मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,प्रदेश अध्यक्ष सहित संगठन की पूरी टीम को बहुत बधाई केवल छत्तीसगढ़ में 60 लाख सदस्यो का भाजपा में जुड़ना भाजपा की विचारधारा और कार्यों पर मुहर:नितिन नबीन रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान को छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक सफलता के लिए प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव समेत पूरे संगठन और बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। शनिवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा के साथ ही संगठन चुनाव कार्यशाला और निकाय व पंचायत चुनावों के मद्देनजर…
Read MoreTag: बीजेपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का पूरा सम्मान हो रहा है – किरण सिंह देव
कांग्रेस को संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं व संवैधानिक संस्थाओं को नष्ट-भ्रष्ट करने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए – किरण सिंह देव कांग्रेस ने संविधान की धारा 356 का मनमाना दुरुपयोग कर गैर कांग्रेसी राज्य सरकारों को बर्खास्त करने का काम किया था रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा है कि संविधान और संवैधानिक व्यवस्थाओं का लगातार मखौल उड़ाने वाली कांग्रेस को संविधान रक्षक अभियान के नाम पर पाखंड करने के बजाय संविधान दिवस पर आत्म मंथन करना चाहिए और संविधान, संवैधानिक व्यवस्थाओं व संवैधानिक संस्थाओं…
Read Moreसंविधान की हत्यारी कांग्रेस रक्षक बनने का ढोंग बंद करे – संजय श्रीवास्तव
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के 26 नवंबर से शुरू होने वाले संविधान रक्षक अभियान को कोरा नियासी ढकोसला बताया है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान की रचना से लेकर अब तक कदम-कदम पर संविधान की आत्मा को लहूलुहान करती आ रही कांग्रेस एक बार फिर मिथ्या प्रताप करके अपने टूलकिट एजेंडे पर काम करने जा रही है। भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में आरक्षण के नाम पर झूठ फैलाने वाली कांग्रेस अमेरिका में अपने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…
Read Moreभाजपा का सदस्यता अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान एवं संगठन चुनाव की आवश्यक बैठक संपन्न
छत्तीसगढ़ में भाजपा की सदस्य संख्या 53 लाख से पार होना एक ऐतिहासिक उपलब्धि है – किरण सिंह देव भाजपा से जुड़ना राष्ट्रशक्ति को मजबूत करना है – अजय जम्वाल विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने लोग दृढ़तापूर्वक भाजपा के साथ खड़े है – पवन साय भाजपा की सदस्यता के लिए कार्यकर्ता दुर्गम स्थानों तक पहुँचे – अनुराग सिंहदेव रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने सदस्यता अभियान को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशक बनाने और समाज के हर वर्ग, हर घर तक पहुँचकर सभी को भाजपा की…
Read Moreकांग्रेस ने आदिवासियों का हक छीना…अपमानित किया…विष्णुदेव साय सरकार दे रही है आदिवासियों को सम्मान – भाजपा प्रवक्ता देवलाल ठाकुर.
