कलेक्टर ने सभी को रक्षाबंधन की दी हार्दिक शुभकामनाएं जशपुर, 08 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास को शुक्रवार को कलेक्टर कक्ष में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सदभावना भवन बिजली टोली जशपुर की ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राखी बांधकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। बहनों ने कलेक्टर को स्मृति चिन्ह भेंट भी किया। कलेक्टर ने बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। कलेक्टर को ब्रह्माकुमारी नीलम बहन, रूक्मणी बहन, ममता बहन, कुमारी श्यामा ने राखी बांधी इस अवसर पर सूरज भाई भी उपस्थित थे।
Read MoreTag: #RakshaBandhan2025
रक्षाबंधन पर दंतेवाड़ा और सुकमा में एक नया इतिहास रचेंगे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, आत्मसमर्पित नक्सली महिलाएं और ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ की कमांडो बाँधेंगी राखी
रायपुर, 7 अगस्त, 2025-राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाला आयोजन इस रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री श्री विजय शर्मा इस दिन दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों के दौरे पर रहेंगे, जहां आत्मसमर्पण कर चुकी नक्सली महिलाएं और दंतेश्वरी फाइटर्स की महिला कमांडो उन्हें राखी बांधेंगी। दंतेवाड़ा जिले में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा उन आत्मसमर्पित नक्सली महिलाओं से मुलाकात करेंगे, जो अब समाज की मुख्यधारा से जुड़कर कार्य कर रही हैं।…
Read Moreयातायात जागरूकता को समर्पित रक्षा सूत्र : बिलासपुर पुलिस का अभिनव प्रयास – सुरक्षा, सम्मान और संकल्प का महोत्सव, रक्षा बंधन पर कानून से जोड़ी जाएगी ‘रक्षा की डोर’ – बिलासपुर पुलिस के मेगा इवेंट में उमड़ेगा जनसैलाब.
हजारों ऑटो-टैक्सी चालक, छात्र-युवा और संस्थाएं लेंगी सुरक्षा की शपथ – बिलासपुर पुलिस का ट्रैफिक मिशन बनेगा रिकॉर्ड. सुरक्षा का वादा – रक्षा की डोर, कानून की ओर बिलासपुर पुलिस के साथ दिनांक 06 अगस्त 2025 तिथि – बुधवार, सायं 05:00 बजे से, स्थान – पुलिस ग्राउंड बिलासपुर. बिलासपुर. 06 अगस्त 2025 : रक्षा बंधन के पावन अवसर पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एक ऐतिहासिक पहल “सुरक्षा का वादा – रक्षा की डोर, कानून की ओर” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न सिर्फ यातायात जागरूकता को समर्पित है,…
Read More