दोनों मतदान केन्द्रों में 1 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मतदान कलेक्टर ने मतदान दलों को पुष्पगुच्छ भेंटकर दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़, गरियाबंद : कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान दिवस के दो दिन पूर्व संवेदनशील एवं दूरस्थ मतदान केन्द्रों के लिए दो मतदान दलों को बुधवार 24 अप्रैल को ही रवाना कर दिया गया है। जबकि शेष सभी मतदान दलों को गुरूवार 25 अप्रैल को रवाना किया जायेगा। कलेक्टर श्री दीपक कुमार अग्रवाल एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी…
Read MoreTag: लोकसभा निर्वाचन 2024
जशपुर ब्रेकिंग : लोकसभा निर्वाचन कार्य में लापरवाही, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव निलंबित
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने अधीनस्थ कार्यालय और स्कूलों में पदस्थ 123 कर्मचारियों का पीपीईएस सॉफ्टवेयर डाटा एन्ट्री का कार्य नहीं कराई जाने के से लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता के कारण विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव धनी राम भगत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। विदित हो कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के सूचारू रूप से संचालन किये जाने हेतु धनी राम भगत, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पत्थलगांव को अपने कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों के समस्त कर्मचारियों को पीपीईएस सॉफ्टवेयर में डाटा एन्ट्री…
Read Moreजशपुर निलंबन ब्रेकिंग : चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने पीठासीन अधिकारी व्याख्याता रविन्द्र कुमार जायसवाल को किया निलंबित
लोकसभा निर्वाचन 2024 : मतदान दल के पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर उ.मा. विद्यालय कुरडेग का व्याख्याता निलंबित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने मतदान दल के पीठासीन अधिकारियों के प्रशिक्षण में बगीचा विकासखंड के .उ.मा. विद्यालय कुरडेग के व्याख्याता (एल.बी.) रविन्द्र कुमार जायसवाल के द्वारा अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर विधानसभा क्षेत्र क्र. – 12 जशपुर के प्रतिवेदन के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के अनुपस्थित श्रेणी के वरिष्ठ नागरिक (85…
Read Moreकलेक्टर ने टीएल बैठक में की चुनाव तैयारियां एवं लंबित मामलों की समीक्षा : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी प्रत्येक कार्य को बड़ी संजीदगी के साथ और समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश !
मतदान केन्द्रों की दीवारों पर सुस्पष्ट अक्षरों में मतदान संबंधी बुनियादी जानकारी लिखा होना चाहिए जिससे मतदाता को अपना केन्द्र पहचानने में न हो परेशानी. समदर्शी न्यूज़ – बिलासपुर : कलेक्टर अवनीश शरण ने साप्ताहिक टीएल की बैठक में चुनाव तैयारियां सहित विभागीय लंबित मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चुनाव संबंधी प्रत्येक काम को बड़ी संजीदगी के साथ और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। गरमी बढ़ने के साथ आग लगने की संभावित घटना के मद्देनजर सभी को अलर्ट रहने को कहा है। श्री…
Read Moreअन्तर्राज्यीय पुलिस चेक-पोस्ट लावाकेरा एवं सीमावर्ती नवीन पुलिस चौकी उपरकछार का पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा किया गया आकस्मिक निरीक्षण : ड्यूटी में तैनात अधिकारी/कर्मचारियों को अत्यंत सजगता से ड्यूटी करने हेतु किया गया निर्देशित.
पुलिस चेक-पोस्ट लावाकेरा में आने जाने वाले वाहनों/व्यक्तियों की बारीकी से की जा रही है चेकिंग. जिले के सभी SST पॉइंट पर राखी जा रही है पैनी नजर, बारीकी से की जा रही है चेकिंग. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : आगामी लोकसभा निर्वाचन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु जशपुर पुलिस ने झारखण्ड – ओडिशा सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को जांचने हेतु आज अन्तर्राज्यीय पुलिस चेक- पोस्ट लावाकेरा एवं सीमावर्ती नवीन पुलिस चौकी…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : 19 अप्रैल से 1 जून तक एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण पर रहेगा प्रतिबंध, भारत निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 19 अप्रैल से 1 जून तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया है। आयोग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से 1 जून 2024…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतदान का समय निर्धारित
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत द्वितीय चरण में राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में 26 अप्रैल 2024 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस 26 अप्रैल 2024 शुक्रवार को प्रातः 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। राजनांदगांव संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत मोहला-मानपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सुबह 7 बजे…
Read Moreलोकसभा निर्वाचन 2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों ने दाखिल किए हैं कुल सात नामांकन पत्र
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा निर्वाचन-2024 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में कवल सिंह बघेल, भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में महेशराम कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में आयतु राम मंडावी और हमर राज पार्टी के अभ्यर्थी के रूप में नरेन्द्र बुरका ने अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए अब तक कुल पांच अभ्यर्थियों द्वारा कुल सात नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। उल्लेखनीय…
Read Moreलोकसभा आम निर्वाचन-2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज दो उम्मीदवारों ने जमा किए अपने नामांकन
समदर्शी न्यूज़, रायपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के निर्वाचन हेतु बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए आज दो उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के रूप में श्री आयतु राम मंडावी और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार के रूप में श्री फुल सिंह कचलाम ने आज अपना नामनिर्देशन पत्र जमा किया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में प्रथम चरण के मतदान अंतर्गत बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 मार्च है। शासकीय…
Read Moreमुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित विभागों के नोडल अधिकारियों की ली बैठक, डाक मतपत्र से मतदान की पात्रता और प्रक्रिया की दी गई जानकारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अनिवार्य सेवा के रूप में अधिसूचित विभागों को डाक मतपत्र से मतदान प्रक्रिया संपादित कराने नोडल अधिकारी नियुक्त करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत अधिसूचित “अनिवार्य सेवाओं” के राज्य स्तरीय विभागीय नोडल अधिकारियों की आयोजित बैठक में जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य हेतु 10 सेवाओं को “अनिवार्य सेवा” के रूप में अधिसूचित किया गया है। इन 10 सेवाओं में स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, रेल परिवहन, डाक एवं…
Read More