रायपुर. कांग्रेस सरकार में आदिवासी समाज उत्पीड़न का शिकार था, कांग्रेस ने कभी भी आदिवासियों का सम्मान नहीं किया, उनका हक छीनने का काम किया और आज विष्णुदेव साय सरकार में जनजातीय गौरव दिवस मनाकर आदिवासियों का सम्मान बढ़ाया जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज के जननायकों की गौरव गाथा को सभी तक पहुंचाने का काम किया, जो कांग्रेस सरकारों ने पहले कभी नहीं किया। भाजपा सरकारों के इन कार्यों से आदिवासी समाज में हर्ष व्याप्त है।
Read Moreमुख्यमंत्री साय के रोड शो में उमड़ी जनता, रायपुर दक्षिण हुआ भाजपामय
रोड शो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस उप मुख्यमंत्री अरूण साव, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, प्रत्याशी सुनील सोनी सहित प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक एवं भाजपा प्रदेश पदाधकारी हुए शामिल जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान पूरे यात्रा मार्ग के दोनों तरफ भारी संख्या में जनता-जनार्दन ने उपस्थित होकर भाजपा के प्रति अपना अगाध समर्थन व विश्वास व्यक्त किया जनता से आशीर्वाद लेने निकली जन आशीर्वाद यात्रा में जनता के ढोल, धमाल, नर्तक दल, आतिशबाजी और गगनभेदी नारों से पूरा शहर आज भाजपामय हो…
Read Moreपत्रकार वार्ता में शिवरतन शर्मा के साथ मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, कहा : भ्रष्टाचार और अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं, भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है
मंत्री जायसवाल का दावा : हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं और विकास के बलबूते हम रायपुर दक्षिण का उपचुनाव जीतने जा रहे हैं रायपुर/ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के संयोजक शिवरतन शर्मा ने कहा है कि भाजपा विश्वास का नाम है जबकि कांग्रेस विश्वासघात का नाम है। भ्रष्टाचार औ’र अपराध कांग्रेस रूपी सिक्के के दो पहलू हैं। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में अपने पाँच साल और नगर निगम में 15 वर्षों के शासनकाल में केवल वादाखिलाफी करते जनता से…
Read Moreभाजपा को गिनाने के लिए व्यक्ति मूलक कई काम है, कांग्रेस सिर्फ एक योजना बताएं – बृजमोहन अग्रवाल
दक्षिण विधानसभा कांग्रेसियों के लिए पर्यटन स्थल बन गया है – बृजमोहन अग्रवाल 2023 के विधानसभा चुनाव के रिकॉर्ड को इस चुनाव में तोड़कर हम आगे बढ़ेंगे – शिवरतन शर्मा भाजपा ने सुनील सोनी जैसे स्वच्छ छवि और ईमानदार प्रत्याशी मैदान में उतारा है – शिवरतन शर्मा रायपुर, 10 नवम्बर 2024/ सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस पार्टी के लिए एक पर्यंटन स्थल बन गया है हर 5 साल में कांग्रेस पार्टी…
Read Moreकांग्रेस के वार पर भाजपा का पलटवार, शिव रतन शर्मा ने दिखाया आईना, कहा- विकास का दूसरा नाम है भाजपा
विकसित और सुंदर राजधानी रायपुर बनाने का श्रेय डॉ रमन, बृजमोहन,मूणत और सुनील सोनी को: शिव रतन रायपुर, दिनांक 9 नवंबर/ रायपुर दक्षिण उपचुनाव प्रभारी और पूर्व विधायक श्री शिव रतन शर्मा ने कांग्रेस के निराधार आरोपों पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि आज का विकसित और सुंदर राजधानी रायपुर भारतीय जनता पार्टी की मेहनत और दृष्टिकोण का परिणाम है। भाजपा के डॉ रमन, बृजमोहन,मूणत के नेतृत्व में प्रत्याशी श्री सुनील सोनी के महापौर और सांसद कार्यकाल के दौरान रायपुर को एक आदर्श और विकसित शहर बनाया गया है।…
Read Moreपूर्ण शराबबंदी के बजाय हजारों करोड़ का शराब घोटाला करने वाली कांग्रेस आज शराब की नदियाँ बहने का मिथ्या प्रलाप कर रही – सौरभ सिंह
भाजपा संभाग प्रभारी सिंह ने कहा : प्लेइंग कार्ड्स बाँटने का झूठ भी वह कांग्रेस फैला रही है, जिसने महादेव सट्टा एप के जरिए प्रदेश के लाखों लोगों को सट्टे के दलदल में धकेला, हजारों करोड़ का घोटाला करके छत्तीसगढ़ को शर्मसार किया रायपुर, 9 नवम्बर/ भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा शनिवार को पत्रकार वार्ता में किए प्रलाप पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जो कांग्रेस गंगाजल की सौगंध खाकर छत्तीसगढ़ में पूर्ण शराबबंदी करने के अपने वादे…
Read More