किसानों को अब मिलेगा मांग के मुताबिक खाद-बीज! जशपुर कलेक्टर की सख्त चेतावनी—नकली बीज व लापरवाही पर होगी कार्रवाई

जशपुर, 23 जून 2025/ जिले में खाद्य एवं सम्बद्ध विभागों के कार्यों की समीक्षा हेतु सोमवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने जिले में खरीफ फसलों के लिए आवश्यक खाद एवं बीजों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिले में एनपीके, डीएपी, यूरिया, सुपरफास्फेट आदि के संग्रहण एवं वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए प्रत्येक किसान को मांग अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिले में हाइब्रिड अनुत्पादक या नकली बीजों को लेकर सतर्क रहते…

Read More

जशपुर : कलेक्टर ने नानपति प्रधान को थमाया कारण बताओ नोटिस, सेवा पुस्तिका में गड़बड़ी और अनुशासनहीनता के आरोप

जशपुर, 24 मई 2025 :  जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जशपुर में प्रशासनिक कार्यों की गंभीर अनियमितताओं के चलते कलेक्टर रोहित व्यास ने सहायक ग्रेड-02, श्री नानपति राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 15 मई को डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी अधिकारी (शिक्षा) द्वारा कार्यालय का औचक निरीक्षण किए जाने के बाद सामने आई लापरवाहियों के आधार पर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सहायक ग्रेड-03 श्री रविचंद्र बड़ाईक के निलंबन आदेश की प्रविष्टि सेवा पुस्तिका में नहीं की गई थी। साथ ही, सेवानिवृत्त…

Read More

शिक्षा विभाग की लापरवाही से पदोन्नति और नियमितीकरण अटके : सहायक ग्रेड-02 प्रदीप कुजूर को कलेक्टर ने भेजा कारण बताओ नोटिस

अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता किए जाने पर तीन दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के दिए निर्देश जशपुर, 24 मई 2025/ कलेकट रोहित व्यास ने कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जशपुर वर्तमान पदस्थ कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड कुनकुरी के सहायक ग्रेड- 02 श्री प्रदीप कुजूर को अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही एवं स्वेच्छाचारिता किए जाने पर नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विदित हो कि डिप्टी कलेक्टर सह प्रभारी अधिकारी (शिक्षा) के द्वारा 15 मई 2025 को…

Read More

बीएमओ निलंबित एवं अनुबंधित चिकित्सक कार्यमुक्त : कलेक्टर सरगुजा ने लापरवाही के मामले में की कार्रवाई

पीड़ित परिजनों से भेंट कर दिए 4-4 लाख की सहायता राशि का चेक रायपुर, 20 मई 2025/ सरगुजा के लुण्ड्रा विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रघुनाथपुर में दो बच्चों की मौत के बाद पोस्टमार्टम में लापरवाही और इसके लिए रुपये की मांग के गंभीर आरोप के मामले में कलेक्टर सरगुजा श्री विलास भोसकर ने लुण्ड्रा के बीएमओ को निलंबित और पीएचसी रघुनाथपुर में पदस्थ चिकित्सक को तत्काल प्रभाव से कार्य मुक्त कर दिया है। गौरतलब है कि ग्राम सिलसिला ढोढ़ा झरिया में एक हृदय विदारक घटी। यहां मछली पालन के…

Read More

“हर दिन की देरी पर कटेंगे 100 रुपये!” – जशपुर कलेक्टर का बड़ा फैसला, लापरवाह अफसरों पर लगेगी सैलरी कटौती की गाज, आय-जाति-निवास प्रमाण-पत्र में देरी अब पड़ेगी भारी – जशपुर में कलेक्टर का एक्शन मोड

कोर्ट की तारीख देकर राजस्व प्रकरणों का करें निराकरण कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों ली समीक्षा बैठक जशपुर, 16 अप्रैल 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर नामांतरण, डायवर्सन, खाता विभाजन, फौती नामांतरण, सीमांकन, आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र तथा लोक सेवा केन्द्र के लम्बित प्रकरणों की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग आम जनता से सीधा जुड़ा हुआ विभाग है। लोगों की समस्याओं का गंभीरता से निराकरण करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू, सभी एसडीएम, तहसीलदार…

Read More