यातायात जागरूकता को समर्पित रक्षा सूत्र : बिलासपुर पुलिस का अभिनव प्रयास – सुरक्षा, सम्मान और संकल्प का महोत्सव, रक्षा बंधन पर कानून से जोड़ी जाएगी ‘रक्षा की डोर’ – बिलासपुर पुलिस के मेगा इवेंट में उमड़ेगा जनसैलाब.

बिलासपुर पुलिस द्वारा अपील करते हुए आमंत्रण जारी किया है कि आप सभी सम्माननीयजनों को सादर विदित हो कि महापर्व रक्षा बन्धन के पुनीत अवसर पर पेट्रोल, डीजल एवं इलेक्ट्रिक ऑटो चालकों, टैक्सी चालकों, ऑटो एवं सभी डीलरों के विशाल उपस्थिति में “सुरक्षा का वादा” कार्यक्रम का आयोजन यातायात पुलिस बिलासपुर के सौजन्य एवं तत्वाधान में सम्माननीय वरिष्ठ अधिकारियों एवं विशिष्ट जनों की गरिमामयी आतिथ्य एवं उपस्थिति में आज दिनांक 06 अगस्त 2025 तिथि – बुधवार, शायं 05:00 बजे से, स्थान – पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में किया जाएगा।

अतः आप सभी नागरिक संगठनों, विभिन्न संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों, व्यापारिक एवं आद्योगिक संगठनों, समाजसेवी संगठनों, शैक्षणिक संगठनों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संगठनों, यातायात सुरक्षा से जुड़े हुए संगठनों, महिलाओं, बच्चो एवं दिव्यांगों के सेवा से जुड़े संगठनों, राष्ट्र और देश सेवा से जुड़े हुए संगठनों NCC, NSS, स्काउट गाइड, पुलिस कैडेड कोर, नगर स्वच्छता, पर्यावरणीय एवं वृक्षारोपण को समर्पित संस्थाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं नागरिक सेवा से जुड़े हुए संगठनों, आपात सेवा एवं नगर सेवा NDRF, SDRT, होम गार्ड से जुड़े हुए सेवा प्रदाता संगठनों आदि सहित विविध संगठनों, प्रेस एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के समस्त सम्माननीय पत्रकार बंधुओ एवं विशाल संख्या में छात्र, छात्राओं, युवाओं, माताओं, बहनों, गणमान्य एवं प्रबुद्ध आम नागरिक गणों, नगर के समस्त संगठनों, स्वयं सेवी संस्थाओं, समस्त सहयोगी संस्थाओं एवं जिले के समस्त जनमानस से विनम्र अपील है कि !!सुरक्षा का वादा – रक्षा की डोर, कानून की ओर!! “बिलासपुर पुलिस के साथ” के आयोजन के संदेश को जन जन तक पहुचाने हेतु आप सभी अधिकाधिक संख्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर हमें अनुग्रहित करें।

Related posts