समीक्षा बैठक : राजस्व विभाग में जॉइनिंग टालने पर जशपुर कलेक्टर सख्त, समयसीमा में पदग्रहण नहीं करने पर होगी सख्त कार्रवाई

जशपुर, 14 मई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा मंगलवार को जिला कार्यालय सभाकक्ष में राजस्व विभाग के कार्यों की सामीक्षा की गई। इस अवसर पर उन्होंने भूअर्जन, नामांतरण, सीमांकन, बटांकन, डायवर्सन, रबी फसल प्रविष्टि, ई नामांतरण, अभिलेख शुद्धता आदि के कार्यों की सामीक्षा करते हुए उन्हें समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न तहसीलों में कार्यदक्षता में वृद्धि और कार्यों को गति प्रदान करने हेतु किये गए स्थानांतरणों के द्वारा नवीन पदस्थापना वाले स्थानों में जॉइन ना करने वाले कर्मचारियों को तुरंत प्रभाव से रिलीव…

Read More

जशपुर में मधुमक्खी ने छीनी जान, शासन ने दी 4 लाख की आर्थिक सहायता

जशपुर 28 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। जशपुर तहसील अंतर्गत ग्राम शकरडेगा निवासी कलावती शुक्ला का मधुमक्खी के काटने से 19 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रामप्रसाद शुक्ला हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर: जहरीले सांप के काटने से ग्रामीण की मौत, कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक मदद स्वीकृत की!

जशपुर, 19 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गंझियाडीह निवासी रोंगसा राम का जहरीले सांप के काटने से 02 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी पुष्पा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More