जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश — धरती आबा योजनांतर्गत हर जनपद में विकसित होंगे पांच मॉडल ग्राम

जशपुर, 30 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में कलेक्टर ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु घोषणा किये गए विकासकार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए सभी कार्यों की समय सीमा तय कर नियत समय में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। धरती आबा योजनान्तर्गत चलाये जा रहे आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत संचालित विशेष कार्यक्रम के तहत विज़न 2030 के अंतर्गत ग्राम के विकास के लिए ग्राम पंचायत स्तर…

Read More

बरसात में डर अब नहीं रहेगा! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात — जशपुर–सन्ना मार्ग पर 72 मीटर लंबा उच्चस्तरीय पुल बनेगा, मिली 4.53 करोड़ की मंजूरी

जशपुर, 01 अक्टूबर 2025/ जशपुर से कुसमी होते हुए अंबिकापुर जाने वाले राहगीरों की राह अब और भी आसान होने वाली है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर स्टेट हाइवे क्रमांक-12 के जशपुर–सन्ना मार्ग पर डुमरटोली के पास स्थित मरगा नाला पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग 72 मीटर लंबाई के इस पुल के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा 4 करोड़ 52 लाख 96 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस नाले पर बना पुलिया समय के साथ कमजोर हो…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 117 करोड़ से अधिक की लागत के तीन वृहद पुलों का किया शिलान्यास

रिंग रोड क्रमांक-2 में जरवाय, हीरापुर और सरोरा चौक पर बनेंगे तीन ओव्हरपास रायपुर, 29 सितम्बर 2025/उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास किया।                 शिलान्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने प्रदेशवासियों को नवरात्र पर्व और विजयदशमी की बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सौगात : बागबहार में बनेगा 1.65 करोड़ की लागत से आधुनिक विश्राम गृह, मिली प्रशासनिक मंजूरी

जशपुर, 29 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जिलेवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है।उनकी घोषणा अनुरूप जिले के बागबहार में विश्राम गृह भवन के निर्माण कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। 1 करोड़ 65 लाख रुपए की राशि इस कार्य हेतु मंजूरी मिली है,जिसका निविदा प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य जल्द शुरू की जाएगी।गौरतलब है कि जिले के फरसाबहार में भी विश्राम गृह निर्माण के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए मंजूरी मिल चुकी है। बागबहार क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय…

Read More

जशपुर में विकास की नई राहें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 13.46 करोड़ की लागत से चार उच्च स्तरीय पुल निर्माण को दी मंजूरी, दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ

विकास की स्वीकृति से बदल रही है जशपुर की तस्वीर : अब जान जोखिम में डाल कर नहीं करना पड़ेगा नदी पार जशपुर, 04 सितंबर 2025 : जिलेवासियों के लिए आवागमन को सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सड़क और पुल-पुलिया का तेजी से विकास कर रहे हैं। जिले में पुल-पुलिया की कमी को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री श्री साय ने चार वृहद पुल निर्माण के लिए 13 करोड़ 46 लाख रूपये की स्वीकृति दी है। इनमें गुलझरिया बम्हनी मार्ग पर श्री नदी पर उच्च स्तरीय पुल…

Read More

जशपुर में विकास की गूंज : मुख्यमंत्री ने दी सौगात, जशपुर में बदल जाएगी तस्वीर, सात करोड़ के भव्य ऑडिटोरियम का ऐलान, शहरवासियों में उत्सव का वातावरण, जल्द शुरू होगा हाईटेक ऑडिटोरियम निर्माण.

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की थी घोषणा, शहर वासियों ने घोषणा पूरी होने पर जताया आभार. जशपुर. 30 अगस्त 2025 : जशपुरवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने वादे के अनुरूप 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस ऑडिटोरियम निर्माण की स्वीकृति दी है। 500 सीटों की क्षमता वाले इस ऑडिटोरियम में पार्किंग, बेहतरीन लाइट व्यवस्था और सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके बन जाने से शहर में बड़े सांस्कृतिक, सामाजिक और राजनीतिक आयोजनों के लिए अब जगह की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री…

Read More