कृष्ट एवं संरक्षित कार्य सम्पादन के लिए रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक द्वारा संरक्षा पुरस्कार से किया गया सम्मानित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर संरक्षित रेल परिचालन रेलवे प्रशासन की पहली प्राथमिकता है । इसके लिए नियमित रूप से संरक्षा से संबन्धित विभिन्न जागरूकता अभियान चलाये जाते हैं | साथ ही साथ संरक्षा में सराहनीय योगदान देने वाले संरक्षा प्रहरियों को प्रोत्साहित करने हेतु संरक्षा पुरस्कार भी नियमित रूप से प्रदान किया जा रहा है | इसी कड़ी में विगत दिनों अपनी ड्यूटी के दौरान असामान्य परिस्थिति को भांपते हुये सूझबूझ व सजगता से कार्य करते हुये खंड में होने वाली संभावित दुर्घटना को टालने एवं संरक्षित रेल परिचालन में…
Read Moreमानव श्रृंखला बनाकर स्कूली बच्चों ने दिया मतदाता जागरूकता का संदेश, नन्हें-नन्हें बच्चों ने उत्साह से निकाली मतदाता जागरूकता रैली, शिक्षकों ने दी मतदान के संबंध में जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत हाई स्कूल मोपका के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों के द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए मानव श्रृंखला बनाया गया। मतदान हेतु जागरूक करने सम्बंधित नारे लगाते हुये शाला से ले कर मोपका चौक तक श्रृंखला में 200 छात्र छात्राएं उपस्थित थे। विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्चना जोशी एवं व्याख्याता पन्नगेश पांडेय द्वारा बच्चों को मतदान सम्बन्धी कर्तव्यों की जानकारी दी गई। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत द्रोणाचार्य संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोंसरी में आगामी विधानसभा निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए भारत निर्वाचन आयोग एवं…
Read Moreकृषि विभाग की टरफा योजना से लाभान्वित हो रहे जिले के किसान, धान के अलावा गेहूं, अलसी, मसूर की खेती कर कमा रहे मुनाफा, कम लागत में प्राप्त कर रहे फसलों की अच्छी पैदावार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर जिले के किसान अब धान के अलावा अन्य फसलों की तरफ भी रुचि दिखा रहे है। ग्रीष्मकालीन धान के साथ ही साथ अन्य फसलों जैसे कि गेहूं, अलसी, मसूर, मूंग की अच्छी पैदावार प्राप्त कर रहे है। कृषि विभाग द्वारा संचालित टरफा योजना के अंतर्गत किसानों को अनुदान राशि के माध्यम से बीज मुहैया कराकर उन्हें अन्य फसलों की बुआई के लिए प्रेरित कर रहे है। कम पानी और कम लागत में फसलों की अच्छी पैदावार होने से जिले किसान अच्छी आमदनी कर रहे है। जिले…
Read More